Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें अमित शाह ने त्रिपुरा बॉर्डर का दौरा किया, स्मार्ट बॉर्डर विजन का अनावरण किया विश्व पर्यावरण दिवस : सीएम रेखा गुप्ता ने कहा, '18 नमो ऑक्सीजन पार्कों के लिए पौधरोपण अभियान शुरू' हमारी जीवन शैली बिना प्रकृति के अधूरी : सीएम मोहन यादव भोजन-सुरक्षित भविष्य का निर्माण : नीति और भोजन का सुमेल विश्व पर्यावरण दिवस पर राहुल गांधी ने उठाए ग्रेट निकोबार परियोजना पर सवाल, बोले- विकास जरूरी, लेकिन प्रकृति की कीमत पर नहीं 54 एलपीयू स्टूडेंट्स ने भारती एयरटेल स्कॉलरशिप में ₹5 करोड़+ हासिल किए साथ ही वर्ल्ड एनवायरनमेंट डे पर 180 पौधे लगाने की मुहिम चलाई राज्य सरकार और यूएनडीपी के मध्य परिपत्र अर्थव्यवस्था एवं सतत विकास को बढ़ावा देने के लिए समझौता ज्ञापन हस्ताक्षरित सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने चिनार वृक्षारोपण अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ किया भारत की विकास रफ्तार तेज, यात्री वाहन बिक्री में जोरदार उछाल : पीयूष गोयल सीमा पार संचालित हथियार, नशा और हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ कविन्द्र गुप्ता ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर मिनी मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया विश्व पर्यावरण दिवस पर गुलाब चंद कटारिया ने किया वृक्षारोपण आरबीयू ने ‘एक पेड़ माँ के नाम’ वृक्षारोपण अभियान के साथ विश्व पर्यावरण दिवस मनाया स्वच्छ और हरित पर्यावरण के लिए पेड़ लगाएं : सीएम मोहन यादव मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला : गौतम गंभीर पंजाब में प्राइवेट स्कूलों की फीस बढ़ोतरी पर सख्ती, अरविंद केजरीवाल बोले-भगवंत मान सरकार का फैसला ऐतिहासिक स्कूलों में मानसिक स्वास्थ्य पर फोकस, धर्मेंद्र प्रधान ने की समीक्षा पीयूष गोयल ने तिरुमला की पहाड़ियों में लगाया पौधा, पर्यावरण संरक्षण को बताया सामूहिक जिम्मेदारी त्रिपुरा हो या फिर बंगाल-बिहार, हम जनसांख्यिकीय बदलाव नहीं होने देंगे : अमित शाह रेखा गुप्ता ने लोगों से की अपील, कम से कम एक पौधा जरूर लगाएं विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

 

मैं 60 साल की मां का किरदार निभाने से हिचकिचाती थी- दिव्या दत्ता

Bollywood, Entertainment, Mumbai, Actor, Actress, Cinema, Hindi Films, Movie, Mumbai News, Heroine, Pollywood, Entertainment, Actress, Cinema, Punjabi Films, Movie, Divya Dutta, Maa
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

एक्ट्रेस दिव्या दत्ता अपनी नई पंजाबी फिल्म 'मां' के जरिए दर्शकों का दिल जीत रही हैं। दिव्या दत्ता का कहना हैं कि भले ही शुरू में उन्होंने फिल्म को करने से इनकार कर दिया था, लेकिन बाद में उन्हें एहसास हुआ कि एक अनूठी महिला केंद्रित पंजाबी फिल्म को छोड़ना उनके करियर के लिए एक बड़ी गलती साबित हो सकती है। फिल्म की कहानी मंजीत कौर के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म में नई नवेली दुल्हन बनने से लेकर दो बेटों की मां बनने तक की यात्रा को दिखाया गया है। 65 साल की उम्र तक उन्हें अपने जीवन में किस तरह के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा है, इस पर यह पूरी सीरीज है। आईएएनएस के साथ बातचीत में, दिव्या ने कहा ईमानदारी से कहूं तो, शुरूआत में मैंने एक मां की भूमिका निभाने से इनकार कर दिया था। लेकिन बाद में फिल्म के निमार्ता और अभिनेता आाए। वह चाहते थे कि मैं उनकी कहानी सुनूं। कहानी सुनने के बाद मैंने फिल्म करने का मन बना लिया। उन्होंने आगे बताया, यह एक युवा दुल्हन के एक वृद्ध महिला में परिवर्तन की पूरी कहानी है। 

कैसे एक मां के कर्तव्य और प्यार ने उनकी जिंदगी को बदल दिया। यह एक पंजाबी फिल्म है। पूरी तरह से एक महिला की यात्रा पर आधारित कहानी है। वह मंजीत कौर का किरदार निभा रही है। उन्होंने आगे कहा, पंजाबी सिनेमा में यह पहली बार है, जब एक पूर्ण महिला केंद्रित फिल्म बनाई गई है। एक्ट्रेस ने कहा, मेरे लिए किरदार को बारीकी रूप से प्रदर्शित करना मुश्किल था। फिल्म को देखने के बाद हर किसी ने मुझसे यह कहा कि उन्होंने फिल्म में मुझमें मेरी मां का प्रतिबिंब देखा है। मैंने एक रिस्क लिया और यह सफल रहा। फिल्म में राघवीर बोली, बब्बल राय, सिमरन सहजपाल, गिप्पी ग्रेवाल भी अहम भूमिकाओं में हैं। बलजीत सिंह देव द्वारा निर्देशित यह फिल्म 6 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई।

 

Tags: Bollywood , Entertainment , Mumbai , Actor , Actress , Cinema , Hindi Films , Movie , Mumbai News , Heroine , Pollywood , Entertainment , Actress , Cinema , Punjabi Films , Movie , Divya Dutta , Maa

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD