Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल

 

भगवंत मान द्वारा नागरिक उड्डयन विभाग के साथ मीटिंग

भगवंत मान द्वारा नागरिक उड्डयन विभाग को चंडीगढ़ से कैनेडा, अमरीका और यू.के. के लिए सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें तुरंत शुरू करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और ए.ए.आई. के साथ तालमेल करने के निर्देश

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 23 May 2022

Last updated on: May 23, 2022, 00:00 IST

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य के नागरिक उड्डयन विभाग को मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सीधी अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ख़ास कर कैनेडा, अमरीका और यू.के. के लिए शुरू करने के लिए केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय और एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ए.ए.आई.) के साथ तुरंत तालमेल करने के निर्देश दिए। ज़िक्रयोग्य है कि इस समय मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दुबई और शारजाह के लिए सिर्फ़ दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें ही चल रही हैं। आज प्रातः काल यहाँ अपने सरकारी निवास स्थान पर नागरिक उड्डयन विभाग के कामकाज का जायज़ा लेने के लिए हुई मीटिंग की अध्यक्षता करते हुये भगवंत मान ने कहा कि कैनेडा, अमरीका, यू.के., न्यूजीलैंड और आस्ट्रेलिया समेत अलग-अलग देशों में पंजाबी जनसंख्या का बड़ा हिस्सा बसता है जिस कारण विदेशों में बसते पंजाबी भाईचारे को पंजाब में अपने पैतृक स्थानों पर बिना किसी दिक्कत से जाने के लिए यह प्रयास और भी सुविधाजनक साबित होगा।

राज्य में कृषि और फूड प्रोसेसिंग उद्योग को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री ने विभाग को मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से कार्गो उड़ानें तुरंत शुरू करने के लिए भी कहा जिससे पंजाब को खुली मंडी बनाया जा सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसान हितैषी यह कदम दुनिया भर में खाद्य वस्तुओं के निर्यात को अपेक्षित बढ़ावा देने और ख़ास कर राज्य के किसानों की आमदन कई गुणा बढ़ाने में मददगार साबित होगा। इसी तरह मुख्यमंत्री ने मोहाली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का नाम शहीद-ऐ-आज़म सरदार भगत सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, मोहाली रखने के लिए व्यापक रूप में सहमति बनाने के लिए विभाग को तुरंत हरियाणा नागरिक उड्डयन विभाग के साथ मीटिंग करने के लिए कहा।

राज्य भर में औद्योगीकरण को आगे बढ़ाने के लिए नागरिक उड्डयन की महत्ता का ज़िक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने हलवारा में अंतरराष्ट्रीय सिविल एन्क्लेव को जल्दी से जल्दी चालू करने के लिए कहा जिससे राज्य के औद्योगिक केंद्र-लुधियाना के आसपास व्यापारिक और औद्योगिक गतिविधियां शुरू होने से इसको बड़ा बढ़ावा मिल सकता है। पंजाब राज्य नागरिक उड्डयन कौंसिल (पी.एस.सी.ए.सी.) के कामकाज को सुचारू बनाने की ज़रूरत पर ज़ोर देते हुए भगवंत मान ने नागरिक उड्डयन के सचिव को पेशेवर ट्रेनिंग प्राप्त पायलटों के तौर पर पूरी तरह लैस होने के लिए उड़ानों की ट्रेनिंग देने में राज्य के नौजवानों को प्राथमिकता देने के लिए रूप-रेखा तैयार करने के लिए भी कहा। 

इस तरह यह कौंसिल स्थानीय नौजवानों को अंतरराष्ट्रीय मापदण्डों के अनुसार उड़ान की ट्रेनिंग देने में सहायक सिद्ध होगी। भगवंत मान ने कहा कि इससे पहले नौजवानों को फ्लायंग ट्रेनिंग के लिए देश के अन्य हिस्सों और यहाँ तक कि विदेशों में जाना पड़ता था परन्तु अब उनको इससे अपने ही राज्य के अंदर किफ़ायती दरों पर यह ट्रेनिंग मुहैया करवाई जायेगी। मुख्यमंत्री ने विभाग को सी.ए.टी.-2 को प्रगतिशील व्यवस्था के.ए.टी.-3 में अपग्रेड करने के लिए अपने यत्नों को तेज करने के लिए कहा है जिससे ख़ास कर सर्दियों में घने कोहरे के दौरान दूर तक देखने का सामर्थ्य कम हो जाने से उड़ान के संचालन की सुविधा दी जा सके। मीटिंग में दूसरों के अलावा अतिरिक्त मुख्य सचिव ए. वेणू प्रसाद, सचिव नागरिक उड्डयन एम.एस जग्गी, डायरैक्टर नागरिक उड्डयन सुमित जारंगल और सलाहकार नागरिक उड्डयन कैप्टन अभय चंद्रा उपस्थित थे।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD