Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की तेज़ी से जांच के लिए तीन सदस्यीय एसआईटी का गठन

पहली नजऱ में मूसेवाला का कत्ल लॉरेंस बिश्नोई ग्रुप और लक्की पटियाल ग्रुप के बीच की आपसी गैंगवॉर: डी.जी.पी. पंजाब

Sidhu Moosewala, Crime News Punjab, Punjab Police, Police, Crime News, Mansa Police, Mansa, Viresh Kumar Bhawra, VK Bhawra, Punjab Police, Police, Punjab Admin, Director General of Police Punjab, DGP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चण्डीगढ़ , 29 May 2022

Last updated on: May 29, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और डायरैक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब वी.के. भावरा के दिशा-निर्देशों पर इंस्पेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (आईजीपी) बठिंडा रेंज प्रदीप यादव ने शुभदीप सिंह उर्फ सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की प्रभावी और तेज़ी से जांच को सुनिश्चित बनाने के लिए तीन सदस्यीय विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया है। एसआईटी सदस्यों में एसपी इन्वेस्टिगेशन मानसा धर्मवीर सिंह, डीएसपी इनवैस्टीगेशन बठिंडा विश्वजीत सिंह और इंचार्ज सीआईए मानसा प्रिथीपाल सिंह शामिल हैं।सिद्धू मूसेवाला, जो दो व्यक्तियों गुरविन्दर सिंह (पड़ोसी) और गुरप्रीत सिंह (चचेरे भाई) के साथ शाम 4:30 बजे के करीब अपने घर से निकला था, का कुछ अनजाने व्यक्तियों ने गोलियाँ मारकर कत्ल कर दिया। शुभदीप सिंह अपनी महेन्द्रा थार गाड़ी चला रहा था।

डीजीपी वीके भावरा ने यहाँ प्रैस कॉन्फ्ऱेंस को संबोधित करते हुए बताया कि जब सिद्धू मूसेवाला गाँव जवाहर के पहुँचा तो उनके पीछे एक सफ़ेद रंग की कोरोला गाड़ी आई और उनको सामने से दो कारों एक सफ़ेद रंग की बोलैरो और एक डार्क ग्रे स्कॉर्पीयो ने घेर लिया।उन्होंने कहा ‘‘सिद्धू मूसेवाला और उसके दोस्तों पर सामने से भारी गोलीबारी की गई, जिसमें सभी गोली लगने से ज़ख्मी हो गए।’’ उन्होंने आगे कहा कि पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची और तीनों को सिविल अस्पताल मानसा ले जाया गया, जहाँ सिद्धू मूसेवाला को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि उसके चचेरे भाई और दोस्त की हालत स्थिर बताई जा रही है और उनको इलाज के लिए आगे पटियाला रैफर कर दिया गया है।

सिद्धू की सुरक्षा वापस लेने पर डीजीपी ने कहा कि घल्लुघारा सप्ताह के मद्देनजऱ पुलिस ने कानून-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए ड्यूटी के लिए सिद्धू मूसेवाला के सिफऱ् दो सुरक्षा कर्मियों को अस्थाई तौर पर वापस लिया था, जबकि उनके साथ कमांडो बटालियन के दो पुलिसकर्मी अभी भी तैनात थे। उन्होंने बताया कि आज घर से निकलते समय सिद्धू अपने दो पुलिस मुलाजि़मों को साथ नहीं लेकर गया और अपनी निजी बुलेट प्रूफ़ कार भी घर ही छोड़ गया।डीजीपी ने कहा कि पहली नज़ में यह लॉरेंस बिश्नोयी ग्रुप और लक्की पटियाल ग्रुप के बीच अंतर-गिरोह दुशमनी लगती है। 

उन्होंने कहा कि लॉरेंस बिश्नोयी ग्रुप ने सिद्धू मूसेवाला के कत्ल की जि़म्मेदारी ली है और इसको विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल का बदला बताया है।जि़क्रयोग्य है कि विक्की मिड्डूखेड़ा के कत्ल के मामले में तीन शूटरों-सनी, अनिल लठ और भोलू, जोकि सभी हरियाणा के रहने वाले हैं, को पहले ही दिल्ली पुलिस के स्पैशल सैल द्वारा गिरफ़्तार किया जा चुका है, जबकि एक अन्य मुलजि़म जिसकी पहचान शगनप्रीत के तौर पर हुई है, जोकि सिद्धू मूसेवाला का मैनेजर था, को विक्की के कत्ल सम्बन्धी दर्ज एफआईआर में भी मुलजि़म के तौर पर नामज़द किया गया है। शगनप्रीत ऑस्ट्रेलिया भाग गया है और पुलिस को उसकी तलाश है।

डीजीपी ने कहा कि प्राथमिक जांच से पता लगा है कि अपराध में 7.62 एमएम, 9 एमएम और 0.30 बोर समेत तीन हथियारों का प्रयोग किया गया था जिसकी जांच की जा रही है।बताने योग्य है कि डीजीपी ने आईजी बठिंडा रेंज प्रदीप यादव, एसएसपी मानसा गौरव तूरा और एसएसपी बठिंडा जे एल्नचेजिय़न को मानसा में ही मौजूद रहने के निर्देश दिए हैं, जबकि एडीजीपी कानून और व्यवस्था द्वारा सिद्धू मूसेवाला के कातिलों को पकडऩे के लिए अपेक्षित फोर्स जुटा ली गई है।

 

Tags: Sidhu Moosewala , Crime News Punjab , Punjab Police , Police , Crime News , Mansa Police , Mansa , Viresh Kumar Bhawra , VK Bhawra , Punjab Police , Police , Punjab Admin , Director General of Police Punjab , DGP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD