कंगना रनौत की बैक टू बैक 9 फिल्में हुई फ्लॉप, ‘धाकड़’ भी बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया

 

कंगना रनौत की बैक टू बैक 9 फिल्में हुई फ्लॉप, ‘धाकड़’ भी बॉक्स ऑफिस पर हुई धड़ाम

Kangana Ranaut, Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Kangana Flop List
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 24 May 2022

Last updated on: May 24, 2022, 00:00 IST


बॉलीवुड की क्वीन कहीं जाने वाली अभिनेत्री कंगना रनौत की ‘धाकड़’ फिल्म 20 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं हालाँकि फिल्म को अच्छी शुरुआत नहीं मिल पाई हैं।जिसके बाद अब इस फ़िल्म की गिनती फ्लॉप फिल्मों में की जा रही है। दरअसल ये कोई पहली बार नहीं हुआ है जब कंगना की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं. आज इस आर्टिकल में हम धाकड़ के आलावा 8 ऐसी फ्लॉप फिल्मों की सूची लाए हैं जो अपना खर्चा तक नहीं निकाल पाई हैं।

शुरू करने से पहले हम हाल ही में रिलीज़ हुई फ़िल्म धाकड़ की बात करेंगे-

1 फ़िल्म धाकड़ 

ये फ़िल्म काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई थी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही लोगों को इसे देखने के लिए उत्साह बढ़ गया था लेकिन अंत में लोगों को निराश ही होना पड़ा। बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट की मानें तो धाकड़ ने तीसरे दिन 50 लाख कमाए जो अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शंस पर बुरी तरह से धड़ाम हुई है 

2) आई लव न्यू ईयर

कंगना की ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी फिल्म में कंगना के साथ सनी देओल नज़र आए थे. आपको बता दे इस फिल्म का बजट 16 करोड़ था हालाँकि फिल्म ने अपने बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 1.16 करोड़ का बिजनेस किया था

3) कट्टी बट्टी(katti Batti)

'कट्टी बट्टी'(katti batti) नए पीढ़ी के रिश्‍तों, उसमें आने वाली दरार और आज की दुनिया के लिए एक अनोखी प्रेम कहानी हैा इस फिल्‍म में इमरान खान और कंगना रानाउत मुख्‍य भूमिेका में नजर आए थे फ़िल्म 2021 में रिलीज हुई थी. फ़िल्म की कमाई कि बात करें तो फिल्म 34 करोड़ में बनकर तैयार हुई थी जिसमें  महज 23.75 करोड़ की कमाई की थी

4)पंगा (Panga)

फ़िल्म में कंगना रनौत के साथ जस्सी गिल डेब्यू करते हुए नज़र आये थे। पंगा (Panga) साल 2020 में रिलीज हुई थी। ये फ़िल्म स्पोर्ट्स ड्रामा पर आधारित कंगना की फ्लॉप फिल्मों में से एक रही है। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर महज 30 करोड़ का कारोबार किया था जो कि उसकी लागत से काफी कम था।

5) जजमेंटल है क्या? (Judgemental Hai Kya)

कंगना और राजकुमार राव की फिल्म जजमेंटल है क्या? (Judgemental Hai Kya) साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म में कुछ भी खास नहीं था ये एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है। जो अपने बॉक्स ऑफिस पर एकदम पिट गई थी। फिल्म का बजट 50 करोड़ रुपये था लेकिन फिल्म केवल 30 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी।

6) सिमरन (Simran)

कंगना की फ़िल्म सिमरन 2017 में सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी जिसका निर्देशन डायरेक्टर हंसल मेहता ने किया था। यह फिल्म दर्शकों को बिल्कुल पसंद नहीं आई इसलिए यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप रही। आपको बता दें की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 25 करोड़ रुपये कमाए।

7)  रंगून (Rangoon)

रंगून एक बॉलीवुड वॉर ड्रामा फ़िल्म है, जिसका निर्देशन विशाल भरद्वाज ने किया है।  फिल्म में शाहिद कपूर, सैफ अली खान, कंगना रानौत मुख्य भूमिका मे हैं। बात करें फ़िल्म के बॉक्स ऑफिस की तो ये फिल्म 80 करोड़ रुपये में बनी थी लेकिन बॉक्स ऑफिस पर महज 41 करोड़ रुपये ही कमा पाई थी।

8) थलाइवी(Thalaivi)

थलाइवी(Thalaivi) एक बॉलीवुड बायोपिक है जो तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के जीवन पर आधारित है। फिल्म विजय ए एल द्वारा निर्देशित है और इसकी पटकथा विजयेंद्र प्रसाद द्वारा लिखी गई है। कंगना रनौत और अरविन्द स्वंय थलाइवी में मुख्य भूमिका में नज़र आई थी।  कंगना रनौत अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उनकी फिल्म ‘थलाइवी’ भी फ्लॉप हुई थी। हालांकि इस फिल्म के फ्लॉप होने का कारण, कोरोना काल को माना गया। क्योंकि उस समय फिल्म के रिलीज होते ही कई सिनेमा घर बंद कर दिए गए थे, इस वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला। इस फ़िल्म ने अपने बॉक्स ऑफिस पर केवल 10 करोड़ की कमाई की थी जबकि फ़िल्म 100 करोड़ के बजट के साथ तैयार हुई थी 

9) मणिकर्णिका

फ़िल्म मणिकर्णिका  झाँसी की रानी की पटकथा रानी लक्ष्मी लक्ष्मीबाई के जीवन और 1857 के भारतीय विद्रोह के दौरान ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी के खिलाफ उनकी लड़ाई पर आधारित है। फिल्म का निर्माण ज़ी स्टूडियो द्वारा एवं कृश द्वारा निर्देशित किया जा रहा है। भारतीय अभिनेत्री कंगना राणावत ने रानी लक्ष्मीबाई की मुख्य भूमिका निभाई थी। ये फ़िल्म 125 करोड़ के बजट के साथ तैयार हुई थी जो अपने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर 160 करोड़ रूपये पहुंची थी  

 

Tags: Kangana Ranaut , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Kangana Flop List

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD