Jeena Zaroori Hai Song Out: सिद्धार्थ शुक्ला का लास्ट गाना सुनकर नम हुई फैंस की ऑंखें, वहीं विशाल पर फूटा फैंस का गुसा

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Jeena Zaroori Hai Song Out: सिद्धार्थ शुक्ला का लास्ट गाना सुनकर नम हुई फैंस की ऑंखें, वहीं विशाल पर फूटा फैंस का गुसा

Jeena Zaroori Hai Song , Jeena Zaroori Hai, Music, Sidharth Shukla, Sidharth Shukla New Song, Shehnaaz Gill, Shehnaaz kaur Gill
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 21 May 2022

Last updated on: May 21, 2022, 00:00 IST

कभी न भूले जाने वाले स्टार सिद्धार्थ शुल्का का 8 महीने पुराना शूट किया गया गाना 'जीना जरूरी है' (Sidharth Shukla) रिलीज हो गया है। इस म्यूजिक वीडियो को देखने के बाद फैंस की ऑंखें छलक गई। लेकिन वहीं फैंस ने विशाल कोटियान पर अपना गुसा भी दिखाया उन्होंने इस गाने की रिलीज पर आपत्ति जताई है, क्योंकि सिद्धार्थ की फैमिली ने रिक्वेस्ट की थी कि उनकी रजामंदी के बिना कुछ भी रिलीज न किया जाए।

अब विशाल ने सिद्धार्थ की फैमली से परमिशन मांगी है या नहीं इस बात की जानकारी तो नहीं है लेकिन फैंस इस बात से बेहद खफा हैं।गाने की बात करें तो इसकी विडिओ में दो भाइयों सिद्धार्थ शुक्ला और विशाल कोटियान की कहानी को दिखाया गया है, जो एक ही लड़की को दिल दे बैठते हैं। इस वीडियो में सिद्धार्थ को देख आपका दिल भर आएगा। गाने को देखर हम आप ये भूल जाओगे की सिद्धार्थ अब इस दुनिया को अलविदा कह चुके हैं। उनकी नैचुरल ऐक्टिंग, कातिल मुस्कान और स्टाइल को देखर आपको फिर से उनकी याद को ताज़ा कर देगा। 

'बिग बॉस 15' में विशाल ने किया था इस गाने का खुलासा 

आपको बता दें की इस गाने का जिक्र पहले ही विशाल कोटियान 'बिग बॉस 15' में ही कर चुके थे। विशाल ने कहा था कि सिद्धार्थ शुक्ला का आखिरी गाना उनके साथ शूट हुआ था। जब वो इस शो से बाहर जाएंगे, तब इसे रिलीज करेंगे। हालांकि, उसी समय इस बात पर काफी हंगामा मच गया था, क्योंकि सिद्धार्थ की फैमिली ने इसको लेकर बयान जारी किया था। जिसमें उन्होंने सिद्धार्थ से जुड़ा कुछ भी बिना परमिशन से रिलीज़ करने के लिए माना कर दिया था।

देखिये सिद्धार्थ की फैमिली का बयान

सिद्धार्थ की फैमिली ने उनकी मौत के बाद एक बयान जारी किया था। उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा था कि अगर वो किसी भी प्रोजेक्ट में सिद्धार्थ का नाम इस्तेमाल करना चाहते हैं तो पहले उन्हें उनकी परमीशन लेनी होगी। उन्होंने कहा था, 'सिद्धार्थ अब आगे बढ़ गया है और अब वो अपने फैसले खुद नहीं ले सकता है, लेकिन अभी भी वो हमारी जिंदगी का अभिन्न अंग है। हम उस की इच्छाओं की रक्षा कर रहे हैं। जो भी किसी प्रोजेक्ट में सिद्धार्थ का नाम या उसका चेहरा इस्तेमाल करना चाहता है तो पहले हमसे संपर्क करे। हमें पता है कि वो क्या चाहता था। अगर कोई ऐसा प्रोजेक्ट था, जिससे वो खुश नहीं था तो हमें यकीन है कि वो उसे जारी नहीं करता। जब वो हमारे साथ था, तब उसने जारी नहीं किया तो उसकी सहमति नहीं रही होगी। इसलिए उसकी इच्छाओं को ध्यान में रखते हुए प्यारी यादों के साथ याद करें, जो वो हमारे लिए छोड़कर गए हैं।'

विशाल ने अपने बयान में कहा 

विशाल कोटियान ने कहा कि वो और सिद्धार्थ को 20 साल से जानते थे, जब वो मॉडलिंग करते थे। विशाल ने बताया की किसी को नहीं पता कि सिद्धार्थ ने ओडिशा में उनके साथ आखिरी प्रोजेक्ट शूट किया था। अगर वो साथ होते तो वो इस गाने को जरूर रिलीज करते। विशाल ने ये भी कहा था कि सिर्फ सिद्धार्थ की वजह से ही वो शो (बिग बॉस 15) में गए थे।

नहीं रोक पा रहें है फैंस अपना गुसा

इस गाने के रिलीज होने के बाद सिद्धार्थ के फैंस अपना गुसा कंट्रोल नहीं कर पा रहें हैं। फैंस सिद्धार्थ से कितना प्यार करते हैं, इसका अंदाजा तो हम यहीं से लहै सकते है। एक फैन ने अपना गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा, 'सिद्धार्थ ने इस गाने को दो बार रोका था, इतना सबकुछ होने के बाद तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई इसे रिलीज करने की।' दूसरे ने कमेंट किया, 'शेम ऑन यू।' जाहिर है कि फैंस इस गाने की रिलीज से नाखुश हैं। 

ये भी पढ़ें:- Bhool Bhulaiyaa 2 Vs Dhaakad Day 1 Box Office: धाकड़ की बकवास और भूल भूलिया 2 की शानदार शुरुआत,जानिए कैसा रहा दोनों फिल्मों का प्रदर्शन  

सिद्धार्थ शुक्ला की बात करें तो यह एक ऐसा सितारा था जिसने मॉडलिंग से लेकर बड़े पर्दे तक खुद की एक अलग ही पहचान बनाई लेकिन हमें दुःख है इस बात की अब हम उनको और उठता हुआ नहीं देख पाएंगे। सिद्धार्थ शुक्ला ने पिछले साल 2 सितंबर को आखिरी सांस ली थी। वो पूरी तरह से फिट थे, लेकिन रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी हार्ट अटैक से मौत हो गई। लेकिन सिद्धार्थ शुक्ला ने इस दुनियां को अलविदा तो कह दिया लेकिन फैंस के दिलों में वो हमेशा ही जिंदा हैं।

 

Tags: Jeena Zaroori Hai Song , Jeena Zaroori Hai , Music , Sidharth Shukla , Sidharth Shukla New Song , Shehnaaz Gill , Shehnaaz kaur Gill

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD