बड़ी खबर:लॉरेंस बिश्नोई ने तिहाड़ जेल में कबूला- हां मेरी गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

बड़ी खबर:लॉरेंस बिश्नोई ने तिहाड़ जेल में कबूला- हां मेरी गैंग ने ही सिद्धू मूसेवाला की हत्या की

Lawrence Bishnoi , Bishnoi Group , Sachin Bishnoi , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Gangster , Punjab Gangster , Gangster War , Gangster War Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

नई दिल्ली , 03 Jun 2022

Last updated on: Jun 03, 2022, 00:00 IST

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में बहुत बड़ा खुलास हुआ है। पिछले कुछ दिनों से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई से तिहाड़ जेल में पूछताछ हो रही थी। लेकिन आज पहली बार लॉरेंस ने चुप्पी तोड़ी है। दिल्ली पुलिस की पूछताछ में लॉरेंस बिश्नोई ने कबूल कर लिया है कि हां हमारे गैंग मेंबर ने मूसेवाला को मरवाया है। कॉलेज के वक्त से विक्की मिददुखेड़ा मेरा बड़ा भाई था, हमारे ग्रुप ने उसकी मौत का बदला लिया है क्योंकि इस कांड में सिद्धू का भी बड़ा हाथ रहा है।

तिहाड़ जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने कहा, 'ये काम इस बार मेरा नहीं है, क्योंकि मैं जेल में लगातार बंद था और फोन का इस्तेमाल नहीं कर रहा था, लेकिन मैं कबूल करता हूं कि सिद्धू मूसेवाला की हत्या में हमारे गैंग का हाथ है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार लॉरेंस ने यह कबूल किया कि पंजाब का एक मशहूर सिंगर भी उसका भाई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पिछले कल ही गैंगस्टर लॉरेंस के भांजे सचिन बिश्नोई ने दावा किया था कि यह कत्ल उसने किया है। उसने कहा था, मैंने खुद अपने सिद्धू मूसेवाला को गोलियां मारीं।

इस शख्स ने खुद को सचिन बिश्नोई बताकर वर्चुअल ID के जरीए एक न्यूज चैनल से बात की थी। उसने टीवी चैनल से कहा था कि मैं लॉरेंस का भांजा सचिन बिश्नोई बोल रहा हूं।कॉल रिकॉर्डिंग में ये बात साफ सुनाइ दे रही थी कि उसने पहले खुद को सचिन थापन बताया। जब पत्रकार ने उससे पूछा कि वह सचिन बिश्नोई बोल रहा है तो उसने हां कहा। उसने कहा कि गैंगस्टर मेरे आदर्श और मामा हैं। हालांकि हत्या का दावा करने वाला असली सचिन बिश्नोई ही है, इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती। क्योंकि इससे पहले उसकी आवाज को नहीं सुना गया है।

जब उस शख्स से मूसेवाला की हत्या की वजह पूछी गई तो उसने बताया-  मोहाली में विक्की मिड्‌डूखेड़ा की हत्या हुई थी। वो हमारे बड़े भाई थे। अभी तक सिर्फ दावे किए जा रहे थे कि मूसेवाला को लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने मारा है। लेकिन लॉरेंस का ये कबूलनामा बहुत बड़ी खबर है। इसके साथ ही लॉरेंस बिश्नोई ने ये भी बताया कि मूसेवाला की हत्या की खबर उसके तेहाड़ जेल में टीवी पर देखी थी। आपको ये भी बता दें कि मूसेवाला की हत्या में अभी तक कई दावे सामने आए हैं। हत्या के बाद कनाडा में बैठे गोल्डी बराड़ ने फेसबुक अकाउंट के जरिए ये दावा किया था कि मूसेवाला की हत्या में उसका और लॉरेंस बिश्नोई का हाथ है। उन्होंने ही मूसेवाला की हत्या करवाई है। वहीं हत्या के कुछ देर बाद लॉरेंस बिश्नोई से भी फोसबुक के जरिए ये दावा किया गया कि मूसेवाला को हमारी ही गैंग द्वारा मारा गया है।

क्या था विक्की मिददुखेड़ा कांड-

विक्की मिड्डूखेड़ा यूथ अकाली लीडर था और उसने कॉलेज, युनिवर्सिटी में चुनाव में भाग लिया था।। वह लॉरेंस बिश्नोई का करीबी भी था।  विक्की मिड्डूखेड़ा की  पिछले साल 7 अगस्त को सेक्टर 71 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 25 अप्रैल को मोहाली पुलिस ने तीन शार्प शूटर अनिल कुमार उर्फ ​​लठ, सज्जन सिंह उर्फ ​​भोलू और अजय कुमार उर्फ ​​सनी सदस्यों को कौशल- बंभिया -लकी पडियाल गिरोह को दिल्ली से प्रोडक्शन वारंट पर लाया था। 29 मार्च को महाराष्ट्र में उन्हें दिल्ली पुलिस ने देश के सात राज्यों में एक महीने तक चले अभियान के बाद गिरफ्तार किया था। विक्की मिड्डूखेड़ा केस में मूसेवाला के मैनेजर का भी नाम आया था। लेकिन किसी तरह वो विदेश भाग गया था। बिश्नोई गैंग ये दावा करती है कि मूसेवाला ने विक्की मिड्डूखेड़ा के कातिलों को पनाह दी थी और उन्हें बचाया था। वहीं अपने मैंनेजर को बचाने के लिए विदेश भेज दिया था।

 

Tags: Lawrence Bishnoi , Bishnoi Group , Sachin Bishnoi , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Gangster , Punjab Gangster , Gangster War , Gangster War Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD