Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट नायब सिंह सैनी की ‘गो ग्लोबल’ अप्रोच को मिली नई गति हरियाणा में 24 साल बाद मतदाता सूचियों का विशेष गहन पुनरीक्षण, 15 जून से शुरू होगा घर-घर सत्यापन अभियान भगवंत मान सरकार ने 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' का किया विस्तार सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी संजय गुप्ता ने पीएसईआरसी के चेयरमैन के रूप में पदभार संभाला मान सरकार द्वारा सबसे बड़े सीवरेज सफाई अभियान की शुरुआत हरपाल सिंह चीमा ने कर्मचारी यूनियनों के साथ उच्च स्तरीय बैठकों की अध्यक्षता की, लंबित मुद्दों के जल्द समाधान के दिए निर्देश एमआरएसएएफपीआई के दो कैडेटों ने एएफसीएटी में देशभर में दूसरा और छठा स्थान हासिल किया जगत सिंह नेगी ने मंत्रिमंडलीय उप-समिति बैठक की अध्यक्षता की 5000 रुपये रिश्वत लेते हुए एक प्राइवेट व्यक्ति को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार भगवंत मान सरकार ने प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमर्ज़ी की फ़ीसें बढ़ाने पर लगाई रोक पंजाब सरकार खिलाड़ियों को दे रही है उचित सम्मान : बरिंदर कुमार गोयल सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने डी.के. शिवकुमार को कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनने पर दी बधाई समाज को शिक्षित करने और सकारात्मक परिवर्तन लाने में मीडिया की महत्वपूर्ण भूमिकाः कविन्द्र गुप्ता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने वेंचर कैपिटल फंड और एएसआईआईएम के माध्यम से सशक्त उद्यमियों की सफलता की कहानियों को प्रदर्शित करने वाली पुस्तिका का अनावरण किया सरकार ने प्रदेश को विकास के बजाय बदनामी दी : अखिलेश यादव

 

राज्य की जेलों से वी.आई.पी. कल्चर ख़त्म करने की दिशा में बड़ी पहल

पंजाब सरकार ने जेलों से गतिविधियाँ चलाने वाले गैंगस्टरों और अपराधियों के खि़लाफ़ कार्रवाई शुरु की, 50 दिनों में 710 मोबाइल फ़ोन किए ज़ब्त

Bhagwant Mann, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Punjab, AAP Punjab, Government of Punjab, Punjab Government, Punjab, Chief Minister Of Punjab
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

चंडीगढ़ , 15 May 2022

Last updated on: May 15, 2022, 00:00 IST

जेलों से गतिविधियाँ चलाने वाले गैंग्स्टरों और अपराधियों के गठजोड़ के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने विशेष मुहिम के अंतर्गत अब तक जेलों से 710 मोबाइल फ़ोन बरामद किए हैं।इस संबंधी विस्तार से जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री ने बताया कि 16 मार्च से 10 मई तक एक विशेष मुहिम चलाई गई, जिसके अंतर्गत कैदियों से 710 के करीब मोबाइल फ़ोन बरामद किए गए। उन्होंने बताया कि 16 मार्च से 31 मार्च तक 166 मोबाइल फ़ोन बरामद किए गए, जबकि 1 अप्रैल से 30 अप्रैल तक 354 मोबाइल बरामद हुए। इसके अलावा 1 मई से 10 मई तक की कार्यवाही के दौरान 190 मोबाइल फ़ोन पकड़े गए। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि इन मोबाइल फोनों का प्रयोग गैंगस्टर/तस्कर जेलों से अपनी कार्यवाहियों को चलाने के लिए करते थे। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि जिन व्यक्तियों के नाम पर यह फ़ोन नंबर चल रहे हैं, उनको पकडऩे के लिए जांच चल रही है। उन्होंने बताया कि जल्द ही सख़्त कार्रवाई की जाएगी। भगवंत मान ने आगे बताया कि जिन जेलों से मोबाइल बरामद हुए हैं, उनके अधिकारियों और स्टाफ की जि़म्मेदारी भी तय की जाएगी।मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि जेलों से वी.आई.पी. कल्चर को जड़ से मिटाने के लिए पंजाब सरकार ने सभी वी.आई.पी. सैलों को ख़त्म करने और इनको प्रशासनिक ब्लॉकों में बदलने का निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि जो जेलों में बंदी हैं, उनको अदालतों ने कानून तोडऩे के लिए सज़ाएं दी हैं और वह जेलों में बैठे हुए सुख-सुविधाओं का आनंद नहीं ले सकते। भगवंत मान ने कहा कि जेलों को अब वास्तव में सुधार घर बनाया जाएगा, जहाँ अपराधियों को अपने किए हुए गुनाहों की असली मायनों में सज़ा भुगतनी पड़ेगी।

 

Tags: Bhagwant Mann , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Punjab , AAP Punjab , Government of Punjab , Punjab Government , Punjab , Chief Minister Of Punjab

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD