Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा

 

क्रिकेटर विनोद कांबली, डायरेक्टर महेश मांजरेकर द्वारा सुप्रीमो ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 9 का भव्य उद्घाटन

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Kalina, Santacruz, Mumbai, Supremo Trophy Cricket Tournament 2022 Season 9, Vinod Kambli, Mahesh Manjrekar, Milind Narvekar, Anil Parab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कलिना, सांताक्रूज {मुंबई} , 26 May 2022

Last updated on: May 26, 2022, 00:00 IST

सुप्रीमो ट्रॉफी क्रिकेट टूर्नामेंट 2022: सीजन 9 का भव्य उद्घाटन 24 मई की शाम को एयर इंडिया स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, कलिना, सांताक्रूज में किया गया। शिवसेना विभाग प्रमुख एमएलए संजय पोतनीस और परिवहन मंत्री, महाराष्ट्र सरकार डॉ. अधिवक्ता अनिल परब द्वारा इस टेनिस क्रिकेट मुकाबले का आयोजन किया गया है, जो 28 मई तक चलेगा। इस अवसर पर यहां चीफ गेस्ट के रूप में श्री विनोद कांबली, महेश मांजरेकर, मिलिंद नार्वेकर, अनिल परब, नदीम मेमन मौजूद थे। गणेश जी की भक्ति में यहां डांस परफॉर्मेंस भी पेश की गई। आतिशबाजी और संगीत के बीच इस अनोखे टूर्नामेंट का उद्घाटन हुआ।

विजेता को मिलने वाली शानदार ट्रॉफी का भी यहां अनावरण किया गया। फ़िल्म अभिनेता और निर्देशक महेश मांजरेकर ने यहां कहा कि मैं हर साल सुप्रीमो ट्रॉफी मुकाबले में आता हूँ। संजय पोतनीस जी बहुत ही अच्छे ढंग से इस क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन करते आ रहे हैं। कोरोना काल की वजह से पिछले कई साल इसका आयोजन नहीं हो सका, लेकिन उस समय हालात भी वैसे ही थे और कोई इलाज नहीं था। मैं यहां के इंतेजाम देखकर खुश हूं, खिलाड़ियों के लिए काफी अच्छे इनाम रखे गए हैं इससे उनका हौसला बढ़ेगा। विनोद कांबली ने यहां नारियल फोड़कर पहले मैच का आगाज़ किया। 

उन्होंने कहा कि इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन खिलाड़ियों के लिए सुनहरा मौका होता है। मैंने और सचिन (तेंदुलकर) ने भी इसी तरह के टूर्नामेंट से शुरुआत की थी। मैं तमाम खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दूंगा और उनसे कहूंगा कि खूब दिल खोलकर खेलें, कोई टेंशन न पालें, खेल को और मैच को एन्जॉय करें।  टूर्नामेंट के पहले दिन पैरामीटर वैष्णवी (रायगढ़) का मुकाबला शिरसत स्पोर्ट्स (नगर) से हुआ। दूसरा मैच टीडब्लूजे डॉमिनेटर्स (पालघर) और रोहित क्रिकेटर्स (वास्को गोवा) के बीच हुआ। आपको बता दें कि सुप्रीमो चषक भारत का अब तक का सबसे बड़ा टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट है जो 24 मई 2022 से शुरू हुआ है और 28 मई 2022 तक एयरइंडिया स्पोर्ट्स क्लब ग्राउंड, कलिना, सांताक्रूज में आयोजित किया जाएगा। 

यह टूर्नामेंट अपने सफल आयोजन के लिए पिछले आठ वर्षों में प्रमुखता, नियमों का कड़ाई से पालन और भव्य योजना की वजह से जाना जाता है। प्रतियोगिता का लाइव कवरेज यूटयूब पर दिखाया गया जिसने प्रतियोगिता को एक अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बना दिया। टूर्नामेंट का मुख्य आकर्षण सर्वश्रेष्ठ टीमों और टूर्नामेंट में खिलाड़ियों पर पुरस्कारों की बौछार है और इसके साथ ही इसमें सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी को हर साल कार, मोटर बाइक और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया जाता है। इस टूर्नामेंट में भारत के पूर्व क्रिकेटरों, महिला क्रिकेटरों, मुंबई टीम का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों, हॉकी खिलाड़ी, बॉलीवुड सितारे, टेलीविजन सितारे आदि की उपस्थिति आकर्षण का केन्द्र बिन्दु होती है। 

इस साल भी यहां कई सेलिब्रिटीज टूर्नामेंट के दौरान नजर आने वाले हैं। उद्घाटन वाले दिन ही विनोद काम्बली जैसे क्रिकेटर और महेश मांजरेकर जैसे एक्टर डायरेक्टर नजर आए। गौरतलब है कि सुप्रीमो फाउंडेशन के माध्यम से सामाजिक कार्य भी किए जाते हैं। सुप्रीमो ट्रॉफी का आयोजन कर गरीबों और संभावित खिलाड़ियों को एक मजबूत मंच प्रदान किया जाता रहा है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Kalina , Santacruz , Mumbai , Supremo Trophy Cricket Tournament 2022 Season 9 , Vinod Kambli , Mahesh Manjrekar , Milind Narvekar , Anil Parab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD