Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

शिक्षा व्यवस्था पर प्रदेश की पोल खुलने पर घबराए शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर : गौरव शर्मा

सच्चाई सामने आने पर पर्दा डालने का कर रहे काम शिक्षा मंत्री : गौरव शर्मा

Gaurav Shrama, Himachal Pradesh, Himachal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 19 May 2022

Last updated on: May 19, 2022, 00:00 IST

मंगलवार को शिमला में हुए एक शिक्षा जन संवाद कार्यक्रम के तहत दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया द्वारा प्रदेश सरकार की शिक्षा व्यवस्था की पोल खोलने के बाद हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री पूरी तरह से घबरा गए हैं। शिक्षा मंत्री प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई सामने आने के बाद मीडिया में एक बयान जारी कर हकीकत पर पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के बयान पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने निंदनीय करार दिया और उन पर उल्टा हमला करते हुए कहा कि शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर अब पोल खुलने के बाद पर्दा डालने की कोशिश कर रहे हैं। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था की दयनीय हालत को लेकर सिर्फ आम आदमी पार्टी ही नहीं बल्कि आम जनता चाहे वह चंबा हो ,मंडी हो, कांगड़ा हो,कुल्लू हो सभी जिलों में शिक्षकों की कमी और स्कूलों की दयनीय हालत को लेकर सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रही है। गौरव शर्मा ने कहा कि शिक्षा संवाद पर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री द्वारा गैर जिम्मेदाराना बयान दिया गया है। प्रदेश में कहां तो शिक्षा पर उन्हें बेहतरी की बात करनी चाहिए तो कहां वो ऐसे ऊल- जलूल बयान देने मेंलगे है। गोविंद ठाकुर कह रहे हैं कि दिल्ली में स्कूल कम हैं और जनसंख्या भी कम हैं और प्रदेश की जनता 70 लाख है और स्कूल 15 हजार से ज्यादा हैं। 

लेकिन हम उन्हें बताना चाहते हैं कि दिल्ली की जनसंख्या ढाई करोड़ के पार है और दिल्ली के स्कूल पिछले 7 सालों में देश के लिए मॉडल बनकर उभरे हैं। जहां एक ही सत्र में 4 लाख छात्र निजी स्कूलों को छोड़कर सरकारी स्कूलों में एडमिशन ली है और दूसरी ओर हिमाचल में 2 लाख छात्र सरकारी स्कूलों को छोड़कर निजी स्कूलों में जा रहे हैं। क्योंकि प्रदेश की भाजपा सरकार ने सरकारी स्कूलों की हालत ऐसी कर दी है जहां 2 हजार से ज्यादा स्कूल एक एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। और 47 फीसदी स्कूलों में प्रिंसिपल ही नहीं है।स्कूलों में न शौचालय औ न ही खेल मैदान उपलब्ध है। 

सरकार सिर्फ और सिर्फ निजी स्कूलों को प्रमोट कर सरकारी स्कूलों को बर्बाद करने पर तुली हुई है। जिससे आम जनता और स्कूल में पढ़ने वाला गरीब का बच्चा शिक्षा से वंचित हो रहा है। वहीं जो थोड़ा बहुत साधन संपन्न परिवार है उसे मजबूरन निजी स्कूलों में महंगी फीस चुकाकर अपने बच्चों को पढ़ाना पड़ रहा है। गौरव शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के सीएम और सरकार के किसी भी मंत्री और साथ ही शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर जी को खुली चुनौती है कि वे शिक्षा व्यवस्था पर खुला संवाद जहां वो चाहे मनीष जी के साथ करे, वे दिल्ली आकर स्कूल देखें या मनीष जी को बुलाएं और चर्चा करें। 

आम आदमी पार्टी काम करने में विश्वास रखती है और जो कहती है वह करती है। गौरव शर्मा ने मंत्री के बयान की कड़ी भर्त्सना करते हुए कहा कि जिसमें शिक्षा मंत्री गोविंद ठाकुर ने आम आदमी पार्टी के नेताओं को गुंडा कहा है मंत्री के इस बयान की आम आदमी पार्टी कड़ी निंदा करती है और शिक्षा मंत्री इस बयान पर माफी मांगे और देश की जनता भली भांति जानती है कि भाजपा में कितने नेता हैं जिन पर सैंकड़ों आपराधिक मामले चल रहे हैं और अन्य दलों से भाजपा में जाते ही सारे अपराध और पाप धुल जाते हैं

 

Tags: Gaurav Shrama , Himachal Pradesh , Himachal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD