Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल ‘ग्राम चिकित्सालय 2’ की रिलीज डेट का ऐलान, 23 जून से होगी स्ट्रीम खराब मौसम के कारण राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा रद्द, वीडियो शेयर कर बोले-जल्द दोबारा आऊंगा

 

प्रदेश भाजपा ने एजुकेशन सिस्टम बनाया मजाक

राजधानी शिमला के साथ सटे गवाही स्कूल में तीन छात्रों पर चार शिक्षक

Gaurav Shrama, Himachal Pradesh, Himachal, AAP, Aam Aadmi Party, Aam Aadmi Party Himachal, AAP HP, AAP Himachal
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

शिमला , 13 May 2022

Last updated on: May 13, 2022, 00:00 IST

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा का स्तर दयनीय स्थिति में है। शिक्षा की बदतर हालात को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार आम आदमी पार्टी के निशाने पर है आम आदमी पार्टी शिक्षा के गिरते स्तर को लेकर जयराम सरकार कठघरे में खड़ा कर रही है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था सवालों के घेरे में है जहां मात्र तीन छात्रों पर चार चार शिक्षक नियुक्त किए गए हैं जबकि प्रदेश के 2683 प्राथमिक स्कूल ऐसे हैं जो एक एक शिक्षक के सहारे चल रहे हैं। ऐसा हाल प्रदेश में पहली बार देखने को मिला है जहां प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ सटे गवाही मिडल स्कूल में मात्र तीन छात्र हैं जबकि उन्हें पढ़ाने के लिए सरकार ने चार शिक्षक नियुक्त किए हैं। यह खेल तब खेला जा रहा है जहां प्रदेश में 11083 शिक्षकों की कमी है। शिक्षकों के साथ साथ स्कूल में बच्चों की कमी भी देखने को मिल रही है। भाजपा के शासन काल में शिक्षा का स्तर इतना गिर चुका है कि यहां न तो बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ने आ रहे हैं और न ही बच्चों के अभिभावक स्कूल पढ़ने के लिए भेज रहे हैं क्योंकिं सरकार मौज मस्ती में व्यस्त है उसे प्रदेश के बच्चों के भविष्य की चिंता नहीं है।

मौजूदा समय में नेताओं की हालत भी ऐसी है जो अपने चहेते शिक्षकों को अपने मनपसंदीदा स्टेशन पर नियुक्ति देती है जिसकी वजह से स्कूलों में छात्र कम और शिक्षक ज्यादा हैं।उन्होंने कहा कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था न तो प्रदेश और न ही बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल कर सकती है।प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षा का स्तर इतना गिर चुका है कि मुख्यमंत्री के गृह जिला मंडी में भी 26 स्कूलों पर ताला लटक गया है जहां एक भी बच्चे ने सरकारी स्कूल में एडमिशन नहीं ली है। प्रदेश में बीते साढ़े चार सालों में 500 से ज्यादा स्कूल बंद हो गए हैं। जिसमें जिला शिमला के 39 स्कूल, कांगड़ा में 30 स्कूलों पर ताला लटक गया है।प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि बड़ी दुर्भाग्य की बात है भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जेपी नड्डा जी जो खुद हिमाचल से संबंध रखते हैं। यहां पर बहुत से पदों पर वह अपनी सेवाएं दे चुके हैं। वह मंत्री भी रहे और उनका हिमाचल प्रदेश में केवल मात्र दौरा जो है राजनीति से प्रेरित रहता है। एक ओर हिमाचल प्रदेश में यह सारी चीजें घट नहीं है स्कूलों की बदतर हालत हो रही है। कहां तो उन्हें अपनी सरकार को पूछना चाहिए था कि शिक्षा की गुणवत्ता के लिए प्रदेश सरकार जयराम क्या काम कर रही है। लेकिन नहीं वे कुछ नहीं पूछना चाहते वह केवल मात्र अपने जो राजनीति की चीजों को साधने में लगे हैं और वह केवल मात्र यह देख रहे हैं कि कैसे सत्ता को हथियाया जाए। तो यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है। न वह जो पेपर लीक हो रहे हैं इस पर भी कोई जवाब नहीं देना चाहते हैं। न वह कोई पुलिस भर्ती में जो धांधली हुई है उस पर कोई जवाब देना नहीं चाहते। केवल मात्र अपनी राजनीति चमकाने के लिए बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिमाचल प्रदेश में जगह जगह घूम रहे हैं और और मस्ती कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी आने वाले दिनों में प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में सुधार करेगी और प्रदेश व बच्चों के भविष्य को उज्ज्वल करेगी।

 

Tags: Gaurav Shrama , Himachal Pradesh , Himachal , AAP , Aam Aadmi Party , Aam Aadmi Party Himachal , AAP HP , AAP Himachal

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD