बंगाल दौरे पर मोहन भागवत: CM ममता बनर्जी ने पुलिस से कहा- नजर रखो.. कहीं दंगा ना भड़का दें

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा केरल को विरासत में 5.07 लाख करोड़ रुपये का कर्ज मिला : सीएम वी.डी. सतीशन मालवीय नगर अग्निकांड के पीड़ितों से मिलने पहुंचीं सीएम रेखा गुप्ता पीठ-कमर दर्द से राहत, तो दूर शरीर की जकड़न दूर करने में कारगर ये योगासन, आयुष मंत्रालय की सलाह 'पेड्डी' की रिलीज पर तिरुपति बालाजी के दर पहुंचीं जान्हवी कपूर, किए दर्शन त्रिपुंड, भांग और सूखे मेवों से सजे बाबा महाकाल भीषण गर्मी में खुद को रखें सुरक्षित, हीटवेव से बचाव के लिए युवा अपनाएं ये हेल्थ टिप्स सर्वांगासन बढ़ती उम्र की समस्याओं को दूर करने में कारगर, अभ्यास के कई फायदे 5 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 20वें दिन अभिजीत मुहूर्त के साथ सर्वार्थ सिद्धि योग, नोट कर लें राहुकाल नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से की मुलाकात नरेंद्र मोदी से मिलीं डेल्सी रोड्रिगेज सुब्रह्मण्यम जयशंकर और डेल्सी रोड्रिगेज की मुलाकात डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा-सप्ताह के अंत तक हो सकता है ईरान से समझौता, परमाणु सामग्री भी होगी नष्ट राजनाथ सिंह ने परिचालन दक्षता बढ़ाने के लिए फील्ड कमांडरों को वित्तीय सीमा में दो गुना बढ़ोतरी को मंजूरी दी श्री आनंदपुर साहिब हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट को मंजूरी, किला श्री आनंदगढ़ साहिब, तख्त श्री केसगढ़ साहिब और ऐतिहासिक गुरुद्वारों को जोड़ेगी हेरिटेज स्ट्रीट : भगवंत सिंह मान पंजाब पुलिस की लोक-केंद्रित पुलिसिंग से लोगों का भरोसा हुआ मजबूत, उद्योग और निवेश के लिए बना सुरक्षित माहौल सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य

 

बंगाल दौरे पर मोहन भागवत: CM ममता बनर्जी ने पुलिस से कहा- नजर रखो.. कहीं दंगा ना भड़का दें

Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal, RSS Chief, Mohan Bhagwat, Rashtriya Swayamsevak Sangh
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

पश्चिम बंगाल , 19 May 2022

Last updated on: May 19, 2022, 00:00 IST

RSS प्रमुख मोहन भागवत बंगाल दौरे पर हैं। उनके इस दौरे से पहले ममता बनर्जी एक मीटिंग ले रही थी। ये मीटिंग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर थी। मीटिंग में ममता ने अफसरों को आदेश दिए और कहा- मोहन भागवत बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं। लेकिन इस दौरे के पीछे उनका एजेंडा क्या है? उनको पूरी सुरक्षा दीजिए। लेकिन आप लोग ध्यान रखिए, नजर रखिए। ताकी वो कोई दंगा ना भड़का पाएं।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मोहन भागवत 17 मई से 20 मई, 2022 तक बंगाल के पश्चिमी मेदिनीपुर के केशियारी गांव के दौरे पर हैं। यहां भागवत संघ शिक्षा वर्ग में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम में हजारों स्वयंसेवकों को शारीरिक और बौद्धिक ट्रेनिंग दी जाएगी। RSS हर साल अलग-अलग शहरों पर इस तरह के संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन करता रहा है। इस बार पश्चिम बंगाल में होगा। और RSS प्रमुख खुद शामिल हो रहे हैं।

 इस बीच ममता बनर्जी भी तीन दिन के पश्चिमी मेदिनीपुर के दौरे पर थी। वहां एक प्रशासनिक बैठक के दौरान के दौरान ममता ने भागवत के दौरे पर विस्तार से बात की। इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक ममता ने अधिकारियों से ये भी कहा कि हो सके मोहन भागवत को कुछ मिठाइयां भिजवाएं। पता चलना चाहिए कि हम अपने मेहमानों का ध्यान रखते हैं। लेकिन ज्यादा तवज्जो भी मत दे देना। नहीं तो इसका गलत फायदा उठा लेंगेण। ममता के इस बयान के बाद बीजेपी नाराज हो गई है। पश्चिम बंगाल में बीजेपी नेता दिलीप घोष ने कहा है कि मोहन भागवत हिंदू समाज के नेता हैं और हिंदुओं के मुद्दों के लिए काम करते हैं। वो समाज के निर्माण के लिए काम कर रहे हैं। और ममता बनर्जी इसके ठीक उल्टा काम कर रही है। वो कानून तोड़ रही हैं। अदालतों और संविधान का पालन नहीं करती हैं। मोहन भागवत जैसे सम्मानित व्यक्ति के लिए ऐसी बात करना बिलकुल भी ठीक नहीं है। हम इसे बिलकुल भी स्वीकार नहीं करेंगे।

 

Tags: Mamata Banerjee , All India Trinamool Congress , Kolkata , Chief Minister of West Bengal , West Bengal , RSS Chief , Mohan Bhagwat , Rashtriya Swayamsevak Sangh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD