Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल : आरसीबी ने गुजरात टाइटंस को आठ विकेट से हराया, कोहली बने 'मैन ऑफ द मैच'

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Indian Premier League 2022
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 May 2022

Last updated on: May 19, 2022, 00:00 IST

विराट कोहली (73) और ग्लेन मैक्सवेल (40 नाबाद) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की बदौलत यहां वानखेड़े स्टेडियम में गुरुवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 67वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) ने गुजरात टाइटंस (जीटी) को आठ विकेट से हरा दिया। गुजरात ने 20 ओवरों में पांच विकेट खोकर 168 रन बनाए थे। टीम की ओर से विराट कोहली और फाफ डु प्लेसिस के बीच 115 रन की साझेदारी हुई। वहीं, शानदार बल्लेबाजी के लिए विराट कोहली को 'मैन ऑफ द मैच' घोषित किया गया। 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी रही। टीम की ओर से विराट कोहली और फाफ डुप्लेसिस ने पारी को आगे बढ़ाया। 

दोनों बल्लेबाजों ने गेंदबाज मोहम्मद शमी के तीसरे ओवर में 18 रन बटोरे, जिसमें वाइड के साथ चार चौके शामिल हैं। वहीं, पॉवरप्ले के दौरान टीम ने बिना विकेट गंवाए 55 रन बना लिए थे, जहां विराट कोहली ने 23 गेंद पर 34 रन बनाए और डुप्लेसिस ने 13 गेंद पर 15 रन पर बने हुए थे। 10वें ओवर में कोहली ने अपना अर्धशतक छक्के के साथ पूरा किया। उन्होंने 33 गेंदों में यह कारनामा कर दिखाया। वहीं, 71 गेंदों पर टीम ने अपने 100 रन पूरे किए। वहीं, राशिद खान के 15वें ओवर की तीसरी गेंद पर आरसीबी को पहला झटका डुप्लेसिस के रूप में लगा। डुप्लेसिस गेंद को हिट करते समय कप्तान हार्दिक पांड्या को कैच थमा बैठे। इस दौरान उन्होंने 38 गेंदों पर 44 रन बनाए। 

दोनों बल्लेबाजों के बीच 115 रन की साझेदारी हुई। उनके बाद ग्लेन मैक्सवेल क्रीज पर आए और राशिद ने अगली गेंद पर उन्हें भी आउट करना चाहा लेकिन विकेट से गिल्लियां निचे नहीं गिरने के कारण वह बच गए। इसके बाद मैक्सवेल ने पांड्या के ओवर में 2 छक्के और एक चौका जड़ा और कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया। हालांकि, राशिद को दूसरी सफलता कोहली के रूप में मिली, जब कोहली गेंद को आगे बढ़कर मार रहे थे, तो विकेटकीपर वेड ने स्टंपिंग कर दी, जिससे कोहली 54 गेंद पर दो छक्के और आठ चौके की मदद से 73 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, दूसरे छोर मैक्सवेल अपने बल्ले से आक्रामकता जारी रखे हुए थे। उनके बाद दिनेश कार्तिक क्रीज पर आए।

इसके बाद मैक्सवेल ने गेंदबाज लौकी फाग्र्यूसन के ओवर में तीन चौके लगाकर मैच को आरसीबी की झोली में डाल दिया। आरसीबी ने 18.4 ओवर में दो विकेट खोकर 170 रन बनाए। उन्होंने अंक तालिका में शीर्ष में कब्जा करने वाली गुजरात टाइटंस को 8 विकेट से हरा दिया। आरसीबी इस जीत के साथ अंक तालिका में चौथे पायदान पर है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Indian Premier League 2022

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD