Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

मनीष सिसोदिया होने वाले हैं गिरफ्तार- केजरीवाल

Arvind Kejriwal, AAP, Aam Aadmi Party, Delhi Chief Minister, New Delhi, Deputy Chief Minister Manish Sisodia
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 02 Jun 2022

Last updated on: Jun 02, 2022, 00:00 IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को दावा किया कि स्वाथ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के बाद अब मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार किया जा सकता है। केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, मैंने कुछ महीने पहले ही बता दिया था कि केंद्र सरकार एक फर्जी केस में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार करने वाली है। भरोसेमंद सूत्रों से खबर मिली है कि केंद्र सरकार मनीष सिसोदिया को भी गिरफ्तार करने वाली है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने सभी एजेंसियों को सिसोदिया के खिलाफ फर्जी मामले दर्ज करने का आदेश दिया है। 

दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा, सिसोदिया ने लाखों बच्चों को उज्‍जवल भविष्य दिया है। सत्येंद्र जैन और मनीष सिसोदिया जैसे लोगों को झूठे मामलों में सलाखों के पीछे डालकर, वे स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में जो अच्छा काम कर रहे हैं, उसे रोकना चाहते हैं। केजरीवाल ने कहा कि आप नेताओं को एक-एक करके जेल में डालने के बजाय, कृपया हम सभी को एक बार में जेल में डाल दें। केजरीवाल ने कहा कि वह जैन और सिसोदिया को जेल भेजने के पीछे की राजनीति नहीं जानते। इससे देश का ही नुकसान होगा।

 

Tags: Arvind Kejriwal , AAP , Aam Aadmi Party , Delhi Chief Minister , New Delhi , Deputy Chief Minister Manish Sisodia

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD