जम्मू कश्मीर में अगले 24 घंटे में हल्की बारिश के साथ साथ बादल छाए रहने के आसार है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, "जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान दोपहर में गरज के साथ आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है।"श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 7.8 डिग्री और गुलमर्ग में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लद्दाख में द्रास में न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री, लेह में 8.5 और कारगिल में 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जम्मू में न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री, कटरा 20.8, बटोटे 12.3, बनिहाल 13.8 और भद्रवाह 10.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।