Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें दिसंबर 2026 तक 75 लाख घरों में रूफटॉप सोलर लगाने का लक्ष्य : प्रह्लाद जोशी ग्रामीण क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों के नियमन के मॉडल प्लान को मंत्रिमंडलीय उप-समिति की स्वीकृति सतपाल महाराज ने कविन्द्र गुप्ता से की भेंट यूटी चंडीगढ़ में डिजिटल पर्सनल डेटा प्रोटेक्शन अधिनियम, 2023 पर कार्यशाला आयोजित डॉ. जितेंद्र सिंह ने पेटेंट दाखिल करने और शोध पत्र लेखन में प्रशिक्षण के लिए एएनआरएफ पोर्टल की घोषणा की मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक में सभी उपायुक्तों को भूमि की वेरिफिकेशन करने के निर्देश पंजाब सरकार की ‘मेरी रसोई’ योजना से जिले के 2 लाख 70 हजार परिवारों को होगा लाभ - मोहिंदर भगत ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 13वीं एनईएसएसी बैठक में भाग लिया अमिट यादें छोड़ गया सीचेवाल गांव का पांच दिवसीय खेल मेला संपन्न पंजाब सरकार की मुहिम ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ राज्य में नशों के खात्मे के लिए जन आंदोलन बनी : मोहिंदर भगत आग से प्रभावित इलाके में गैरकानूनी तरीके से चल रहे होटल और रेस्टोरेंट, जांच तेज : कपिल मिश्रा अमित शाह ने आज शिलांग में NEC की 73वीं पूर्ण बैठक की अध्यक्षता की जनता के विश्वास को और मजबूत करने के लिए कार्य करें पदाधिकारी : नितिन नवीन 'आज की युवा पीढ़ी को जानना चाहिए 1991 का भारत', मनोज बाजपेयी ने बताई फिल्म 'गवर्नर' की खासियत संपूर्ण क्रांति के 52 साल : गांधी मैदान से जेपी की हुंकार ने बदली राजनीति की धारा मध्य प्रदेश में नैक की तर्ज पर गठित करें सैक : सीएम मोहन यादव भारत और ब्रिटेन भविष्य को ध्यान में रखकर आपसी फायदे वाली साझेदारी बनाने के लिए अच्छी स्थिति में हैं : सुब्रह्मण्यम जयशंकर मेट्रो रेल यात्रियों की संख्या बढ़ाने के लिए पर्यटन विभाग का लें सहयोग : सीएम मोहन यादव फ्रेंच ओपन : मीरा आंद्रीवा ने रोका मार्ता कोस्त्युक का विजयरथ, पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में प्रवेश इंटरनेशनल आईडीईए के अध्यक्ष ज्ञानेश कुमार ने भूटान की चुनाव आयुक्त से की मुलाकात समृद्ध महाराष्ट्र के लिए इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स में तेजी लाएं : सीएम देवेंद्र फडणवीस

 

हैदराबाद के आखिरी लीग मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे कप्तान विलियमसन

Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 18 May 2022

Last updated on: May 18, 2022, 00:00 IST

सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने बुधवार को घोषणा की है कि उनके कप्तान केन विलियमसन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए वापस अपने देश लौटेंगे। इस वजह से विलियमसन रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स के खिलाफ हैदराबाद के आईपीएल 2022 के आखिरी लीग मैच में नहीं खेल पाएंगे। विलियमसन के स्वदेश लौटने के बाद हैदराबाद ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस पर तीन रन की रोमांचक जीत के साथ अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखा है, हालांकि बहुत कुछ अन्य टीमों के मैचों के परिणाम पर भी निर्भर करेगा। फ्रेंचाइजी ने कहा, "हमारे कप्तान केन विलियमसन अपने दूसरे बच्चे के जन्म के लिए न्यूजीलैंड वापस लौटेंगे। 

हम केन विलियमसन और उनकी पत्नी को शुभकामनाएं देते हैं।"दिसंबर 2020 में विलियमसन की पत्नी सारा रहीम ने एक बच्ची को जन्म दिया था, जिसमें न्यूजीलैंड के कप्तान ने पितृत्व अवकाश लिया, जिससे वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरा टेस्ट नहीं खेल पाए थे। विलियमसन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक तस्वीर के साथ पोस्ट किया था, "हमारे परिवार में एक खूबसूरत बच्ची का स्वागत करते हुए बहुत खुशी हो रही है।"आईपीएल 2022 में अब तक विलियमसन ने मेगा नीलामी से पहले फ्रेंचाइजी द्वारा बनाए रखने के बाद 13 मैचों में भाग लिया है। लेकिन कोहनी की चोट से उबरने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेल रहे खिलाड़ी का बल्ला खामोश रहा है। उन्होंने 19.64 के औसत और 93.50 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 216 रन बनाए हैं। हैदराबाद इस समय अंक तालिका में 13 मैचों में 12 अंकों के साथ आठवें स्थान पर है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Kane Williamson

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD