Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

पाकिस्तान चीन से खैरात नहीं बल्कि निवेश चाहता है: शहबाज शरीफ

 Shehbaz Sharif , Islamabad , Pakistan , Prime Minister of Pakistan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

इस्लामाबाद , 30 May 2022

Last updated on: May 30, 2022, 00:00 IST

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने सोमवार को कहा कि पाकिस्तान अपने चीनी दोस्तों से खैरात (हैंडआउट्स) नहीं चाहता, बल्कि निवेश चाहता है। जियो न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और चीन की अटूट दोस्ती के बीच तूफान भी आए हैं, मगर दोनों देशों के बीच संबंध समय के साथ मजबूत हुए हैं। उन्होंने पिछले तीन दशकों के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति करने और गरीबी के स्तर से ऊपर उठाने के लिए चीन की प्रशंसा की। पाकिस्तान में निवेश करने वाली चीनी कंपनियों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक के दौरान शरीफ ने कहा कि पाकिस्तान के पास अपने विकास सुधारों का अनुकरण करने और उसे दोहराने के लिए एक मॉडल के रूप में चीन है। 

प्रधानमंत्री ने कहा कि पाकिस्तान जीवन के हर क्षेत्र में चीन से समर्थन चाहता है और उसे उद्योगों और कृषि के क्षेत्र में चीन के अनुभव से लाभ होगा। उन्होंने कहा, ''पाकिस्तान ने संकल्प लिया है कि हम सभी चुनौतियों का सामना करेंगे, चाहे वे कितनी भी कठिन हों और पाकिस्तान को प्रगति की ओर ले जाएंगे। शरीफ ने कहा, ह्यह्यइसके लिए, पाकिस्तान को हमारे चीनी दोस्तों से वास्तविक समर्थन की जरूरत है। यह समर्थन पैसे, सहायता या खैरात के मामले में नहीं, बल्कि निवेश, व्यापार और विशेषज्ञता के मामले में चाहिए। 

शरीफ ने कहा कि चीन पाकिस्तान का सबसे भरोसेमंद दोस्त है। उन्होंने चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के आकार में पाकिस्तान के प्रति उनके निरंतर समर्थन के लिए चीनी नेतृत्व और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग को धन्यवाद दिया। जियो न्यूज के अनुसार, उन्होंने कहा कि सीपीईसी ने पाकिस्तान को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ने में मदद की है। पिछले दशक की शुरूआत को याद करते हुए, जब बिजली का लोड-शेडिंग अपने चरम पर था, शरीफ ने कहा कि चीनी राष्ट्रपति और पाकिस्तान के तत्कालीन प्रधानमंत्री नवाज शरीफ ने 2017 तक इस मुद्दे को दूर करने के लिए बिजली संयंत्र स्थापित करने के लिए विभिन्न सौदे किए थे।

 

Tags: Shehbaz Sharif , Islamabad , Pakistan , Prime Minister of Pakistan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD