Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

भारत प्रतिभा से भरपूर; देश को दुनिया में टॉप पर लाने के लिए युवा प्रयास करें : माला रेड्ठी

तेलंगाना के श्रम एवं रोजगार मंत्री ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे राज्य के छात्रों से की मुलाकात

Chandigarh University, Gharuan, Chandigarh University Gharuan, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, CGC Gharuan
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

घड़ूआं , 13 May 2022

Last updated on: May 13, 2022, 00:00 IST

चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं में आयोजित एक इंटरेक्टिव सेशन के दौरान बात करते हुए तेलंगाना के श्रम एवं रोजगार मंत्री श्री माला रेड्ठी ने कहा कि हमारे देश की भूमि धन्य है, जिसने बुद्धिमान और प्रतिभाशाली लोगों को जन्म दिया है। श्री रेड्ठी ने छात्रों से चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी द्वारा मुहैया करवाई जा रही विश्व स्तर की सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आग्रह किया, ताकि देश को हर संभव तरीके से दुनिया के शीर्ष पर लाया जा सके। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी के टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेटर और स्पेस साइंस एंड टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में रिसर्च के लिए स्थापित कल्पना चावला रिसर्च सेंटर का दौरा किया, जिस दौरान उन्हें यूनिवर्सिटी कैंपस में स्थापित उन्नत तकनीक और सुविधाओं से अवगत कराया गया। विजिट के दौरान उन्होंने तेलंगाना के छात्रों के साथ दूरदर्शी विचार साझा किए। इस अवसर पर चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के प्रो-चांसलर डॉ. आरएस बावा और यूनिवर्सिटी के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में तेलंगाना के छात्रों के साथ आयोजित इंटरेक्टिव सेशन में मंत्री ने छात्रों को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में उन्हें प्रदान की जा रही विश्व स्तरीय सुविधाओं का सर्वोत्तम लाभ उठाने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे तेलंगाना के छात्रों के साथ बातचीत की और उन्हें अपने दूरदर्शी शब्दों से छात्रों को प्रेरित करता है। एक सफल जिंदगी का मूल मंत्र बताते हुए उन्होंने छात्रों को कहा कि अनुशासन, समय का सदुपयोग, धन का दुप्रयोग न करने और सादा और ईमानदार जीवन व्यतीत करने की हिदायत दी।वर्तमान परिप्रेक्ष्य और आधुनिकता की ओर अग्रसर दुनिया में टेक्नोलॉजी के महत्त्व पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी ने न केवल मनुष्य के जीवन स्तर में सुधार किया है, बल्कि देश और दुनिया के विकास के क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाए हैं। उन्होंने कहा कि टेक्नोलॉजी और आर्थिक विकास एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों को टेक्नोलॉजी, नए गैजेट्स का सदुपयोग करते हुए इसे अपने करियर ग्रोथ और कौशल को समृद्ध बनाने के लिए करना चाहिए। उन्होंने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े देशों में से एक है और इसे हर क्षेत्र में विश्वभर में टॉप पर लाने में हमारी युवा पीढ़ी महत्त्वपूर्ण रोल अदा कर सकती है।इसके अलावा उन्होंने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी, घड़ूआं के इन्फ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी ओरिएंटेड प्रोग्राम्स की प्रशंसा करते हुए यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे तेलंगाना के छात्रों को कैंपस में मुहैया करवाए जा रहे उन्नत अवसरों का भरपूर लाभ उठाने की हिदायत दी। छात्रों को संबोधित करते हुए श्री माला रेड्ठी ने कहा कि नियति से ज्यादा मेहनत मायने रखती है, क्योंकि किस्मत पर नहीं मेहनत पर आपका नियंत्रण होता है। 

हो सकता है कि नियति ने आपके लिए कुछ तय किया है, लेकिन अपने भाग्य पर काबू पाने के लिए आपके पास कड़ी मेहनत का हथियार है। उन्होंने कहा कि जीवन में, हमेशा अपने लक्ष्य की दिशा में स्मार्ट तरीके से काम करना चाहिएए न कि नियति की प्रतीक्षा करें कि वह आपके और आपके जीवन के लिए चीजें तय करे।गौरतलब है कि तेलंगाना राज्य के लगभग 468 छात्र वर्तमान में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी में विभिन्न कोर्सों के तहत पढ़ रहे हैं। इसके अलावा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव-2022 के दौरान, यूनिवर्सिटी में पढ़ रहे तेलंगाना राज्य के कुल 93 छात्रों को मल्टीनेशनल कंपनियों से प्लेसमेंट ऑफर मिले हैं, जिनमें से इंजीनियरिंग के 58 और एमबीए के 22 छात्र तथा शेष अन्य कोर्सों से संबंधित हैं।इस दौरान श्री मल्ला रेड्ठी ने ओरसू विनय और शुभम श्रीवास्तव के साथ एक विस्तृत चर्चा कीए जो क्रमशः मेक्ट्रोनिक्स और मैकेनिकल इंजीनियरिंग में थर्ड ईयर स्टूडेंट हैं। ये छात्र वर्तमान में नासा कैनसैट परियोजना प्रतियोगिता पर काम कर रहे हैं और अगले महीने संयुक्त राज्य अमेरिका में होने वाले स्पेस कॉम्पिटीशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।मंत्री ने आईएनपीएएफओ द्वारा आयोजित एक इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में फोरेंसिक ओडोन्टोलॉजी और फेशियल रिकंस्ट्रक्शन पर समीक्षा लेख के लिए फोरेंसिक साइंस के छात्र पी राजा राजेश्वरी से भी मुलाकात की। इसके अलावा डी पी प्रशांत और सीएच साई किशोर, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग के छात्रों को इमेज प्रोसेसिंग में उनके उत्कृष्ट शोध के लिए और कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग और मेक्ट्रोनिक्स के कोया रोहित रेड्ठी, गजुला अमूल्य, बद्दाम सागर और श्री हर्ष को उनके रिसर्च पेपर और स्कॉलरशिप जैसी विभिन्न उपलब्धियों के लिए माननीय श्रम और रोजगार मंत्री श्री मल्ला रेड्ठी ने उन्हें बधाई दी।

 

Tags: Chandigarh University , Gharuan , Chandigarh University Gharuan , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , CGC Gharuan

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD