सिद्धू मूसेवाला की मौत से दुखी AP Dhillon ने किया पंजाबी सिंगर्स की मुश्किल जिंदगी का खुलासा

Monday, 20 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

सिद्धू मूसेवाला की मौत से दुखी AP Dhillon ने किया पंजाबी सिंगर्स की मुश्किल जिंदगी का खुलासा

AP Dhillon , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Punjabi Singer , Goldy Brar , Bhagwant Mann
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

30 May 2022

Last updated on: May 30, 2022, 00:00 IST

प्रमुख पंजाबी कलाकार सिद्धू मूसेवाला को पंजाब के मनसा जिले में अपनी महिंद्रा थार में गोली मारकर हत्या कर दी। गायक के निधन ने सभी को सदमे में छोड़ दिया है और इंडस्ट्री के प्रशंसक और उनके दोस्त सोशल मीडिया के माध्यम से अपना दुख व्यक्त कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं ब्राउन मुंडे फेम एपी ढिल्लों। हर दूसरे सेलेब की तरह, उन्होंने गायक की मौत के लिए अपना दुख दिखाने के लिए अपनी कहानी का सहारा लिया, लेकिन इसके अलावा उन्होंने एक बयान भी साझा किया कि पंजाबी कलाकारों को दिन-प्रतिदिन किन मुश्किलों का सामना करना पड़ता है।

एपी ढिल्लन का पोस्ट वायरल

सिद्धू मूसेवाला के मौत की खबर सुन एपी ढिल्लन का दिल टूट गया है. उन्होंने इंस्टा पर दो पोस्ट शेयर किए हैं. पहले पोस्ट में उन्होंने सिद्धू मूसेवाला की फोटो शेयर कर हार्ट ब्रेकिंग इमोजी बनाया है. दूसरे पोस्ट में एपी ढिल्लन ने लंबी चौड़ी बात लिखी है. उन्होंने लिखा- ज्यादातर लोगों को कभी पता नहीं चलेगा कि आपने बतौर पंजाबी आर्टिस्ट पर्दे के पीछे क्या क्या झेला. लगातार होती जजमेंट, नफरत भरे कमेंट्स, हमारे जैसे लोगों के प्रति निगेटिव एनर्जी, जो बस वही करते हैं जिसे प्यार करते हैं।

''इन सबसे बढ़कर जैसे सिद्धू मूसेवाला उठे हैं मैं हमेशा उससे इंस्पायर हुआ हूं. उन्होंने इसे आसान दिखाया है. अपने साथ वे सच्चे रहे हैं. आज मैं उनके परिवार और अपने समाज के लिए दुआ करता हूं. हमें बेहतर करने की जरूरत है.'' सिद्धू मूसेवाला की जिंदगी कंट्रोवर्सियल रही थी. उनके गानों और लिरिक्स पर खूब बवाल होता था. सिद्धू पर गानों के जरिए गन वायलेंस को प्रमोट करने के आरोप लगते थे. तमाम आलोचनाओं से इतर सिद्धू अपने फैंस के मोस्ट फेवरेट थे और पंजाब के हिट स्टार थे।

ये भी पढ़ें: सिद्धू मूसेवाला के लेटेस्ट दो गाने...'295' 29 तारीख 5वां महीना और थार में जिंदगी की 'LAST RIDE' से जुड़ा मौत का संबंध

इसी बीच बात करें एपी ढिल्लन की तो एपी ढिल्लन यानी अमृतपाल सिंह ढिल्लन भारत में जन्मे कनाडियन सिंगर, रैपर, सॉन्ग राइटर और रिकॉर्ड प्रोड्यूसर हैं। उनके गानों ने यूथ के बीच एक अलग ही फेस हासिल किया हैं। साल 2021 में एपी ढिल्लन का मुंबई में कंसर्ट हुआ था जिसमें सारा अली खान और जाह्नवी कपूर जैसे सितारे पहुंचे थे। उनके गाने ब्राउन मुंडे और Majhail फैंस के बीच काफ़ी हिट रहे हैं। एपी ढिल्लन ने साल 2019 में सिंगल फेक और फरार से अपना करियर शुरू किया था। और साल 2020 में आया उनका गाना डेडली सुपर डुपर हिट रहा था।

 

Tags: AP Dhillon , Sidhu Moosewala , Sidhu Moosewala Death , Sidhu Moosewala Killed , Sidhu Moosewala Killer , Punjabi Singer , Goldy Brar , Bhagwant Mann

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD