अनुष्का शर्मा ने बताया 30 साल से पहले शादी करने का राज़,जानिए क्या कहा अभिनेत्री ने

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

अनुष्का शर्मा ने बताया 30 साल से पहले शादी करने का राज़,जानिए क्या कहा अभिनेत्री ने

Anushka Sharma , Virat Kohli , Vamika , Virushka , Anushka Sharma Wedding Story , Virat Anushka Wedding , Bollywood , Couple
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

27 May 2022

Last updated on: May 27, 2022, 00:00 IST

अनुष्का शर्मा (Anushka sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) की जोड़ी देशभर में सबसे लोकप्रिय जोड़ी मानी जाती है। क्योंकी भारत में लोगों को क्रिकेट और बॉलीवुड दोनों का ही बहुत क्रेज है और ऐसे में इन दोनों का मिल जाना मानों फैंस के लिए सोने पर सुहागा हो जाने जैसा है। विराट और अनुष्का 2017 में 11 दिंसबर को इटली में शादी के बंधन में बंधे थे। जब भी सेलेब्स की बात होती है तो उनकी शादी को लेकर बहुत गॉसिप होती है। और हर कोई ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि आखिकार अनुष्का ने इतनी ज़ल्दी शादी क्यों की दरअसल देखा ये गया है की बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़े लोग थोड़ा लेट ही शादी के बारे में सोचते हैं क्योंकी उनके लिए उम्र का कोई बंधन नहीं होता तो ज़्यादातर एक्टर्स 30-35 साल बाद ही इस विषय पर विचार करते हैं।

उस हिसाब से देखा जाए तो अनुष्का शर्मा ने 29 साल की उम्र में कुछ जल्दी ही शादी कर ली। कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में अनुष्का ने कहा है कि 'एक एक्ट्रेस के लिए 29 साल की उम्र में शादी करना बड़ी बात है, लेकिन मैंने इतनी जल्दी शादी की क्योंकि मैं प्यार में थी। अगर कोई प्यार में है तो शादी स्वाभाविक है।' आगे अनुष्का से पूछा गया कि इसके बारे में लोगों की क्या राय है तो उन्होंने उतनी ही स्पष्टता से इसका जवाब भी दिया। अनुष्का ने कहा 'भारत की ऑडियंस अब इन सब चीज़ों से आगे बढ़ गई है और वो हमारी इंडस्ट्री से ज्यादा आगे है। ऑडियंस एक्टर्स को हमेशा स्क्रीन पर देखने में ही खुश रहती है। उन्हें इस बात से फर्क नहीं पड़ता कि एक्टर शादीशुदा है, बच्चों की मां है। हमें भी इस बात से आगे बढ़ना चाहिए।' अनुष्का ने इस बारे में ये सवाल भी किया कि अगर किसी पुरुष एक्टर को ये नहीं सोचना पड़ता कि शादी उसके करियर के आड़े आएगी तो औरतों को ये क्यों सोचना पड़ता है?

ये भी पढ़ें: Anek Movie release: अनुभव और आयुष्मान की फ़िल्म ने खींची नई लकीर,ऑस्कर में जाने का दम रखती फ़िल्म  

अब की बात करें तो विराट और अनुष्का को शादी के बंधन में बंधे पुरे 4 साल हो गए हैं और अब ये कपल दो से तीन हो गए हैं जो 11 जनवरी 2021 में बेटी वामिका के माँ-बाप बनकर अपने इस खूबसूरत जिंदगी के सफर का मज़ा ले रहें है। 

 

Tags: Anushka Sharma , Virat Kohli , Vamika , Virushka , Anushka Sharma Wedding Story , Virat Anushka Wedding , Bollywood , Couple

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD