Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें प्रदेश में सभी पात्र परिवारों को दी जाएगी आवास सुविधा : नायब सिंह सैनी नायब सिंह सैनी ने मार्च 2027 तक 12 फुट की हर सड़क को 18 फुट चौड़ा करने के निर्देश दिए नायब सिंह सैनी ने सभी विभागों को अपने 5 साल का रोडमैप एआई टूल पर अपलोड करने के दिए निर्देश हरियाणा के विभिन्न बोर्डों एवं आयोगों के नवनियुक्त अध्यक्षों, उपाध्यक्षों और सदस्यों ने पंचकूला में ग्रहण किया पदभार गौरव गौतम ने हरियाणा के 23 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सीनियर व जूनियर प्रशिक्षकों के नियुक्ति पत्र सौंपे प्रो. असीम कुमार घोष ने युवाओं से रोजगार सृजक बनकर ‘विकसित भारत’ के निर्माण में योगदान देने का किया आह्वान हरियाणा में नियमों के सरलीकरण से बढ़ी कारोबारी सुगमता पीएम सूर्य घर योजना में हरियाणा को राष्ट्रीय स्तर पर मिले तीन प्रतिष्ठित पुरस्कार शाहपुर में ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान व आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’ स्थापना के लिए जमीन की रजिस्टरी हुई : अनिल विज गुरुग्रामवासियों के लिए बड़ी सौगात प्रदेश के सरकारी पॉलिटेक्निक संस्थानों में शुरू होंगे नए रोजगारोन्मुखी कोर्स : महीपाल ढांडा राज्य सरकार प्रदेश के सरकारी अस्पतालों को अत्याधुनिक सुविधाएं देने के लिए उठा रही है कदम : आरती सिंह राव नांगल चौधरी में 11.65 करोड़ की लागत से बनेगा अत्याधुनिक कम्युनिटी हेल्थ सेंटर : आरती सिंह राव मुख्य सचिव को हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन के चीफ कमिश्नर का अतिरिक्त प्रभार सांसद तनमनजीत सिंह ढेसी ने ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिणपंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना की नरेंद्र मोदी ने जेन फ्रेजर से मुलाकात कर भारत की विकास प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की हर व्यक्ति साइक्लिंग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाए : विधायक रुपिंदर सिंह हैप्पी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ऐलान के 24 घंटों के भीतर पंजाब सरकार द्वारा निजी स्कूलों द्वारा मनमाने तरीके से फीस वृद्धि पर रोक लगाने के लिए कानून का मसौदा तैयार करने के आदेश गुलाब चंद कटारिया ने वर्ष 2026-27 की वृक्षारोपण तैयारियों की समीक्षा की आप ने भाजपा की ‘इस्तेमाल करो और फेंको’ की राजनीति की आलोचना की, जाखड़ और बिट्टू का हवाला दिया डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल'

 

एलपीयू की बॉक्सर का महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप- 2022 में मेडल पक्का

इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (आईबीए) चैंपियनशिप में अपने शानदार प्रदर्शन के साथ, एलपीयू की महिला मुक्केबाज परवीन ने ताजिकिस्तान की शोइरा ज़ुल्केनारोवा पर जीत हासिल की

Lovely Professional University, Jalandhar, Phagwara, LPU, LPU Campus, Ashok Mittal, International Boxing Association,World Boxing Championships-2022, Istanbul, Turkey
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जालंधर , 17 May 2022

Last updated on: May 17, 2022, 00:00 IST

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) की प्रसिद्ध महिला-मुक्केबाज, परवीन (63 किग्रा) ने तुर्की के इस्तांबुल में चल रही अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप- 2022 में शीर्ष पदक की प्राप्ति यकीनी कर ली  है। सेमीफाइनल में पहुंचकर अपने पहले  विश्व  चैंपियनशिप  पदक का भरोसा  दिलाते  हुए, परवीन ने ताजिकिस्तान की  शोइरा ज़ुल्केनारोवा पर जीत हासिल की। वह अब सेमीफाइनल में आयरलैंड की एमी ब्रॉडहर्स्ट से भिड़ेंगी, जिसमें उसके फिर से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है |परवीन शुरू में हिचकिचा रही थीं, लेकिन जैसे-जैसे समय बीतता गया, उन्होंने आईबीए महिला डब्ल्यूबीसी 2022 में एक यादगार जीत हासिल करने के लिए अपनी तजाकिस्तान की  प्रतिद्वंद्वी  पर भरपूर हमला किया। चैंपियनशिप का समापन 20 मई, 2022 को होगा, जिसमें 73 देशों की शीर्ष 310 महिला-मुक्केबाज भाग ले रही हैं।

क्वार्टर फाइनल से पहले, एलपीयू की  दो मुक्केबाजों परवीन और जैस्मीन चैंपियनशिप के 12वें संस्करण में इंटरनेशनल बॉक्सिंग एसोसिएशन (आईबीए) के अपने-अपने विरोधियों के खिलाफ लगातार जीत दर्ज कर रहीं थीं । भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए, इन दोनों एलपीयू की मुक्केबाजों ने देश के लिए शीर्ष जीत की संभावना के साथ चैंपियनशिप के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था ।परवीन (63 किग्रा) ने पूर्व युवा ओलंपिक चैंपियन यूएसए की जजैरा गोंजालेज को 5-0 से हराकर अपनी आक्रामक क्षमता का परिचय दिया था। परवीन ने पूरे बाउट के दौरान स्मार्ट गेम खेला था और वेटिंग गेम खेलना पसंद किया था। ओपनिंग मिलने पर उसने सीधे मुक्के मारे। जैस्मिन (60 किग्रा) ने भी ऑस्ट्रेलिया की एंजेला हैरिस को हराया था । उसका मुकाबला इतना भयंकर था कि रेफरी को पहले दौर में ही प्रतियोगिता को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ा था ।

हालांकि जैस्मिन सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं। जैस्मीन 2019 विश्व चैंपियनशिप की कांस्य पदक विजेता रशीदा एलिस से 1-4 से हारने के बाद विश्व प्रतियोगिता में अपनी पहली उपस्थिति में पदक हासिल करने से चूक गई है ।एलपीयू की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त महिला मुक्केबाज़ को बधाई देते हुए एलपीयू के चांसलर डॉ अशोक मित्तल ने साझा किया: “शिक्षा के साथ-साथ खेल गतिविधियां किसी भी शैक्षणिक संस्थान के लिए समान रूप से महत्वपूर्ण हैं। हमने हमेशा एलपीयू के विद्यार्थियों को ऑलराउंडर के रूप में विकसित होने देना पसंद किया है। नीरज चोपड़ा और अन्य द्वारा ओलंपिक जीत, और खेलो इंडिया गेम्स में एलपीयू को 51 पदक इस सब के बारे में बहुत कुछ कहते हैं। अब हम निकट भविष्य में अपने खिलाड़ियों-महिलाओं के माध्यम से इस पूल में और पदक जोड़ने की उम्मीद कर रहे हैं।” वास्तव में, 2022 आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में एलपीयू व भारतीय मुक्केबाजों के पक्ष में उज्ज्वल परिणाम सामने आने  की भरपूर उम्मीद है।

 

Tags: Lovely Professional University , Jalandhar , Phagwara , LPU , LPU Campus , Ashok Mittal , International Boxing Association , World Boxing Championships-2022 , Istanbul , Turkey

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD