Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं : डोनाल्ड ट्रंप विश्व पर्यावरण दिवस पर गुजरात में वृक्षारोपण का संदेश, सीएम भूपेंद्र पटेल ने जन आंदोलन बनाने की अपील भद्रासन से मजबूत होते हैं घुटने और कूल्हे, महिलाओं के लिए भी लाभकारी : आयुष मंत्रालय बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे सुप्रसिद्ध गायक कैलाश खेर 'है जवानी तो इश्क होना है' (रिव्यू) : वरुण धवन की कॉमेडी से भरपूर फिल्म, खूब सारी उथल-पुथल, कन्फ्यूजन और डेविड धवन का क्लासिक एंटरटेनमेंट ‘मां बहन’ तो आप सबकी है, एक भावुक नोट शेयर एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी ने की फैंस से अपील डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया 'अच्छा दोस्त', कहा- भारत और अमेरिका के बीच जल्द होगी ट्रेड डील हरदीप सिंह पुरी ने डेल्सी रोड्रिगेज से बातचीत की भूपेंद्र यादव ने दिल्ली में 18 ‘नमो ऑक्सीजन पार्कों’ का उद्घाटन किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने पीएसईआरसी में बाहरी व्यक्ति की नियुक्ति की निंदा की दिव्या पी. ने बैंकों से कृषि और सहायक व्यवसायों के लिए आसान व अधिक से अधिक ऋण उपलब्ध करवाने को कहा दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति

 

डिमेंशिया पर आधारित फिल्म 'गोल्डफिश' का कान में होगा प्रीमियर

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Goldfish, Deepti Naval, Kalki Koechlin
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 19 May 2022

Last updated on: May 19, 2022, 00:00 IST

डिमेंशिया पर आधारित फिल्म 'गोल्डफिश' में वरिष्ठ अभिनेत्री दीप्ति नवल, 'देव-डी' स्टार कल्कि कोचलिन और रजित कपूर 21 और 22 मई को फ्रेंच रिवेरा शहर में 75वें कान फिल्म समारोह में प्रीमियर लिए तैयार है। फिल्म दीप्ति और कल्कि के बीच का पहला अंतर्राष्ट्रीय सहयोग है, जिसका सेट लंदन में है। इस अवसर पर बात करते हुए, दीप्ति नवल ने एक बयान में अपने जीवन का एक गहरा व्यक्तिगत किस्सा साझा करते हुए कहा, "एक अभिनेत्री के तौर पर आप ऐसी फिल्मों का इंतजार करते हैं, जो अंदर से कुछ बदल दें। मेरे लिए 'गोल्डफिश' में ऐसा ही एक रोल है। मुझे फिल्म से जुड़ाव मेहसूस हुआ जैसे ही मैंने फिल्म की पहली तीन लाइनें सुनी। कभी-कभी मेरी अंतर आत्मा मुझसे कहती है, ये वो है जो मेरे लिए बना है, जिसका मुझे हमेशा से इंतजार था। हो सकता है मुझे ऐसा इसलिए लगता होगा क्योंकि मैंने अपनी मां को अल्जाइमर और डिमेंशिया से गुजरते हुए देखा है। फिल्म का निर्देशन सिनेमैटोग्राफर और थिएटर निर्देशक पुशन कृपलानी ने किया है, जिसमें अमित सक्सेना की स्प्लेंडिड फिल्म्स (यूएसए) फिल्म का निर्माण कर रही है और पूजा चौहान कार्यकारी निर्माता के रूप में काम कर रही हैं। 

कल्कि ने कोविड के बाद की दुनिया और उसमें होने वाली भावनात्मक उथल-पुथल के बारे में बात करते हुए कहा कि, "पोस्ट कोविड के बाद की दुनिया में जहां बहुत सारे लोग अपने प्रियजनों के साथ अपने घरों में जाने को मजबूर थे, वहां बहुत शांति थी, फिर भी यह भावनात्मक पीड़ा थी, जो कुछ भी थी लेकिन फिर भी।"उन्होंने आगे कहा, "यह फिल्म कुछ अलग चीजों को सामने लाती है और दूसरी बात यह थी कि कैसे फिल्म के कलाकारों में दुनिया भर के भारतीय शामिल थे और इन सभी अभिनेताओं के अपने लहजे थे जो कुछ ऐसा है, जो हमने कभी किसी फिल्म में नहीं देखा।"अपनी फिल्म के बारे में बताते हुए, निर्देशक पुशन कृपलानी ने कहा, " 'गोल्डफिश 'दो महिलाओं के माध्यम से पहचान के विचारों की पड़ताल करती है। यह तय नहीं होता है कि वह कौन है, क्योंकि वह दो संस्कृतियों के बीच रहती है, न तो पूरी तरह से अपनी और दूसरी की है। अपनी बीमारी की वजह से, एक ऐसी जगह फंस गई है जहां से वह निकलना चहा रही है। यह कर्तव्य, प्रेम और दर्दनाक इतिहास के विचारों को बताना चाहता है।"

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Goldfish , Deepti Naval , Kalki Koechlin

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD