The Kashmir Files इंडियन साइन लैंग्वेज में OTT पर रिलीज होने वाली बनी पहली फिल्म,बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात मोहिंदर भगत ने पूर्व सैनिकों के कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों के साथ की विशेष समीक्षा बैठक द्रौपदी मुर्मु उत्तर मैसिडोनिया के दौरे पर हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने 4.55 करोड़ रुपये की लागत से कालेके–रमाणा चक्क सड़क के नवीनीकरण कार्य का शिलान्यास किया दक्षिण दिल्ली की एक इमारत में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत भारत-फ्रांस रक्षा सहयोग को नई मजबूती जेपी नड्डा ने 'संसद चलो' हिंसा के बाद अस्पतालों का दौरा किया छात्रों पर लाठीचार्ज का विरोध, राहुल गांधी के नेतृत्व में कई सांसदों ने प्रधानमंत्री आवास तक निकाला मार्च 40 वर्षों की शिक्षण सेवा के लिए सर्विंग अर्थ सोसाइटी द्वारा प्रिंसिपल जितेंद्र गुप्ता का हुआ सम्मान एस.सी. विद्यार्थियों से पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति की बकाया राशि प्राप्त करने हेतु 15 अगस्त तक सक्रिय बैंक खातों की आधार सीडिंग पूरी कराने की अपील लौंगोवाल को पंजाब की सर्वश्रेष्ठ नगर परिषदों में शामिल करना हमारा लक्ष्य: अमन अरोड़ा स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' की लॉन्च डेट का हुआ ऐलान मानसून के दौरान सभी विभाग 24 घंटे रहें अलर्ट, आपसी समन्वय से करें कार्य : केवल सिंह पठानिया यूपी कैबिनेट से कई प्रस्तावों पर मुहर, नए एक्सप्रेसवे, स्कूटी योजना और मानसून सत्र को मिली मंजूरी युवाओं पर कार्रवाई को लेकर सपा ने सरकार को घेरा भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में किसानों का दिल्ली कूच, बॉर्डर पर रोके गए सावन 2026 : कब शुरू होगा भोलेनाथ का प्रिय महीना? जानें पूजा और व्रत का महत्व शरीर का संतुलन और रीढ़ की हड्डी मजबूत करने के लिए अपनाएं 'वशिष्ठासन', ऐसे करें अभ्यास घुटनों के दर्द और जकड़न से हैं परेशान? आयुष मंत्रालय ने बताई आसान 'नी मूवमेंट'

 

The Kashmir Files इंडियन साइन लैंग्वेज में OTT पर रिलीज होने वाली बनी पहली फिल्म,बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

The Kashmir Files, The Kashmir Files Indian Sign Languages, Indian Sign Languages, Bollywood, Vivek Agnihotri, Zee5, OTT Platform
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

मुंबई , 13 May 2022

Last updated on: May 13, 2022, 00:00 IST

‘द कश्मीर फाइल्स’ (The Kashmir Files) एक ऐसी फिल्म बनी जो कई विवादों,प्रशंशा और आलोचनाओं आदि से घिरी रही है। ये फिल्म जब से रिलीज हुई है तब से सुर्खियों को बटौरने में लगी हुई है। पहले फिल्म ने महामारी के बाद बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन किया और सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा।  विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ अब ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर 13 मई को हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में प्रीमियर के लिए तैयार है।

इसमें खास बात यह है की इस फिल्म का ओटीटी पर इंडियन साइन लैंग्वेज में भी प्रीमियर किया जा रहा है। इस पहल की शुरुआत जी5(ZEE5) ने की है।हाल ही में Zee5 ने मुंबई में इंडियन साइन लैंग्वेज (The Kashmir Files Indian Sign Languages) में फिल्म की एक स्पेशल स्क्रीनिंग रखी जिसमें 500 से ज्यादा ऐसी आडियंस थी,जिनकी सुनने की क्षमता बहुत कम थी इस खास मोके पर फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री, उनकी पत्नी-एक्ट्रेस पल्लवी जोशी और एक्टर दर्शन कुमार भी नज़र आए। 

https://youtu.be/N7tpb9ShtdM

ये फिल्म उन लोगों के लिए बनाई गई जिनकी सुनने की क्षमता नहीं है। ताकि वह इसे आसानी से साइन लैंग्वेज में समझ सकें। आपको बता आज ये फिल्म Zee5 के OTT Platform में रिलीज हो चुकी है जिसकी वजह से यह इंडियन साइन लैंग्वेज के साथ बॉलीवुड की पहली ऐसी कमर्शियल फिल्म बन गई है जिसने  वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। 

फिल्म के डॉयरेक्टर विवेक अग्निहोत्री की बात करें तो वे इस बात पर बेहद खुश नज़र आ रहे हैं  विवेक अग्निहोत्री (Vivek Agnihotri) ने बताया कि “हमें खुशी है कि ‘द कश्मीर फाइल्स’ दुनिया भर में इतने सारे लोगों तक पहुंची और गूंजती रही और अब जी5 के एक अनोखे कदम के साथ, फिल्म न केवल हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में बल्कि इंडियन साइन लैंग्वेज में उपलब्ध होगी. यह एक कहानी है जिसे बताया जाना चाहिए.”

ये भी पढ़ें : 'Jug Jugg Jeeyo' का मोशन पोस्टर हुआ रिलीज़| फैमली ड्रामा से भरपूर दिखी फ़िल्म की झलक

इसी के साथ आपको ये भी बता दें की फिल्म द कश्मीर फाइल्स फिल्म घटना पर अधारित है जो 90 के दशक में कश्मीरी पंडितों पर किये जुर्म और उनको घर से बेघर करने के संघर्ष की दिल दहला देने वाली दास्तां को दिखाया है। इस फिल्म में अनुपम खेर, मिथुन चक्रवर्ती, पल्लवी जोशी और दर्शन कुमार आदि मुख्य किरदार में हैं। 

 

Tags: The Kashmir Files , The Kashmir Files Indian Sign Languages , Indian Sign Languages , Bollywood , Vivek Agnihotri , Zee5 , OTT Platform

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD