Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

फिल्मों को लेकर यह साल अब तक निराशाजनक

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Bhool Bhulaiyaa 2, The Kashmir Files
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 03 Jul 2022

Last updated on: Jul 03, 2022, 00:00 IST

बॉलीवुड के लिए यह साल अब तक निराशाजनक ही रहा है। साल की पहली छमाही बीत गई है लेकिन चुनिंदा फिल्मों को छोड़कर कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाल नहीं मचा पाई है। बड़ा बजट और बड़े नामचीन सितारे भी फिल्मों को डूबने से नहीं बचा पाए हैं। कोविड -19 का खतरा अब भी मंडरा रहा है, जिसका असर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर साफ दिख रहा है।

कई बड़े बजट के फिल्मों के धूल चाटने के बाद छोटे बजट की डॉक्यूड्रामा 'द कश्मीर फाइल्स' ने मूवी थिएटरों को उम्मीद दी। इसकी वजह से सिनेमाघरों में चहल-पहल वापस लौट आई। यह फिल्म सिर्फ 500 परदों पर रिलीज हुई थी और इसका शुरूआती कलेक्शन मात्र 3.5 करोड़ रुपये था। इस फिल्म के स्क्रीन की संख्या लगातार बढ़ती रही और साथ ही कलेक्शन भी तेजी से बढ़ता रहा। अनुपम खेर अभिनीत इस फिल्म ने आखिरकार 253 करोड़ रुपये कमाये।

वहीं, दूसरी तरफ अक्षय कुमार की बड़े बजट की दो फिल्में फ्लॉप साबित हुईं और इसने दर्शकों को निराश किया। इसमें एक फिल्म 'बच्चन पांडे' और दूसरी 'समाट्र पृथ्वीराज' थी। अजय देवगन की 'रनवे 34' का भी कमोबेश यही हाल रहा। दर्शक कभी-कभी 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी वास्तविकता आधारित फिल्मों को पसंद करते हैं और ऐसी कहानी चाहते हैं, जो उन्हें सिनेमाघरों की ओर खींच सके।

दर्शक मनोरंजन भी चाहते हैं लेकिन दुर्भाग्य से इन दिनों हिंदी फिल्मों से यह कंटेंट सिरे से गायब होता जा रहा है। अक्षय कुमार, अजय देवगन और अन्य अभिनेताओं को यह अहसास ही नहीं है कि उनके मुख्य दर्शक युवा हैं। यदि आप लीड रोल में बने रहना चाहते हैं, तो यह ध्यान रखना जरूरी है कि फिल्म की कहानी युवाओं के पसंद को देखते हुए लिखी गई हो।

इस साल अब तक युवाओं की पसंद का ख्याल दो फिल्मों 'भूल भुलैया 2' और 'जुग जुग जियो' ने रखा है। अपने बजट को देखते हुए 'भूल भुलैया 2' को इस साल अब तक की एकमात्र बड़ी कमर्शियल हिट कहा जा सकता है। 'जुग जुग जियो' का शुरूआती कलेक्शन अच्छा रहा लेकिन सप्ताह के दौरान यह अपना कमाल बरकरार नहीं रख पाई।

बहुप्रतीक्षित 'गंगूबाई काठियावाड़ी' सिर्फ आलिया भट्ट के लिए अच्छी साबित हुई। इसमें उनकी अदाकारी की सराहना की गई। इसलिए अगर आप रूटीन से हटकर कुछ बनाना चाहते हैं तो 'रनवे 34' या 'बच्चन पांडे' न बनाएं। एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ की 'हीरोपंती 2' का भी यही हाल रहा है। इसके अलावा, ऐसा लगता है कि सितारे फिल्मों में अभिनय करने की तुलना में ब्रांडों के विज्ञापन से अधिक पैसा कमा रहे हैं।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Bhool Bhulaiyaa 2 , The Kashmir Files

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD