The Kashmir Files: KRK ने Vivek Agnihotri और Anupam Kher की फ़िल्म पर लगाया आरोप,जानिए क्या कहा ट्वीटर पर

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी

 

The Kashmir Files: KRK ने Vivek Agnihotri और Anupam Kher की फ़िल्म पर लगाया आरोप,जानिए क्या कहा ट्वीटर पर

The Kashmir Files , KRK , Kamaal R Khan , Vivek Agnihotri , Anupam Kher , Kasmiri Pandits , Kasmiri Pandits Killing , Kasmiri Pandits Killings
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

01 Jun 2022

Last updated on: Jun 01, 2022, 00:00 IST

फिल्म के समीक्षक केआरके (KRK) जो हमेशा अपने विवादित ट्वीट के लिए सुर्खियां बटोरते हैं और अक्सर किसी न किसी सेलिब्रिटी को ट्रोल करते दिखते हैं, उन्होंने एक बार फिर एक ट्वीट शेयर किया है। नए संदेश ने कुछ ही समय में सभी का ध्यान खींचा है। इस बार केआरके ने ब्लॉकबस्टर 'द कश्मीर फाइल्स' के लिए विवेक अग्निहोत्री और अनुपम खेर पर आरोप लगाया है।उन्होंने कहा कि द कश्मीर फाइल्स (The Kashmir Files) की वजह से आतंकियों ने एक बार फिर कश्मीरी पंडितों को मारना शुरू कर दिया है।

केआरके का ये ट्वीट तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स इस पर मिली-जुली प्रतिक्रिया दे रहे हैं, हालांकि उन्हें ज्यादा ट्रोल किया जा रहा है।जिसपे एक यूजर ने लिखा, 'लेकिन अब बड़ा अंतर है, अब 24 घंटे में आतंकवादी ठोक दिया जाता है।'  दूसरे ट्विटर यूजर ने लिखा, 'सरकार और फिल्म पर आरोप लगाओगे, जिस ने मारा है उसे कुछ नहीं कहोगे।'वहीं एक और ने लिखा, 'मतलब इसकी वजह फिल्म है, इसकी वजह कश्मीरी पंडित हैं, लेकिन असली गुनहगारों का नाम मत लेना।' एक अन्य ने लिखा, 'तुम बिलकुल ठीक कह रहो हो भाई केआरके।' ऐसे ही कई कमेंट्स किए गए हैं।

ये भी पढ़ें: Amitabh Bachchan ने शेयर किया KRK की कॉन्ट्रोवर्शियल बुक का फर्स्ट लुक,जानिए क्या कहा फैंस ने

KRK  ने फिल्म द कश्मीर फाइल्स को लेकर ट्वीट किया, जिस में उन्होंने लिखा, 'फिल्म द कश्मीर फाइल्स का नतीजा ये है कि फिर से आतंकवादियों ने कश्मीरी पंडितों को मारना शुरू कर दिया है। अनुपम खेर और विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म से पैसे और नाम कमाया, और आराम से घर पर सो रहे हैं। आज कश्मीरी पंडितों ने सरकार को 24 घंटे का वक्त दिया है, उन्हें सुरक्षा देने के लिए।'

इससे पहले भी उन्होंने फिल्म द कश्मीर फाइल्स पर अपनी राय रखी थी। कमाल आर खान ने ट्विटर पर ट्वीट किया कि वह विवेक अग्निहोत्री की द कश्मीर फाइल्स को बॉलीवुड फिल्म के रूप में नहीं देखते हैं। इसका कारण भी बता रहे हैं। केआरके ने ट्वीट किया, "फिल्म #KashmirFiles को बॉलीवुड में नहीं गिना जा सकता क्योंकि यह एक तेलुगु फिल्म निर्माता द्वारा निर्मित है।" सोच रहे लोगों के लिए, टीकेएफ(TKF)  का निर्माण तेज नारायण अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, पल्लवी जोशी और विवेक अग्निहोत्री ने किया है।

ये भी पढ़ें: KRK ने Akshay Kumar की खिंचाई,कहा ‘टीम पृथ्वीराज बिल्लियों की तरह लड़ रही है'। जानिए क्यों?

फिल्म की बात करें तो द कश्मीर फाइल्स को पूरे देश में कश्मीर में हुए कश्मीरी पंडितो पर अत्याचारों के बारे में सच्ची घटना को दिखाया गया है। फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित थी, भावनात्मक रूप से ट्रिगर करने वाली फिल्म 1990 के दशक की कश्मीर घाटी में एक धार्मिक अल्पसंख्यक कश्मीरी पंडितों (हिंदुओं) की दुर्दशा पर प्रकाश डालती है, जिन्हें इस्लामिक आतंकवादियों द्वारा अपने घरों से भागने के लिए मजबूर किया गया था।

 

Tags: The Kashmir Files , KRK , Kamaal R Khan , Vivek Agnihotri , Anupam Kher , Kasmiri Pandits , Kasmiri Pandits Killing , Kasmiri Pandits Killings

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD