Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें राजनाथ सिंह ने डुंडीगल स्थित वायुसेना अकादमी में 217वें कोर्स की संयुक्त दीक्षांत परेड का निरीक्षण किया कल्याड़ा में 50 लाख से बनेगा ओबीसी भवन : केवल सिंह पठानिया अनिल विज ने साहा इंडस्ट्रियल ग्रोथ सेंटर में फायर ब्रिगेड तैनात करने के दिए निर्देश ऑस्ट्रेलिया ओपन : पीवी सिंधु सेमीफाइनल में यामागुची से हारीं, भारत का अभियान समाप्त 30 जून को सेना प्रमुख का पद संभालेंगे लेफ्टिनेंट जनरल धीरज सेठ महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर

 

पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए भाषा विभाग विभिन्न गतिविधियाँ चलाएगा : मीत हेयर

आज की पीढ़ी को अनमोल विरासत के साथ जोडऩा भाषा विभाग की प्रमुख प्राथमिकता

Gurmeet Singh Meet Hayer, Meet Hayer, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

पटियाला/चण्डीगढ़ , 20 May 2022

Last updated on: May 20, 2022, 00:00 IST

पंजाब के उच्च शिक्षा एवं भाषाओं संबंधी मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने भाषा विभाग पंजाब के पटियाला स्थित मुख्य कार्यालय का दौरा करते हुए विभाग की गतिविधियों, योजनाओं और पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए किए जा रहे प्रयासों का जायज़ा लिया। श्री मीत हेयर ने विभाग की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी हासिल की एवं उनमें और अधिक सुधार करने की संभावनाएं तलाशने के लिए विभाग के अधिकारियों को आदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के लिए पहल के आधार पर ठोस गतिविधियाँ चलाई जाएँ। उन्होंने विश्वास दिलाया कि सरकार द्वारा जल्द से जल्द बाकी बचे पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। उच्च शिक्षा एवं भाषाओं संबंधी मंत्री ने कहा कि भाषा विभाग के पास साहित्य का अनमोल खज़़ाना मौजूद है, जिसको अधिक से अधिक पाठकों तक पहुँचाना विभाग का पहला लक्ष्य होना चाहिए, जिससे पंजाबी भाषा के प्रचार-प्रसार के साथ नई पीढ़ी अपनी अनमोल विरासत के साथ जुड़ सके। 

उन्होंने कहा कि आज की पीढ़ी को साहित्य के साथ जोडक़र बढिय़ा समाज सृजन करने के लिए बड़े स्तर पर सरगर्मियाँ चलाने की जि़म्मेदारी इस विभाग के पास है। श्री मीत हेयर ने भाषा विभाग के पुस्तकालय का दौरा करने के मौके पर यहाँ संरक्षित प्राचीन हस्तलिखित साहित्यक में गहरी रुचि दिखाई। उन्होंने विभाग द्वारा इस हस्तलिखित साहित्यक को डिजिटल रूप में संरक्षित करने की सराहना की।

इससे पहले विभाग की संयुक्त निदेशक डॉ. वीरपाल कौर ने मंत्री का स्वागत करते हुए उनको विश्वास दिलाया कि वह सरकार के साहित्य और पंजाबी के प्रति लक्ष्यों की पूर्ति के लिए निरंतर कार्यशील रहेंगे। विभाग द्वारा श्री मीत हेयर को पुस्तकें, फुलकारी और एक पौधे से सम्मानित किया गया। 

इस अवसर पर विभाग के सहायक निदेशक अशरफ महमूद नन्दन, परवीन कुमार, सुखप्रीत कौर, अमरिन्दर सिंह, सुरिन्दर कौर, डॉ. भीमइन्दर सिंह, जि़ला भाषा अधिकारी चन्दनदीप कौर, अनुसंधान अधिकारी राबिया, दविन्दर कौर, डॉ. सुखदर्शन सिंह चहल, डॉ. संतोख सुक्खी, डॉ. सतपाल सिंह चहल और कर्मचारी उपस्थित थे।

 

Tags: Gurmeet Singh Meet Hayer , Meet Hayer , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD