Dhakad: कंगना रनौत की फ़िल्म रिलीज़ होने से पहले ही उठ गई उठी बॉयकॉट की मांग , जानिए वजह

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

Dhakad: कंगना रनौत की फ़िल्म रिलीज़ होने से पहले ही उठ गई उठी बॉयकॉट की मांग , जानिए वजह

Kangana Ranaut , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Dhaakad , Dhaakad Trailer , Arjun Rampal , Divya Dutta
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 May 2022

Last updated on: May 19, 2022, 00:00 IST

 कंगना रनौत अपने मुँहफट वाले अंदाज की वजह से हमेशा ही विवादों में घिर जाती है ऐसा लगता है की कंगना का विवादों से कोई गहरा नाता ही बन चूका है। लेकिन कई लोगों का मानना यह भी है कि कंगना रनौत दोगली हैं. यही कहना है ट्विटर के उन यूजर्स का जो इस समय उनकी नई फिल्म धाकड़ को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। 'धाकड़' (Dhaakad) 20 मई को रिलीज हो रही है। लेकिन रिलीज से पहले ही ट्विटर पर इसे बॉयकॉट (#BoycottDhaakad) करने की मांग उठा दी गई है. ट्विटर पर  सुशांत सिंह राजपूत (Sushant Singh Rajput) के फैंस कंगना रनौत से बेहद गुस्सा हैं. इसमें उन्होंने सलमान खान, कार्तिक आर्यन और लॉक अप के विनर मुनव्वर फारूकी को घसीट लिया है. मुनव्वर को कंगना ने वोट देकर अपने शो में जिताया था. इस बात से बेहद नाराज़ है। 

ऐसे में इन विवादो के बीच कंगना की सलमान खान के साथ दोस्ती शुरू हो गई है एक समय था जब कंगना, सलमान खान की बुराई करते नहीं थकती थीं। कंगना ने इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने यहां तक कह दिया था कि उन्हें फिल्म के लिए किसी खान की जरूरत नहीं है। लेकिन अभी हाल ही कंगना को सलमान खान की ईद पार्टी में देखा गया यही नहीं सलमान ने कंगना रनौत की फिल्म धाकड़ के ट्रेलर को सोशल मीडिया पर शेयर किया उसका प्रमोशन भी किया था। जिसके बाद कंगना ने खान की खूब तारीफ की।लोगों ने कंगना के इसी रवैये के कारण उन्हें दोगला कहा तो किसी ने सोशल मीड‍िया पर मौकापरस्त बताया है तो किसी ने सुशांत की मौत को भुनाने वाला तक कह दिया है |

सलमान खान के पोस्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए कंगना ने उन्हें 'गोल्डन हार्ट' वाला और 'मेरा दबंग हीरो' तक कहा था. यह बात सुशांत सिंह राजपूत के फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई है इसके अलावा 18 मई को कंगना, काशी विश्वनाथ दर्शन के लिए गई थीं यहां उनके साथ अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी थे. यहां कंगना ने भगवान महादेव के साथ-साथ सुशांत सिंह राजपूत का भी जिक्र किया  ऐसे में फैंस का कहना है कि कंगना मतलबी हैं। वह अपने मतलब के लिए सुशांत के नाम का इस्तेमाल करती आ रही हैं।  कंगना ने अपने एक इंटरव्यू में बॉलीवुड को माफिया तक कह दिया था सुशांत सिंह के निधन के बाद उन्होंने कहा की बड़े करण जौहर के साथ सलमान खान और बॉलीवुड के बड़े-बड़े प्रोड्यूसर्स ने सुशांत सिंह को काम नहीं दिया जिसकी वजह से वह डिप्रेशन में थे ऐसे में कंगना ने बॉलीवुड को माफिया बता दिया।लेकिन यूँ अचानक सलमान की ईद पार्टी में कंगना को देखकर लोग काफी नराज हो गए अब यूजर्स का कहना है कि कंगना अपनी बातों से पलट गई हैं।  वह जिनके खिलाफ थी आज अपनी फिल्म के लिए उन्हीं से जाकर मिल गई हैं । 

 

Tags: Kangana Ranaut , Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Dhaakad , Dhaakad Trailer , Arjun Rampal , Divya Dutta

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD