Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन

 

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की 8वीं बैठक को संबोधित किया

ब्रिक्स के नेतृत्व वाली पहल को देश-संचालित और स्वयंसेवी दृष्टिकोण की होनी चाहिए : भूपेंद्र यादव

Bhupender Yadav, BJP, Bharatiya Janata Party, Union Minister of Environment, Forest and Climate Change, Shri Bhupender Yadav, 8th BRICS Environment Ministers Meetin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 20 May 2022

Last updated on: May 20, 2022, 00:00 IST

पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री, श्री भूपेंद्र यादव ने आज 8वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक में भाग लिया। बैठक पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की अध्यक्षता में वर्चुअली आयोजित की गई थी। बैठक का विषय "उच्च गुणवत्ता वाली ब्रिक्स साझेदारी को बढ़ावा, वैश्विक विकास के लिए एक नए युग की शुरुआत" था। बैठक में ब्राजील, रूस और दक्षिण अफ्रीका के मंत्रियों और प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए, माननीय मंत्री ने वैश्विक पर्यावरण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों का मुकाबला करते हुए ब्रिक्स राष्ट्रों के महत्व और महत्वपूर्ण भूमिका का उल्लेख किया। 

श्री यादव ने कार्बन बजट का उपभोग करने के लिए विकसित देशों की जिम्मेदारी ; जलवायु को लेकर कार्रवाई और सतत विकास में सभी पैमानों पर समानता; जलवायु परिवर्तन को कम करने में जीवनशैली और पर्यावरण पर असर डालने वाली खपत पर अंकुश; एक जैसे लेकिन अलग अलग किये गये उत्तरदायित्व और उससे संबंधित क्षमताएं (सीबीडीआर-आरसी); देशों की परिस्थितियों और प्राथमिकताओं; जलवायु के प्रति न्याय; और जलवायु के लिए वित्त और प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण पर विकसित देशों द्वारा की गई प्रतिबद्धताओं को पूरा करने जैसी बातों को रेखांकित किया।

भारत के द्वारा जलवायु को लेकर उठाए कदमों पर प्रकाश डालते हुए, केंद्रीय पर्यावरण मंत्री ने कहा कि ब्रिक्स के नेतृत्व वाली पहल देश-संचालित और स्वयंसेवी दृष्टिकोण की होनी चाहिए, और साथ ही उन्होने अंतर्राष्ट्रीय सहयोग और बहुपक्षीय कदमों की आवश्यकता को रेखांकित किया।ज्वाइन हैंड टू फसिलिटेट ग्रीन एंड लो कार्बन डेवलपमेंट विषय पर चर्चा के दौरान माननीय मंत्री ने कहा कि ब्रिक्स की मौजूदा पहल सतत और निम्न-कार्बन विकास को बढ़ावा देने में योगदान दे सकती है।  सौर ऊर्जा, उद्योगों में बदलाव, बुनियादी ढांचा और जलवायु के प्रति लचीलेपन जैसे क्षेत्रों में ब्रिक्स देश सहयोग तलाश सकते हैं। ब्रिक्स देशों के बीच गहन विचार-विमर्श के बाद बैठक में 8वीं ब्रिक्स पर्यावरण मंत्रियों की बैठक के लिए संयुक्त वक्तव्य को स्वीकार किया गया।

 

Tags: Bhupender Yadav , BJP , Bharatiya Janata Party , Union Minister of Environment , Forest and Climate Change , Shri Bhupender Yadav , 8th BRICS Environment Ministers Meetin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD