Monday, 20 May 2024

 

 

खास खबरें समाना हलके से एनके शर्मा की जीत को यकीनी बनाएंगे: सुरजीत सिंह रखड़ा खन्ना द्वारा लोगों से बीजेपी के पक्ष में वोट की अपील मुख्यमंत्री भगवंत मान ने फरीदकोट से आप उम्मीदवार करमजीत अनमोल के लिए जैतो और मोगा में किया प्रचार, भारी वोटों से अनमोल को जिताने की अपील की पंजाब में लगातार बढ़ता जा रहा है आम आदमी पार्टी का कुनबा, कई बड़े नेता आप में हुए शामिल राजपुरा में पंजाब का मुख्य औद्योगिक केंद्र बनने की सभी विशेषताए : परनीत कौर श्री आनंदपुर साहिब में लाऊंगा कॉटन उद्योग का बड़ा प्रोजेक्ट: डा. सुभाष शर्मा पंजाब के औद्योगिक विकास को देंगे गति, लाएंगे टॉप पर : विजय इंदर सिंगला कांग्रेस पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार विजय इंदर सिंगला की जीत सुनिश्चित होगी : गुरप्रताप पडियाला दर्जी के पास ही पड़ा रहेगा जयराम का नया काला कोट, दिन में सपने देखना छोड़ें : ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू 2024 लोकसभा चुनाव ऐतिहासिक : पवन खेड़ा अमृतपाल को बंदी सिंह की श्रेणी में नही रखा जा सकता : सुखबीर सिंह बादल शिरोमणी अकाली दल ने चुनाव आयोग से किसानों को धमकाने के लिए हंसराज हंस के खिलाफ कार्रवाई करने का आग्रह किया अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने लुधियाना में बदलाव के लिए विजन डॉक्यूमेंट 'ड्राइव इट' पेश किया मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुरुक्षेत्र से 'आप' उम्मीदवार डॉ. सुशील गुप्ता के लिए किया प्रचार महिला सशक्तिकरण तो दूर महिलाओं का सम्मान तक नहीं करते "आप" नेता : जय इंद्र कौर वर्ल्ड क्लॉस की स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए वचनबद्ध : विजय इंदर सिंगला इलेक्शन लोकतंत्र है और यहां हथियारों की नहीं बल्कि विचारों की लड़ाई होनी चाहिए : गुरजीत सिंह औजला अकाली दल के घोषणा पत्र में पंथक और क्षेत्रीय मजबूती का आहवाहन परिवर्तन की सरकार ने किया पंजाब को कर्जदार - गुरजीत औजला डॉ. एस.पी. सिंह ओबेरॉय के प्रयासों से जालंधर जिले के युवक का शव पहुंचा भारत दो साल में हमारी सरकार और मेरे काम को देखें, फिर तय करें कि आपको क्या चाहिए: मीत हेयर

 

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने सरोआ में विद्युत अनुभाग और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया

Jai Ram Thakur, Himachal Pradesh, Himachal, Bharatiya Janata Party, BJP, BJP Himachal, Shimla, Chief Minister of Himachal Pradesh, BJP Himachal Pradesh, Electricity Section, Primary Health Center, Saroa, Gohar, Mandi
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

गोहर (मंडी) , 09 May 2022

मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज जिला मंडी के गोहर उप मंडल की ग्राम पंचायत सरोआ में विद्युत अनुभाग तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का शुभारंभ किया। उन्होंने सरोआ में आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इससे पूर्व यह क्षेत्र विद्युत उप मंडल गोहर के विद्युत अनुभाग सैंज से जुड़ा हुआ था और इस क्षेत्र की जनता को संबंधित कार्यों के लिए 15 से 20 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। उन्होंने कहा कि अब सरोआ विद्युत अनुभाग के शुरू हो जाने से क्षेत्र की तीन पंचायतें सरोआ, कांडी और अनाह विद्युत उप मंडल पंडोह से जुड़ गई हैं, जिससे लगभग 3000 लोग लाभान्वित होंगे। 

उन्होंने कहा कि गोहर विद्युत उप मंडल में वर्ष 2017 तक 106.4 किलोमीटर 33 केवी एचटी लाइन थी, जो अब बढ़ कर 123.4 किलोमीटर हो गई है, 22 केवी की 387 किलोमीटर एचटी लाइन अब 485 किलोमीटर हो गई है, 11 केवी एचटी लाइन  119 किलोमीटर थी, जो बढ़कर 138 किलोमीटर हो गई है, जबकि 1980 किलोमीटर एलटी लाइन वर्तमान में बढ़ कर 2440 किलोमीटर हो गई है। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार गोहर विद्युत उप मंडल में वर्ष 2017 में 561 डिस्ट्रीब्यूशन ट्रांसफार्मर थे, जिनकी संख्या वर्तमान में बढ़कर 674 हो गई है जबकि 33/22/11 केवी सब स्टेशन की संख्या चार से बढ़ कर पांच हो गई है। 

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं की गुणात्मकता और विस्तारीकरण को प्राथमिकता प्रदान करते हुए इन सेवाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायत सरोआ में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के आरंभ हो जाने से क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार होगा, जो यहां के लोगों की एक लंबित व वांछित मांग थी। उन्होंने कहा कि इस स्वास्थ्य केंद्र से करीब 10 हजार की जनसंख्या लाभान्वित होगी।  मुख्यमंत्री ने कहा कि गत लगभग साढ़े चार वर्षों के कार्यकाल में महिलाओं, बुजुर्गों व अन्य कमजोर वर्गों सहित सभी को समान रूप से लाभ पहुंचा है। सरकारी व गैर सरकारी क्षेत्र में रोजगार व स्वरोजगार के अवसर सृजित हुए हैं। 

राज्य की समृद्धि और प्रदेशवासियों की खुशहाली के लिए यह अवधि अभूतपूर्व रही है। इस अवसर पर जिला परिषद के अध्यक्ष पाल वर्मा, मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष निहाल चंद शर्मा, उपायुक्त मंडी अरिंदम चौधरी, मुख्य अभियंता विद्युत मंडी क्षेत्र यशवन्त ठाकुर, अधीक्षण अभियंता विद्युत वृत्त मंडी प्रवीन धीमान, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. देवेन्द्र शर्मा, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत, पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि, भाजपा मंडल के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी सहित अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

 

Tags: Jai Ram Thakur , Himachal Pradesh , Himachal , Bharatiya Janata Party , BJP , BJP Himachal , Shimla , Chief Minister of Himachal Pradesh , BJP Himachal Pradesh , Electricity Section , Primary Health Center , Saroa , Gohar , Mandi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2024 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD