Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

Khadari: Gurnam Bhullar अपनी अगली फिल्म में नए अवतार में आएंगे नजर, शूटिंग हुई शुरू

Gurnam Bhullar , Surbhi Jyoti , Kokka , Khadari , Khadari Punjabi Movie , Gurnam Bhullar Upcoming Movies , Upcoming Punjabi Movies 2022 , Punjabi Movie Khadari
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

23 May 2022

Last updated on: May 23, 2022, 00:00 IST

पंजाबी सिनेमा एक के बाद एक नई फ़िल्मो को लेकर सुर्खियों में छाया हुआ है। ऐसे में अब ये फिल्म इंडस्ट्री एक और नई फ़िल्म को लेकर आ रही है। ऐसा लगता है कि हमारे पंजाबी कलाकार अब आराम करने के मूड में बिल्कुल नहीं हैं। नीरू बाजवा (Neeru bajwa) के साथ हाल ही में रिलीज़ हुई कोक्का के बाद, गुरनाम भुल्लर (Gurnam Bhullar) को अपनी अगली फ़िल्म के लिए तैयार है, जिसका शीर्षक ''खड़ारी'' (Khadari) है। फिल्म में गुरनाम भुल्लर और सुरभि ज्योति मुख्य भूमिका में दिखाई देंगे। अब इस अपकमिंग फ़िल्म की बात करें तो अनुमान लगाया जा रहा है की फ़िल्म एक एक्शन ड्रामा होगी।

क्योंकि अभिनेता ने हाल ही में एक टॉक शो में खुलासा किया है कि वह अगली बार एक नए स्टाइल पर काम करेंगे जो एक्शन और थ्रिलर है। गुरनाम के साथ सुरभि ज्योति की भूमिका रहने वाली है,इससे पहले सुरभि ने कई हिंदी धारावाहिकों जैसे नागिन में बेला सहगल, क़ुबूल है आदि में काम किया है।  इसके अलावा, अभिनेता लकविंदर सिंह, है जो फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। फ़िल्म को लेकर गुरनाम के फैन पेजों पर शूट से फर्स्ट लुक और क्लैपबोर्ड की तस्वीरें साझा की गुरनाम ने फ़िल्म से जुड़ी पोस्ट को शेयर करते हुए लिखा की, “मुझे आप सभी के साथ यह साझा करते हुए बहुत खुशी हो रही है कि आज पहला दिन है जब हमने अपनी आगामी पंजाबी फीचर फिल्म #'खड़ारी' की शूटिंग शुरू की। मेरे प्यारे दोस्तों का आशीर्वाद बना रहे।" हमारी फ़िल्म की शूटिंग फ्लोर पर शुरू हो चुकी है।

कोक्का जैसी रोमांटिक भूमिकाओं से हमारा दिल जीतने वाले गुरनाम जल्द ही एक अलग अवतार में नजर आ सकते हैं। और अब सभी प्रशंसक गुरनाम के लुक और एक्शन थ्रिलर जैसी फ़िल्म में गुरनाम को देखने के लिए उत्सुक हैं। खैर, इसके लिए हमें फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने का इंतजार करना होगा। इसके आलावा अभिनेता करतार चीमा फ़िल्म में गुरनाम भुल्लर के साथ भिड़ते हुए नजर आएंगे। और इतना ही नहीं खबर मिली है कि फिल्म में प्रभा ग्रेवाल भी नजर आएंगे। इस बीच, फिल्म की स्टार कास्ट में लखविंदर लाखा, नवदीप कलेर और मंजीत सिंह जैसे कई जाने-माने कलाकार शामिल हैं। हालांकि, 'खड़ारी'  (Khadari) को धीरज केदारनाथ रतन ने लिखा है। इसे मानव शाह द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

English : Khadari: Gurnam Bhullar To Appear In A New Avatar For His Next Film, Shooting Begins

 

Tags: Gurnam Bhullar , Surbhi Jyoti , Kokka , Khadari , Khadari Punjabi Movie , Gurnam Bhullar Upcoming Movies , Upcoming Punjabi Movies 2022 , Punjabi Movie Khadari

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD