Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें पंकज त्रिपाठी की 'ओह माय डॉग' में दिखेगा इंसान और डॉग का खास रिश्ता, बोले- 'यह कहानी दिल को छू लेने वाली है' ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी हलके में चल रही विकास परियोजनाओं का लिया जायजा बेला फ़ार्मेसी कॉलेज को नया पेटेंट मिला लंबित राजस्व मामलों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित करें अधिकारी: आशिका जैन भगवंत मान सरकार की ‘माँवां धीयां सत्कार योजना’ 100 वर्ष से अधिक आयु की महिलाओं को भी दे रही है सम्मान और आर्थिक संबल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में शुरू होंगे नए पाठ्यक्रम, विद्यार्थी और शिक्षकों को एक्सपोजर विजिट पर भेजेंगेः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू नशे के विरूद्ध जागरूकता के लिए खेलो हिमाचल -चिट्टा मुक्त अभियान शुरूः सुखविन्द्र सिंह सुक्खू गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली 4,056 महिलाओं को 1.70 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता : डॉ. बलजीत कौर उद्योग-केंद्रित पत्रकारिता शिक्षा को मिलेगा नया आयाम : आरबीयू ने प्रतिष्ठित समाचार पत्र ट्रस्ट के साथ किया एमओयू सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने और ई-चालान शिकायत प्रणाली को पारदर्शी बनाने के लिए परिवहन विभाग के बड़े कदम: हरपाल सिंह चीमा ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की

 

कश्मीरी पंडितों को घाटी से खदेड़ने की आतंकियों की योजना होगी नाकाम : जम्मू-कश्मीर पुलिस

JK Admin, J&K Police, Jammu & Kashmir Police, Kashmiri Pandit, Srinagar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

श्रीनगर , 17 May 2022

Last updated on: May 17, 2022, 00:00 IST

जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार के कर्मचारी राहुल भट की आतंकवादियों द्वारा हत्या करना कश्मीरी पंडितों को घाटी से बाहर धकेलने की उनकी योजना का हिस्सा है, जिसे नाकाम किया जाएगा। पुलिस महानिरीक्षक (कश्मीर), विजय कुमार ने बडगाम जिले में विरोध कर रहे कश्मीरी पंडितों से बात करते हुए यह टिप्पणी की। उन्होंने उनसे घाटी छोड़ने के लिए आतंकी योजनाओं का शिकार नहीं होने का आग्रह किया। आईजीपी ने कहा, "यह आतंकवादियों और उनके आकाओं की योजना है और इसे हर तरह से नाकाम करना होगा।"उन्होंने पंडित समुदाय को हर मदद का आश्वासन दिया और आने वाले दिनों में उन्हें बेहतर सुरक्षा देने का वादा किया। 

उन्होंने कहा कि सुरक्षा ग्रिड की कमियों को बहुत जल्द दूर किया जाएगा और साथ ही आतंकवाद का खात्मा किया जाएगा। पिछले हफ्ते अपने समुदाय के व्यक्ति की हत्या के खिलाफ कश्मीरी पंडित समुदाय पिछले छह दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शनकारियों को आश्वस्त करते हुए, आईजीपी ने कहा, "पुलिस, सेना और यहां तक कि स्थानीय लोगों सहित सभी को आतंकवाद के खिलाफ लड़ना होगा।"उन्होंने आगे कहा, "मैं प्रदर्शनकारियों से ऐसा कुछ भी नहीं करने का आग्रह करता हूं, जिससे हमारे दुश्मन सफल हो जाएं। आतंकवादियों और उनके आकाओं की आपको कश्मीर से बाहर निकालने की योजना है, जिसे आपको और हमें सामूहिक रूप से विफल करना है।"उन्होंने कहा कि कश्मीरी पंडित समुदाय पर हमला करना उन्हें कश्मीर से बाहर निकालने की एक चाल है जिसे कभी भी सफल नहीं होने दिया जाएगा।

 

Tags: JK Admin , J&K Police , Jammu & Kashmir Police , Kashmiri Pandit , Srinagar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD