Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव शिक्षा क्षेत्र में प्रमुख सुधारों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित सीमा पार से हथियारों एवं नशों की तस्करी वाले मॉड्यूल से संबंधित दो मुलजिम 2.2 किलो हेरोइन और 6 पिस्तौलों समेत गिरफ्तार केवल सिंह ढिल्लों ने संभाली कमान, ‘महाराजा रणजीत सिंह वाले पंजाब’ को बनाया भाजपा का आदर्श कर्नाटक के 25वें मुख्यमंत्री बने डीके शिवकुमार, भव्य समारोह में ली शपथ प्रधानमंत्री ने महिलाओं को निर्णय प्रक्रिया के केंद्र में स्थापित करने का किया कार्य : नायब सिंह सैनी 1000 रुपये की सहायता बहुत कम और बहुत देर से उठाया गया कदम : अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग एनईसी की बैठक में क्षेत्रीय सहयोग और विकास पर होगा फोकस : कॉनराड संगमा सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर, बदलेगा दौर’ पदयात्रा का पांचवां दिन : नशे के संकट और AAP सरकार के टूटे वादों की खुली पोल

 

आईपीएल : आरसीबी को 7 विकेट से हराकर राजस्थान रॉयल्स फाइनल में पहुंची, बटलर ने जड़ा सीजन का चौथा शतक

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Rajasthan Royals, Royal Challangers Bangalore, RR Vs GT, IPL Final
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

अहमदाबाद , 27 May 2022

Last updated on: May 27, 2022, 00:00 IST

जोश बटलर (60 गेंदों पर 106 रन नाबाद) के ताबड़तोड़ शतक की बदौलत अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुक्रवार को खेले गए आईपीएल के क्वालीफायर-2 मैच में राजस्थान रॉयल्स (आरआर) ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) को सात विकेट से हरा दिया। बैंगलोर ने 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 157 रन बनाए थे। वहीं, बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी 13 गेंदों पर 21 रन की पारी खेली। बटलर का आईपीएल सीजन में यह चौथा शतक था। शानदार बल्लेबाजी के लिए बटलर को 'मैन ऑफ द मैच' चुना गया। इस जीत के साथ राजस्थान फाइनल में पहुंच गई है और अब वह गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी, जिनका मुकाबला रविवार को (29 मई) होगा। आरसीबी द्वारा दिए गए 158 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम की शुरुआत सलामी जोड़ी यशस्वी जायसवाल और जोश बटलर ने की। दोनों बल्लेबाजों ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए स्कोर को आगे बढ़ाया। हालांकि, पावरप्ले के दौरान टीम को छठे ओवर में पहला झटका जायसवाल के रूप में मिला। जायसवाल ने 13 गेंदों पर 2 छक्के और एक चौके की मदद से 21 रन बनाए। गेंदबाज जोश हेजलवुड ने बल्लेबाज को विराट कोहली के हाथों कैच कराया। उनके बाद कप्तान संजू सैमसन क्रीज पर आए और बटलर के साथ पारी को आगे बढ़ाया।

पावरप्ले के दौरान राजस्थान ने एक विकेट गंवाकर 67 रन बनाए। उसके बाद बटलर ने 23 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया। एक तरफ संजू अपने बल्ले से गेंद को बाउंड्री के बाहर भेज रहे थे, वहीं दूसरी ओर बटलर भी गेंदबाजों पर ताबड़तोड़ आक्रामण करने में लगे हुए थे। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 52 रन की साझेदारी पूरी कर ली थी। लेकिन संजू वापस पवेलियन चले गए। उन्होंने 21 गेदों पर दो छक्के और एक चौके की मदद से 23 रन की पारी खेली और टीम का स्कोर बढ़ाने में योगदान दिया। उन्हें गेंदबाज हसरंगा ने आउट किया। उनके बाद देवदत्त पडिक्कल क्रीज पर आए। हालांकि, पडिक्कल भी ज्यादा देर तक क्रीज पर टिक नहीं पाए और 9 रन बनाकर गेंदबाज हेजलवुड के ओवर में आउट हुए। उनके बाद हेटमायर क्रीज पर आए।दूसरे विकेट से पहले बटलर ने जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए 61 रन की साझेदारी की। अब पडिक्कल के साथ उनके तीसरे विकेट की साझेदारी हुई। टीम को अब 18 गेंदों पर 10 रन की जरूरत थी और बटलर ने 59 गेंदों पर अपना आईपीएल सीजन का चौथा शतक पूरा किया। राजस्थान ने 11 गेंदें शेष रहते हुए मैच को सात विकेट से अपने नाम कर लिया।बटलर ने 60 गेंदों पर छह छक्के और दस चौके की मदद से 106 रन की शानदार नाबाद पारी खेली। इनिंग की शुरुआत में बल्ला लेकर क्रीज पर उतरे बटलर ने मैच को अंत में छक्के के साथ समाप्त किया। टीम ने 18.1 ओवर में 3 विकेट खोकर 161 रन बनाए। वहीं राजस्थान रॉयल्स अब फाइनल में गुजरात टाइटंस से भिड़ेगी।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Rajasthan Royals , Royal Challangers Bangalore , RR Vs GT , IPL Final

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD