दिल्ली में फिर बवाल: MCD और पुलिस पर हुई पत्थरबाजी.. अमानतुल्लाह खान हिरासत में

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

दिल्ली में फिर बवाल: MCD और पुलिस पर हुई पत्थरबाजी.. अमानतुल्लाह खान हिरासत में

MCD, New Delhi, Protest, Municipal Corporation of Delhi, MCD Bolldozer News, Amanatullah Khan, Delhi Police, Madanpur Khadar
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

नई दिल्ली , 12 May 2022

Last updated on: May 12, 2022, 00:00 IST

कुछ समय से दिल्ली में हालात सामान्य नहीं हैं। हिंसाए बढ़ती जा रही है। अब दिल्ली के मदनपुर खादर में बवाल बढ़ गया है। अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची MCD की टीम और सुरक्षाबलों पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। लोगों को खदेड़ने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहां हालात बेहद तनावपूर्ण हो गए हैं। धरने पर बैठे आप विधायक अमानतुल्लाह खान को हिरासत में ले लिया गया हे।दरअसल, MCD की टीम मदनपुर खादर में अतिक्रमण हटाने के लिए पहुंची थी। यहां सुबह से ही एमसीडी की कार्रवाई का विरोध हो रहा था। स्थानीय लोग AAP विधायक अमानतुल्लाह खान की मौजूदगी में MDC की कार्रवाई के खिलाफ धरने पर भी बैठ गए थे। कुछ देर बाद MCD की टीम ने यहां के कंचनकुंज में कुछ इमारतों को भी गिराया था। इसके बाद भीड़ ने MDC और पुलिस टीम पर पथराव शुरू कर दिया। वहीं, लोगों का कहना है कि पुलिस ने पहले पथराव शुरू किया।

इससे पहले अमानतुल्लाह ने कहा कि वे जेल जाने के लिए तैयार हैं, अगर इससे गरीबों के घर बच जाते हैं। इस इलाके में कोई अतिक्रमण नहीं है।आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम का बुलडोजर गुरुवार को पटेल नगर के प्रेम नगर में भी चला। यहां नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की।  इससे पहले बुधवार को द्वारका और लोधी रोड में एमसीडी ने अतिक्रमण के खिलाफ अभियान चलाया। ये अभियान सीलमपुर में भी चलाया जाना था। हालांकि, पुलिसबल न मिल पाने की वजह से MDC ने इसे टाल दिया था। इससे पहले सोमवार को शाहीनबाग में अतिक्रमण हटाने को लेकर अभियान चलाया गया था। इसे लेकर काफी बवाल हुआ था। लोगों के विरोध प्रदर्शन के चलते एमसीडी टीम को वापस लौटना पड़ा था। शाहीनबाग में लोगों ने बीजेपी, केंद्र सरकार और SDMC के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यहां तक कि कुछ महिलाएं बुलडोजर के सामने आकर भी खड़ी हो गई थीं और कह रहीं थी कि बुलडोजर के निचे आकर अपनी जान दे देंगी।

 

Tags: MCD , New Delhi , Protest , Municipal Corporation of Delhi , MCD Bolldozer News , Amanatullah Khan , Delhi Police , Madanpur Khadar

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD