Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

आम आदमी पार्टी की दस्तक से खार खा रही भाजपा और कांग्रेस, प्रदेश में आप बनी लोगों की पहली पसंद : गौरव शर्मा,प्रदेश प्रवक्ता,आप

प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंचा आम आदमी पार्टी का बदलाव मार्च आप कार्यकर्ताओं में दिखा जोश और उत्साह

Gaurav Shrama, Himachal Pradesh, Himachal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Himachal, AAP HP, AAP Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 01 Jun 2022

Last updated on: Jun 01, 2022, 00:00 IST

आम आदमी पार्टी का बदलाव मार्च प्रदेश की राजधानी शिमला पहुंच गया है। बुधवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शिमला के डीसी ऑफिस से लेकर शेर ए पंजाब तक भव्य रैली निकालकर बदलाव मार्च किया। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा की अध्यक्षता में निकाली गई रैली में में आप कार्यकर्ताओं में भारी जोश और उत्साह दिखाई दिया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों दल आम आदमी पार्टी की दस्तक से खार चुकी है और अनाप शनाप बयानबाजी और मन गढंत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हिमाचल में आम आदमी पार्टी लोगों की पहली पसंद बन चुकी है। लोग अब परिवर्तन की राह देख रहे हैं जो इस बार पूरा होने वाला है। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश में आज तक मूलभूत सुविधाओं पर कोई काम नहीं किया है। 

आज प्रदेश में शिक्षा और स्वास्थ्य पूरी तरह से चमराई हुई है। बेरोजगार और भ्रष्टाचार चरम पर है। ऐसे में प्रदेश की जनता को इन मूलभूत सुविधाओं को पाने के लिए मजबूरी में निजी यानी प्राईवेट संस्थानों की ओर जाना पड़ रहा है। जहां लोगों को अपनी जेब ढीली करनी पड़ती है क्योंकि दोनों सरकारों भाजपा और कांग्रेस ने प्रदेश की जनता को लूटने का काम किया है। दोनों सरकारों ने प्रदेशवासियों को मूर्ख बनाकर निजी संस्थानों को बढ़ावा देने का काम किया है। चाहे वह स्कूलों का मामला हो या फिर स्वास्थ्य का। प्रदेश के कोने- कोने में भाजपा और कांग्रेस के नेताओं के स्कूल और अस्पताल खोले हैं ताकि दोनों हाथों से प्रदेश की जनता को लूटा जा सके।

*बेहतर शिक्षा और बेहतर स्वास्थ्य सेवा देना आप का मुख्य ध्येय*

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी इन दो मुख्य मूलभूत मुद्दों शिक्षा और स्वास्थ्य को लेकर जनता के बीच जा रही है और जनता से संवाद कर रही है।आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर इन मुद्दों को लेकर प्रदेश की जनता को जागरूक कर रही है। क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार ने पहले देश की राजधानी दिल्ली के स्कूलों की हालत सुधारी है वहां की ढाई करोड़ जनता को घर घर जाकर स्वास्थ्य सुविधा दी है उसी तर्ज पर आम आदमी पार्टी का हिमाचल की जनता को बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य देना मुख्य ध्येय है।

*प्रदेश की दयनीय हालत बनाने में भाजपा और कांग्रेस का हाथ, जनता को लूटने का किया काम*

गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश में स्कूलों और स्वास्थ्य सेवाओं की हालत इतनी बदतर है कि आम जनता जो गरीब और निर्धन परिवार से सम्बन्ध रखते हैं उन्हें सरकारी संस्थानो में उपचार और शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है। लेकिन जो लोग थोड़े साधन संपन्न है वे सरकारी संस्थाओं की दयनीय हालत से किनारा कर निजी संस्थानों की तरफ रुख कर रहे हैं।क्योंकि प्रदेश की भाजपा और कांग्रेस सरकारों ने 70 सालों तक राज कर इनकी दयनीय स्थिति कर दी है। इन दोनों सरकारों ने अपनी अपनी बारी लगाकर प्रदेश को लुटने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इन दोनों सरकारों की लूट खसूट से जनता अब ऊब चुकी है और इस विधानसभा चुनाव में इनको मुँहतोड़ जबाब देने के लिए तैयार है। प्रदेश की जनता ने इस बार पूरा मन बना दिया है कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनाकर प्रदेश को अग्रणी राज्य और मॉडल बनाना है। 

गौरव शर्मा ने कहा कि हिमाचल में इतने उद्योग स्थापित किए गए हैं लेकिन क्वालिटी शिक्षा के अभाव के चलते न तो आज उद्योगों में हिमाचलियों को रोजगार मिला है और न ही अन्य जगह पर नौकरी मिल पाई है। क्योंकि पिछले कुछ सालों से लगातार जो भर्तियां होनी थी वह पेपर प्रक्रिया शुरू होने से पहले ही पेपर लीक कर अपने चहेतों को नौकरियां दी गई हैं और प्रदेश के युवाओं के भविष्य साथ खिलवाड़ कर लाखों युवाओं के सपनों पर पानी फेरा है। प्रदेश सरकार के इन बुरे कामों को इस बार प्रदेश की जनता माफ नहीं करने वाली है और जल्द ही इसका जबाब देने वाली है। इस मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एस एस जोगटा,रवि दत्त, ममता, विजय मट्टू,साहिल ठाकुर,योगेश,गौरव सरसवाल,मनोज भारद्वाज, पिंकी,गोपाल शर्मा,गोपाल वर्मा,डोगरा,ममता कंवर,उदय डोगरा, विकी,अंकुर, निंदु ठाकुर,संदीप ठाकुर,केशव पॉल,दलीप आजाद, संजीव शर्मा आदि मौजूद रहे।

 

Tags: Gaurav Shrama , Himachal Pradesh , Himachal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Himachal , AAP HP , AAP Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD