Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल भारत की ब्लू इकोनॉमी विकास के एक शक्तिशाली इंजन के रूप में उभर रही है : पीयूष गोयल एलपीयू की छात्रा पूजा सिंह ने नेशनल रिकॉर्ड और एशियन यू-20 गोल्ड जीतकर भारतीय एथलेटिक्स का इतिहास फिर से लिखा द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय जनजातीय विकास सम्मेलन का उद्घाटन किया दलविंदरजीत सिंह ने एस.आई.आर. के संशोधित कार्यक्रम संबंधी राजनीतिक दलों के साथ की बैठक ‘मेरी रसोई’ योजना से जरूरतमंद परिवारों को मिला बल : ब्रम शंकर जिम्पा ई-वेस्ट संग्रहण अभियान के अंतर्गत 1500 किलोग्राम इलेक्ट्रॉनिक कचरा वैज्ञानिक रिसाइक्लिंग हेतु भेजा गया : आशिका जैन भारत के युवाओं को नौकरी खोजने वाले नहीं, रोजगार सृजक बनना चाहिए : गुलाब चंद कटारिया पंजाब में इस बार बनेगी डबल इंजन की भाजपा सरकार : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने स्वर्गीय चौधरी भजनलाल की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि

 

कप्तान संजू ने दिवंगत शेन वार्न की यादों को ताजा किया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Sanju Samson, Rajasthan Royals, Shane Warne
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 28 May 2022

Last updated on: May 28, 2022, 00:00 IST

राजस्थान रॉयल्स रविवार को यहां नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल 2022 के फाइनल में गुजरात टाइटंस के साथ भिड़ेगी। साथ ही राजस्थान रॉयल्स कप्तान संजू सैमसन ने अपने विचारों को रखा और दिवंगत शेन वार्न की यादों को ताजा किया। 2008 में अपने पहले आईपीएल खिताब के लिए राजस्थान रॉयल्स टीम का मार्गदर्शन करने वाले महान ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर का कुछ महीनों पहले थाईलैंड में छुट्टियां मनाते समय दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया और तब से रॉयल्स में शोक की लहर छाई हुई है। मैच के दौरान सभी खिलाड़ी उन्हें याद करते हैं, चाहे वे गेंदबाज हो या बल्लेबाज। उनकी याद में कोई अछूता नहीं रहता।शुक्रवार रात रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ रॉयल्स की सात विकेट से जीत के सूत्रधार सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने अपने कप्तान संजू सैमसन से दिवंगत क्रिकेटर की विरासत पर उनके विचार पूछे।जीत के बाद सैमसन ने कहा, "मुझे लगता है कि यह जीत वार्न को समर्पित है। अगर वह आज हमारे बीच होते तो उन्हें बहुत खुशी होती। हमने जीत के साथ उन्हें श्रद्धांजलि दी। हम दिवंगत शेन वार्न के लिए कुछ खास करने के सिर्फ एक कदम दूर हैं।"

शुक्रवार को 60 गेंदों में नाबाद 106 रन बनाने वाले बटलर ने कहा कि वह मैच के नतीजे से खुश हैं। इस सीजन में शानदार फॉर्म में चल रहे इंग्लैंड के क्रिकेटर ने आगे बताया, "यह हमारे लिए एक शानदार दिन था, स्टेडियम में भारी भीड़ मौजूद थी। जहां हमने जीत का लुत्फ उठाया। हमने पहले टॉस जीता, जो मुझे लगता है कि बहुत महत्वपूर्ण था, इसलिए मेरे अंदर और आत्मविश्वास जाग गया। उन्होंने सीजन में शानदार पारियां खेली, जहां उन्होंने चार शतक और चार अर्धशतक जड़े। साथ ही 16 मैचों में 824 रन बनाए।"सैमसन ने यह भी माना कि बटलर जब तक क्रीज पर हैं तब तक टीम सुरक्षित महसूस करती है।सैमसन ने कहा, "जब हम जोस को बल्लेबाजी करते हुए देखते हैं तो हम सभी बहुत सुरक्षित और खुश होते हैं। बटलर जैसे अनुभवी खिलाड़ियों ने टीम की अगुवाई करने का उनका काम आसान कर दिया था।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Sanju Samson , Rajasthan Royals , Shane Warne

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD