Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

चक्रवाती तूफान 'असानी' का असर, आंध्र प्रदेश में भारी बारिश

Weather , New Delhi , Severe Cyclonic Storm Asani , Cyclonic Storm Asani , Asani , IMD , India Meteorological Department , IMD Red Alert , Visakhapatnam , Doppler Weather Radar , National Disaster Response Force , State Disaster Response Force
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

विशाखापत्तनम , 11 May 2022

Last updated on: May 11, 2022, 00:00 IST

भयंकर चक्रवाती तूफान 'असानी' के चलते आंध्र प्रदेश के तटीय इलाके और रायलसीमा क्षेत्रों में बुधवार को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है। लेकिन बंगाल की खाड़ी में यह तूफान कमजोर पड़ गया है। बुधवार सुबह चक्रवाती तूफान मछलीपट्टनम से लगभग 50 किमी दक्षिण-पूर्व, काकीनाडा से 150 किमी दक्षिण-पश्चिम और विशाखापत्तनम से 290 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, चक्रवाती तूफान दोपहर से शाम के दौरान नरसापुर, यनम, काकीनाडा, तुनी और विशाखापत्तनम तटों से होकर गुजरेगा। इसके बाद तूफान के रात में उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटों से पश्चिम बंगाल की खाड़ी की ओर बढ़ने की संभावना हैं।आंध्र प्रदेश के उत्तर तटीय क्षेत्रों के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश, तो कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की संभावना बनी हुई हैं।

आंध्र प्रदेश के तट पर 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल रही है। बुधवार को हवा की रफ्तार बढ़ने की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग की मानें तो आंध्र प्रदेश तट कृष्णा, पूर्व और पश्चिम गोदावरी, पुडुचेरी और विशाखापत्तनम जिलों में 70-80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। हालांकि गुरुवार की सुबह तक हवा की गति घट जाएगी।आईएमडी ने कहा कि भयानक तूफान और बारिश के कारण आंध्र प्रदेश के पूर्वी और पश्चिम गोदावरी जिले और पुडुचेरी के यनम के निचले इलाकों में पानी भरने की संभावना है।सभी तटीय जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (एसडीआरएफ) की नौ टीमों को तुरंत प्रभावित जिलों में भेजा गया है।

 

Tags: Weather , New Delhi , Severe Cyclonic Storm Asani , Cyclonic Storm Asani , Asani , IMD , India Meteorological Department , IMD Red Alert , Visakhapatnam , Doppler Weather Radar , National Disaster Response Force , State Disaster Response Force

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD