Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट' 22 जुलाई का पंचांग : भगवान शिव और विष्णु की पूजा करना शुभ, सुबह 11:45 से दोपहर 12:39 बजे तक अभिजीत मुहूर्त ओम, बेल पत्र, मुकुट और रुद्राक्ष की माला अर्पित कर बाबा महाकाल का भव्य शृंगार, की गई भस्म आरती अगर संसद युवाओं के भविष्य पर चर्चा नहीं कर सकती, तो फिर उसका उद्देश्य क्या : राहुल गांधी संसद में हो नीट पर विस्तृत चर्चा, फ्लोर लीडर्स की बात सुनकर गृह मंत्री अमित शाह दें जवाब : मल्लिकार्जुन खड़गे जंतर-मंतर मार्च विवाद : छात्रों के समर्थन में उतरे बॉलीवुड सितारे छात्रों पर लाठीचार्ज के बाद दिलजीत दोसांझ ने जताई चिंता, नोट में लिखा- सरकार सुने छात्रों की मांग

 

चोटों से जूझना और फ्रेंच ओपन का सपना देखना आसान नहीं : नडाल

Sports News, Tennis, Tennis Player, French Open, Rafael Nadal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पेरिस , 01 Jun 2022

Last updated on: Jun 01, 2022, 00:00 IST

स्पेन के दिग्गज राफेल नडाल ने माना है कि पिछले साढ़े तीन महीने मेरे लिए महत्वपूर्ण रहे हैं, क्योंकि ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपनी जीत के बाद चोट से जूझते हुए फ्रेंच ओपन में यहां तक पहुंचा उनके लिए आसान नहीं रहा है। रिकॉर्ड 21 ग्रैंड स्लैम के विजेता ने सर्बिया और दुनिया के नंबर 1 नोवाक जोकोविच को 6-2, 4-6, 6-2, 7-6 (4) से हराकर अपने 15वें फ्रेंच ओपन के सेमीफाइनल में प्रवेश किया, जिसके बाद नडाल ने अपनी चोटों का जिक्र किया। नडाल ने एटीपी टूर के हवाले से कहा, "मैं भावुक हो रहा हूं, क्योंकि निश्चित रूप से मेरे लिए पिछले साढ़े तीन महीने आसान नहीं थे। अब मैं उन सभी चीजों के बारे में नहीं बता सकता, जिनसे मैं पिछले कुछ महीनों में गुजरा हूं।

"रोलां गैरो में 13 खिताब जीतने वाले नडाल ने कहा, "ये सभी चीजें बिना किसी शके के इस मैच को खास बनाते हैं।"अपने पसंदीदा ग्रैंड स्लैम फ्रेंच ओपन में नडाल ने छह सप्ताह के भीतर अपनी चोट से निजाद पाने में कामयाब रहे हैं। वह अब अपना 14वां रोलैंड गैरोस खिताब और 22वां प्रमुख खिताब दर्ज करने से सिर्फ दो कदम दूर हैं। 35 वर्षीय टेनिस खिलाड़ी ने कहा, "आखिरकार, यह मेरे लिए बहुत भावुक रात है। लेकिन यह सिर्फ एक क्वार्टर फाइनल मैच है और कुछ नहीं? इसलिए मैंने अभी कुछ भी नहीं जीता है। 

इसलिए, मैं दो दिन बाद कोर्ट पर अच्छे खेल की उम्मीद कर रहा हूं।"नडाल ने अंतिम चार में जर्मनी के एलेक्जेंडर ज्वेरेव की चुनौती से पार पाने की अपनी क्षमता पर भरोसा जताया। उन्होंने कहा, "अगर मैं अच्छा नहीं खेल रहा हूं या मैं सेमीफाइनल मैच में हार जाता हूं, तो ऐसा नहीं है कि मेरा ध्यान खेल पर नहीं होगा। मेरे पास इसका अनुभव है। मैं उस तरह का खिलाड़ी नहीं हूं, जिसे हार जीत से फर्क पड़ता हो, क्योंकि मैं स्थिर रहता हूं।"

 

Tags: Sports News , Tennis , Tennis Player , French Open , Rafael Nadal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD