Bhool Bhulaiyaa 2 Vs Dhaakad Day 1 Box Office Collection : धाकड़ की बकवास और भूल भूलिया 2 की शानदार शुरुआत,जानिए कैसा रहा दोनों फिल्मों का प्रदर्शन

Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Bhool Bhulaiyaa 2 Vs Dhaakad Day 1 Box Office Collection : धाकड़ की बकवास और भूल भूलिया 2 की शानदार शुरुआत,जानिए कैसा रहा दोनों फिल्मों का प्रदर्शन

Bhool Bhulaiyaa 2 Vs Dhaakad Day 1 Box Office Collection, Bhool Bhulaiyaa 2 Collection Day 1, Dhaakad Collection Day 1, Bhool Bhulaiyaa 2, Dhaakad, Bhool Bhulaiyaa 2 Vs Dhaakad, Bollywood Clash
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 21 May 2022

Last updated on: May 21, 2022, 00:00 IST

साउथ के आगे जहाँ बॉलीवुड का टिक पाना मुश्किल लग रहा है ऐसे में बॉलीवुड अब कड़ी मेहनत कर रहा है और अब ये सोचने में व्यस्त है की आख़िर दर्शकों को की उमीदों पर खरा कैसे उतरा जाए ऐसे में पिछले कल शुक्रवार को बॉलीवुड क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) की “धाकड़” और कार्तिक आर्यन(Kartik Aaryan) की भूल भूलिया 2 रिलीज़ हुई लेकिन अब जानना ये है की क्या फ़िल्म सिनेमाघरों पर अच्छा प्रदर्शन कर पाई या नहीं।  

Bhool Bhulaiyaa 2 (Day 1 Box Office)

भूल भुलैया 2’ ने पहले ही दिन शानदार ओपनिंग ली है, आपको बता दें की अक्षय कुमार की 'बच्चन पांडे' ने पहले दिन 13.25 करोड़ कमाए थे। पर अब कार्तिक की फिल्म ने बच्चन पांडे को भी पीछे छोड़ दिया है। यहां तक ये कार्तिक की खुद की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्मों में से एक है। शुक्रवार को 'भूल भुलैया 2' के मॉर्निंग और दोपहर के शोज में 30 फीसदी सीटें भरी हुईं नजर आईं। कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की इस फिल्‍म की एडवांस बुकिंग करीब 3.5 करोड़ रुपये के करीब है। इसका फायदा फिल्‍म को पहले दिन की कमाई में मिलेगा। दूसरी बार यह भी है कि ये 2007 में आई सुपरहिट फिल्‍म का सीक्‍वल है। ऐसे में इसका फ़ायदा भी मिल रहा है। उम्‍मीद यही है कि शाम के शोज और फिर वीकेंड में 'भूल भुलैया 2' की कमाई बढ़ेगी और ये अपने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई करेगी। लेकिन दुखद ये है क‍ि रिलीज हुई दोनों फिल्‍मों में यह दम नहीं है कि ये फिल्में 100 करोड़, 200 करोड़ या 300 करोड़ रुपये तक की भी कमाई कर सके।

Dhaakad (Day 1 Box Office)

दूसरी ओर, कंगना रनौत की 'धाकड़' की बात करें तो फ़िल्म फ्लॉप होते हुए दिख रही है फ़िल्म को देखने वाले दर्शकों की बात करें तो केवल सुबह के शोज में 10-15 फीसदी सीटें ही भरी हुई नजर आई हैं।  यही नहीं, फिल्‍म के रिव्‍यूज भी अच्छे नहींहैं। ऐसे में जाहिर तौर पर दर्शक फिल्‍म को आख़िर क्यों देखना पसंद करेंगे। जिस तरह के हालात हैं, अंदाजा यही लगाया जा रहा है कि 'धाकड़' ओपनिंग डे पर सिर्फ 1-2 करोड़ रुपये का ही बिजनस कर पाएगी। जबकि 'भूल भुलैया 2' पहले दिन 5-7 करोड़ रुपये का बिजनस कर सकती है। पहले वीकेंड तक अनीस बज्‍मी के डायरेक्‍शन में बनी 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर 15 करोड़ रुपये तक की कमाई कर सकती है।

बॉलीवुड की अभी तक की एक के बाद एक करके छह फिल्में रही फ्लॉप 

बॉलीवुड की अभी तक की  छह फिल्में बैक टू बैक फ्लॉप हो चुकी है लेकिन बॉलीवुड ये समझने के नाकाम हो रहा है की आखिरकार दर्शकों को सिनेमाघर तक कैसे लाया जाए। सबसे बड़ी समस्या तो ये है  कि 'द कश्‍मीर फाइल्‍स' के बाद रिलीज हुईं छह बड़ी हिंदी फिल्‍में लगातार फ्लॉप ही रही हैं। जबकि इसी बीच साउथ इंडियन फिल्‍मों से लेकर हॉलिवुड फिल्‍में भी हिंदी वर्जन से शानदार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर चुकी हैं। ऐसे में शुक्रवार को रिलीज हुईं बॉलिवुड की दोनों ही फिल्‍में 'धाकड़' और 'भूल भुलैया 2' से फैंस को बहुत उम्‍मीदें थीं। लेकिन ऐसे संकेत मिल नहीं रहे है लग रहा है की 'धाकड़' फ़िल्म जो बुरी तरह पिटने वाली है, वहीं 'भूल भुलैया 2' एवरेज रहेगी।

नीचे देखिये बॉलीवुड की छह बड़ी फ्लॉप फिल्में और उनकी बॉक्स ऑफिस की कमाई 

फिल्‍म का नाम

ओपनिंग डे पर कमाई

कुल कमाई

बच्चन पांडे 

12.08 करोड़ रुपए 

49.00 करोड़ रुपये

अटैक पार्ट 1 

2.81 करोड़ रुपए

14.13 करोड़ रुपये

जर्सी 

3.19 करोड़ रुपए

20.19 करोड़ रुपये

रनवे 34 

3.06 करोड़ रुपए 

29.57 करोड़ रुपये

हीरोपंती 2 

6.17 करोड़ रुपए

24.68 करोड़ रुपये

जयेशभाई जोरदार 

3.25 करोड़ रुपये

17.84* (अभी जारी है)

अब आप इस टेबल से बॉलीवुड इंडस्ट्री के हालात को देख कर अनुमान लगा सकते हैं की ये धीरे धीरे कैसे पिछड़ रहा है।

 

Tags: Bhool Bhulaiyaa 2 Vs Dhaakad Day 1 Box Office Collection , Bhool Bhulaiyaa 2 Collection Day 1 , Dhaakad Collection Day 1 , Bhool Bhulaiyaa 2 , Dhaakad , Bhool Bhulaiyaa 2 Vs Dhaakad , Bollywood Clash

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD