Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

 

इन दो क्रिकेटर्स ने कही बड़ी बात, जीतने के लिए करेंगे यह काम

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

20 May 2022

Last updated on: May 20, 2022, 00:00 IST

हार और जीत एक सिक्के के दो पहलू होते हैं। यदि एक पक्ष ने जीत दर्ज की है, तो दूसरे का हारना तय है, लेकिन कई दफा देखने में आता है कि हार का सामना करने वाला पक्ष खुद को बेहद पिछड़ा हुआ पाता है। इसके साथ ही निराशा के बादल उसे इस कदर घेर लेते हैं कि फिर इससे उबर पाना काफी मुश्किल भरा हो जाता है। वहीं, इस हार से नई सीख लेते हुए आगे बढ़ने का जज़्बा कम ही लोगों में होता है और यही एक सच्चे खिलाड़ी की पहचान होती है।वो कहते हैं ना कि हारने वाले की एक मुस्कुराहट, उसे जीत के रास्ते पर ले जाने का सबसे बड़ा जरिया होती है। 

ठीक ऐसी ही मिसाल बनकर सामने आए हैं, आईपीएल के 15वें सीज़न में उतार-चढ़ाव से गुजरने वाली टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के अहम खिलाड़ी रिद्धिमान साहा और उमेश यादव। ये दोनों टीम भावना की परिभाषा का ताना-बाना बुनते हुए हार और जीत दोनों को स्वीकारते हैं और अगली बार अपने फैंस की उम्मीदों पर खरा उतरने का वादा करने की हिम्मत रखते हैं। इतना ही नहीं, टीम और फैंस द्वारा दिए गए सहयोग और समर्थन की सराहना भी करते हैं।साहा और यादव ने देश के अपने बहुभाषी माइक्रो-ब्लॉगिंग मंच, कू ऐप पर दिल छू लेने वाली पोस्ट्स अपने फैंस के साथ साझा की हैं।  

रिद्धिमान साहा पूरी टीम और फैंस को मोटिवेट करते हुए कहते हैं:

इस बार हमारा समय नहीं है! कोलकाता में प्लेऑफ से बाहर होने से, अगली बार पूरी तरह रिचार्ज के साथ कदम रखेंगे! @gujarat_titans

#BeleiveInYourself

#TitansFam

#SeasonOfFirsts #AavaDe #GTVsRCB

उमेश यादव अपनी टीम और फैंस के समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद् देते हुए कहते हैं:

यह सीज़न बेहद उतार-चढ़ाव वाला रहा है, लेकिन हमने हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ करने का लक्ष्य रखा है। समर्थन के लिए आप सभी का धन्यवाद् 🙏🏻 #KolkataKightRiders

सबसे दमदार टीम कहलाने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का आईपीएल में सफर जीत के बेहद करीब तक जाकर रुक गया, जिसने टीम का दिल तोड़ दिया। लेकिन साहा और यादव उन्हें अगली बार जीतने और हार से सीख लेने का भरसक प्रायस करते नज़र आ रहे हैं।

आईपीएल 2022 में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14 मैचों में से 6 जीत दर्ज की, जबकि 8 मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा। 211 रनों का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स पिछले मैच को लगभग जीत ही गई थी, लेकिन आखिरी ओवर में रिंकू सिंह का विकेट गिरने से यह सफर यहीं रुक गया। आखिरी बॉल पर कोलकाता को 3 रनों की जरूरत थी। लखनऊ ने पहले बैटिंग करते हुए बिना कोई विकेट खोए 210 रन बनाए थे, जवाब में कोलकाता की टीम 8 विकेट खोकर 208 रन बना पाई।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Indian Premier League 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD