Saturday, 13 June 2026

 

 

खास खबरें महाराष्ट्र के धुले में बस ने बाइक को मारी टक्कर, मां-बेटे सहित तीन की दर्दनाक मौत पंजाब में आम आदमी पार्टी सरकार की उल्टी गिनती शुरू : नायब सिंह सैनी रक्षा खडसे ने जीवंत ग्राम कार्यक्रम के अंतर्गत लद्दाख के सीमावर्ती गांवों का तीन दिवसीय दौरा पूरा किया भजन लाल की विरासत को आगे बढ़ा रहे कुलदीप बिश्नोई जैसे जननेताओं की हरियाणा को जरूरत : वीरेश शांडिल्य भोपाल में धर्मेंद्र प्रधान ने खिलाड़ियों से की बातचीत, शिक्षा से जुड़ी पहलों की समीक्षा की जोरहाट एयरबेस पर एएन-32 विमान दुर्घटनाग्रस्त, वायुसेना के पांच कर्मियों की मौत कविन्द्र गुप्ता ने लुधियाना स्थित स्वामी विवेकानंद मेडिटेशन पिरामिड का दौरा किया पीएम मोदी की नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने हमेशा हिमाचल को भरपूर आर्थिक सहायता और समर्थन दिया : जेपी नड्डा हमारा लक्ष्य शिक्षा और खेल को एक साथ आगे बढ़ाना है : धर्मेंद्र प्रधान एक्सपीरिंयस एलपीयू 2026: इंटरैक्टिव सेशन, कैंपस टूर और करियर से जुड़ी जानकारी के ज़रिए यूनिवर्सिटी लाइफ़ को जानने का मौका बेटी का सम्मान सर्वोपरि, सपा प्रमुख अपने कार्यकर्ताओं की भाषा भी संयमित कराएं : योगी आदित्यनाथ अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 2026 से पहले ताजिकिस्तान में विशेष सत्र, शामिल हुए कीर्ति वर्धन सिंह नरेंद्र मोदी का फ्रांस और स्लोवाकिया की यात्रा से पूर्व प्रस्थान वक्तव्य मध्य प्रदेश में भाजपा ने राज्यसभा में मिली जीत पर मनाया विजय उत्सव हेल्दी एजिंग के लिए योग, 'नी मूवमेंट' से मजबूत घुटने, दूर होगा जोड़ों का दर्द सफलता का सफर आसान नहीं था, हर चुनौती ने मुझे मजबूत बनाया : सुम्बुल तौकीर हार्ट हेल्थ के लिए रामबाण हैं योगासन, तनाव और चिंता से मिलेगी राहत फीफा वर्ल्ड कप : अमेरिका ने धमाकेदार जीत के साथ किया आगाज, पराग्वे को एकतरफा मुकाबले में 4-1 से हराया 14 जून का पंचांग : पुरुषोत्तम मास के 29वें दिन दर्श अमावस्या, नोट कर लें शुभ-अशुभ समय बाबा महाकाल का रजत आभूषण, बेलपत्र और रुद्राक्ष की माला से भव्य श्रृंगार साइल लारिन के गोल ने कनाडा को दिलाया फीफा वर्ल्ड कप में पहला प्वाइंट, 1-1 से ड्रॉ रहा बोस्निया और हर्जेगोविना के खिलाफ मुकाबला

 

विराट कोहली ने एबी डिविलियर्स के अगले साल रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर से जुड़ने का संकेत दिया

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, AB de Villiers, Virat Kohli, Royal Challengers Banglore
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 11 May 2022

Last updated on: May 11, 2022, 00:00 IST

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के सीनियर बल्लेबाज विराट कोहली ने टीम के पूर्व साथी और दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स के अगले साल फ्रेंचाइजी में वापसी करने का संकेत दिया है। डिविलियर्स ने पिछले साल नवंबर में आरसीबी से संन्यास की घोषणा करने से पहले लगभग एक दशक तक कोहली के साथ आरसीबी के लिए कई मैच जीताऊ पारी खेली। दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल्स) में तीन सीजन बिताने के बाद 2011 में डिविलियर्स आरसीबी के साथ जुड़े थे। उन्होंने आरसीबी के लिए 157 मैचों में 158.33 की स्ट्राइक रेट से 4,522 रन बनाए और कोहली के बाद आरसीबी के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी भी थे। कोहली ने कहा, "मुझे उनकी (डिविलियर्स) बहुत याद आती है। मैं उनसे लगातार बातें करता रहता हूं। इसलिए, उन्होंने मुझसे कहा कि वह इस समय गोल्फ खेलने और परिवार के साथ इसका आनंद ले रहे हैं। हम संपर्क में हैं और उम्मीद है कि अगले साल वह किसी न किसी रूप में आरसीबी के साथ जुड़ेंगे।

"कोहली के आईपीएल 2021 के बाद आरसीबी की कप्तानी से हटने के साथ, दक्षिण अफ्रीका के एक अन्य पूर्व कप्तान फाफ डू प्लेसिस को मौजूदा सत्र के लिए कप्तान बनाया गया था। उनके नेतृत्व में बैंगलोर 12 मैचों में 14 अंकों के साथ अंक तालिका में चौथे स्थान पर है। कोहली ने डु प्लेसिस को लेकर कहा, "इस सीजन में एक साथ खेलने से पहले भी मैं और फाफ हमेशा अच्छी तरह से मिलते थे, क्योंकि वह कुछ समय के लिए दक्षिण अफ्रीका के कप्तान थे। फाफ एक ऐसे व्यक्ति हैं, जो खुद के बारे में बहुत आश्वस्त हैं। मैं कभी-कभी कुछ चीजों के बारे में जिक्र करता हूं। वह हमारा कप्तान है और उनके नेतृत्व में हम खेल रहे हैं। हम उनका बहुत सम्मान करते हैं।"आईपीएल 2022 में कोहली लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं, क्योंकि उन्होंने 12 मैचों में 19.64 के औसत और 111.34 के स्ट्राइक रेट से सिर्फ 216 रन बनाए हैं। इस दौरान वह तीन बार बिना खाता खोले ही आउट हो गए हैं, जो कोहली जैसे खिलाड़ियों के लिए एक दम हैरान करने वाली बात है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , AB de Villiers , Virat Kohli , Royal Challengers Banglore

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD