Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन

 

अम्बाला कैंट सिविल अस्पताल में 48 घंटे में उपलब्ध होगी बॉयप्सी की रिपोर्ट : स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज

मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने अटल कैंसर केअर केंद्र का निरीक्षण किया

Anil Vij, Haryana, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Haryana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 31 May 2022

Last updated on: May 31, 2022, 00:00 IST

हरियाणा के स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में अम्बाला छावनी स्थित नागरिक अस्पताल इंडोस्कोपी, ईआरसीपी और क्लेनोस्कोपी करने वाला पहला अस्पताल है तथा यहां पर बॉयप्सी की रिपोर्ट भी 48 घंटे के अंदर उपलब्ध करवाने का काम किया जा रहा है।स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने यह बात मंगलवार नागरिक अस्पताल अम्बाला छावनी में बनाए गये अटल कैंसर केयर केन्द्र का निरीक्षण करने के दौरान कही। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज ने मंगलवार अटल कैंसर केयर केन्द्र का निरीक्षण करते हुए उपस्थित चिकित्सकों से कैंसर रोग से सम्बन्धित मरीजों को यहां पर जो उपचार दिया जा रहा है, उसकी विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने निरीक्षण के दौरान सिविल सर्जन व अन्य चिकित्सकों से यहां इंस्टाल की गई इंडोस्कोपी की मशीन की जानकारी ली। 

सिविल सर्जन डा0 कुलदीप सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया कि सम्बन्धित मशीन इंस्टोल हो चुकी है और जल्द ही इसका डैमो कर लिया जायेगा। निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने ओ.टी. रूम, लिनियर एक्सीलेटर, इंडोस्कोपी कक्ष, मोल्ड कक्ष व अन्य चिकित्सा संबधी कक्षों में जाकर चिकित्सकों द्वारा कैंसर रोग से सम्बन्धित जो उपचार किया जा रहा है उसकी जानकारी हासिल की। सिविल सर्जन डा0 कुलदीप सिंह ने स्वास्थ्य मंत्री को बताया कि लिनियर एक्सीलेटर तकनीक के माध्यम से जिसमें थैरेपी का कार्य किया जाता है उससे सम्बन्धित यहां पर 27 मरीज आ चुके हैं और अटल कैंसर केयर केन्द्र में गत 9 मई को उद्घाटन के बाद से अब तक 20 दिनों में 1600 मरीजों का पंजीकरण किया जा चुका है। 

*लखनऊ तक से आ रहे कैंसर मरीज अम्बाला में*

स्वास्थ्य मंत्री ने निरीक्षण के दौरान उपस्थित चिकित्सकों से अटल कैंसर केयर केन्द्र में कैंसर रोग से सम्बन्धित आने वाले मरीज को यहां पर आने पर उपचार से सम्बन्धित क्या-क्या प्रक्रिया की जाती है, उसकी भी जानकारी ली। मोल्ड कक्ष में जाकर कैंसर रोग से सम्बन्धित जो उपचार किया जाता है उसकी भी जानकारी ली। यहां पर उपस्थित चिकित्सक डा0 चौहान ने भी उपचार से सम्बन्धित तमाम प्रक्रिया बारे स्वास्थ्य मंत्री को अवगत करवाया। 

उन्होंने बताया कि यहां पर एक ही छत के नीचे सम्बन्धित मरीज का कार्ड बनाने, रजिस्ट्रेशन करने, रोग से सम्बन्धित जांच करने का कार्य करते हुए उसका उपचार किया जा रहा है। सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य मंत्री को यह भी बताया कि अटल कैंसर केयर केन्द्र में लखनऊ पीजीआई एवं दूसरे राज्यों से भी मरीज यहां आकर अपना उपचार करवा रहे हैं। यहां बता दें कि 9 मई को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अटल कैंसर केयर केन्द्र का उदघाटन किया था। 

*80 मरीजो का प्रतिदिन हो रहा पंजीकरण*

अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि यहां प्रतिदिन 80 से 100 मरीजों की ओपीडी हो रही है। अगले सप्ताह 6 मरीजों के मेजर ऑपरेशन होने हैं। उन्होंने बताया 21 मरीजों का लीनियर स्क्लेटर पर इलाज किया जा चुका है मंगलवार को ब्रेकिथेरेपी विधि से पहले मरीज का इलाज किया गया है। 

*यह लोग मौजूद रहे*

इस मौके पर सिविल सर्जन डा0 कुलदीप सिंह, पीएमओ डा0 राकेश सहल, डा0 विनय गुलाटी, डा0 चौहान, डा0 हितेष, मंडल प्रधान राजीव डिम्पल, सुरेन्द्र तिवारी के साथ-साथ अन्य चिकित्सक  मौजूद रहे।

 

 

Tags: Anil Vij , Haryana , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Haryana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD