Anek box office collection Day 1: कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' के आगे नहीं टिकी आयुष्मान की फिल्म, कमाए इतने करोड़

Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला वरुण धवन ने बताया कि सारा अली खान से पहली मुलाकात का किस्सा द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए पासिंग आउट परेड का जायजा लिया, महिला कैडेट्स की उपलब्धि की सराहना की स्वस्थ जीवन के लिए हेल्दी लिवर जरूरी, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया 'सुरक्षा कवच' का महत्व दिनभर रहती है थकान और सुस्ती? नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी

 

Anek box office collection Day 1: कार्तिक की 'भूल भुलैया 2' के आगे नहीं टिकी आयुष्मान की फिल्म, कमाए इतने करोड़

Bhool Bhulaiyaa 2, Anek, Anek Day 1 Coolection, Anek Collection, Anek Vs Bhool Bhulaiyaa 2, Kartik Aaryan, Kiara Advani, Ayushmann Khurrana
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 28 May 2022

Last updated on: May 28, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड के सबसे मशहूर एक्टर आयुष्मान खुराना अपनी फ़िल्म ‘अनेक’ को लेकर काफी सुर्ख़ियों में थे जो की कल सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है। फ़िल्म में आयुष्मान ने सराहनीय काम किया है लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने में नाकाम साबित हुई है। खासकर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' (Bhool Bhulaiyaa 2) के सामने 'अनेक' की रफ्तार बेहद धीमी रही। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, 'अनेक' ने पहले दिन मात्र 1.75 करोड़ रुपये की कमाई की। खबरों कि माने तो शाम के और रात के शो में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन बाकी वक्त में आयुष्मान खुराना की 'अनेक' दर्शकों को अपनी और खींचने में असफल  ही रही।

बॉलीवुड की बात करें बैक टू बैक फ्लॉप फिल्मों के बाद अब बॉलीवुड सिनेमाघरों में दर्शकों को कुछ बेहतर देखने को मिला है। लेकिन उम्मीद जताई जा रही है की शायद आयुष्मान खुराना की 'अनेक' को बॉक्स ऑफिस पर अपने पैर जमाए रखने के लिए शनिवार और रविवार को अच्छा प्रदर्शन करेगी। इससे पहले आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' रिलीज़ हुई थी उसका बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी कुछ खास नहीं रहा था हालांकि वह फिल्म महामारी के बाद रिलीज हुई थी, लेकिन इसके बाद भी फिल्म ने पहले दिन 3 करोड़ रुपये की कमाई की थी।

वहीं अब इस बार  कर्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' ने आयुष्मान खुराना की 'अनेक' को कड़ी टक्कर दी है। दूसरे सप्ताह में भी फिल्म ने सिनेमाघरों में अपने पैर जमाए रखे। खासकर हिंदी बेल्ट राज्यों में 'भूल भुलैया 2' को सबसे ज्यादा पसंद किया गया है।

ये भी पढ़ें:- भूल भूलिया 2 की शानदार कमाई के बाद निर्माताओं ने किया भूल भूलिया 3 और कबीर सिंह 2 का ऐलान,यहां जानिए पूरी डिटेल

अगर आपने अभी तक आयुष्मान खुराना की अनेक फिल्म का ट्रेलर नहीं देखा है तो नीचे लिंक पर क्लिक करें। 

आपको बता दें की आयुष्मान की इस फिल्म को अनुभव सिन्हा ने डॉयरेक्ट किया है।फ़िल्म की कहानी  नॉर्थ ईस्ट इंडिया के साथ होने वाले भेदभाव पर आधारित है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के लुक से लेकर डायलॉग्स को खूब पसंद किया जा रहा है। इस बात को कहने में कोई शक नहीं है की आयुष्मान ने फ़िल्म जो किरदार निभाया है वो सच में तारीफ के लायक है।

 

Tags: Bhool Bhulaiyaa 2 , Anek , Anek Day 1 Coolection , Anek Collection , Anek Vs Bhool Bhulaiyaa 2 , Kartik Aaryan , Kiara Advani , Ayushmann Khurrana

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD