BJP सांसद बोले- 'जिन्ना' बनने का सपना देख रहे हैं असदुद्दीन ओवैसी.. उन्हें तुरंत जेल भेजना चाहिए

Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें सीएम भूपेंद्र पटेल की कैबिनेट बैठक में योगेश भाई के निधन पर जताया गया शोक, दो मिनट का मौन धारण फ्रेंच ओपन : डायना श्नाइडर ने अर्यना सबालेंका को चौंकाया, पहली बार सेमीफाइनल में पहुंचीं चारधाम यात्रा की व्यवस्थाएं सुचारू, श्रद्धालुओं को नहीं होगी कोई परेशानी : पुष्कर सिंह धामी नरेंद्र मोदी से मिले केशव प्रसाद मौर्य अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच की तैयारी में जुटी भारतीय टीम एथेनॉल संचालित वाहनों की तरफ एक प्रतिशत बदलाव से भारत करीब 195 करोड़ रुपए की कर सकता है बचत : हरदीप सिंह पुरी द्रौपदी मुर्मु से मिले हिमंता बिस्वा सरमा नितिन गडकरी ने नई दिल्ली में हीरो मोटोकॉर्प की पहली फ्लेक्स-फ्यूल मोटरसाइकिलों के लॉन्च कार्यक्रम को संबोधित किया डॉ. नोमालुंगेलो जीना ने डॉ. जितेंद्र सिंह के साथ द्विपक्षीय बैठक की जयंत चौधरी ने जमीनी स्तर के नवप्रवर्तकों और उद्यमियों के लिए एक राष्ट्रीय पहल 'नवाचार मंत्र' का शुभारंभ किया नई दिल्ली में राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार 2025 समारोह में ग्रामीण परिवर्तन को बढ़ावा देने के लिए 42 पंचायतों को सम्मानित किया गया पूर्व डिप्टी सीएम चंद्रमोहन ने वीरेश शांडिल्य को “युगपुरुष चौ. भजनलाल गौरव अवॉर्ड” से किया सम्मानित दो दिवसीय “एडवांस्ड टेक्नोलॉजिकल इंटरवेंशन इन स्मार्ट फार्मिंग” कार्यशाला का आयोजन सीपी राधाकृष्णन ने पूर्व सीएजी श्री विनोद राय द्वारा संपादित पुस्तक 'व्हेन ऑडिट मैटर्स' का विमोचन किया राजनीतिक पार्टियों को एस.आई.आर. के संशोधित शेड्यूल के बारे में करवाया गया अवगत थोंगसावन फोमविहाने ने द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की ट्रैफिक नियमों की उल्लंघना करने वालों के खिलाफ विशेष चेकिंग मुहिम चलाई जाए : अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर एशियन रिले एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2027 की तैयारियों एवं आधारभूत संरचना उन्नयन योजनाओं की गुलाब चंद कटारिया ने की समीक्षा एच. राजेश प्रसाद ने शैक्षणिक सत्र 2026–27 हेतु जीजीडीएसडी कॉलेज का प्रॉस्पेक्टस लॉन्च किया मोरनी में नायब सिंह सैनी की जनसुनवाई : जनहित कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं हिसार के 10 गांवों के किसान प्रतिनिधिमंडल ने श्रुति चौधरी से की भेंट

 

BJP सांसद बोले- 'जिन्ना' बनने का सपना देख रहे हैं असदुद्दीन ओवैसी.. उन्हें तुरंत जेल भेजना चाहिए

Asaduddin Owaisi , All India Majlis e Ittehadul Muslimeen , AIMIM , President , Hyderabad
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

हैदराबाद , 09 May 2022

Last updated on: May 09, 2022, 00:00 IST

असदुद्दीन ओवैसी अपने बयानों को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। वहीं BJP सांसद हरनाथ सिंह यादव ने रविवार को AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को जमकर घेरा। वहीं सांसद ने ओवैसी की देशद्रोह के मामले में गिरफ्तारी की मांग की। वाराणसी में ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वेक्षण को लेकर उठे विवाद के बीच ओवैसी ने शनिवार को कहा था कि BJP और RSS नफरत के युग को फिर से शुरू करने की कोशिश कर रहे हैं जैसा कि 1990 के दशक में हुआ था।ओवैसी के इस बयान के बाद सांसद को गुस्सा आ गया। सांसद यादव ने कहा कि किसी को भी औवेसी की मंशा को समझाने की आवश्यकता नहीं है। वो देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच दरार पैदा करना चाहते हैं। इस प्रकार वो जिन्ना बनने का सपना देख रहे हैं। इसलिए उनके खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया जाना चाहिए और तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए। 

जब निचली अदालत के फैसले को मुस्लिम पक्ष ने उच्च न्यायालय में चुनौती दी, तो अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत के फैसले का सम्मान होना चाहिए। स्थानीय अदालत ने ज्ञानवापी मस्जिद का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था जिसे बाद में इलाहाबाद उच्च न्यायालय में चुनौती दी गई थी। ओवैसी सच से पर्दा हटाना क्यों नहीं चाहते ? हरनाथ सिंह यादव ने मस्जिद का सर्वेक्षण करने में ओवैसी के डर पर सवाल उठाते हुए कहा, सर्वेक्षण के माध्यम से सच्चाई उजागर की जाएगी। उन्होंने पूछा, 'ज्ञानवापी मस्जिद के सर्वे में क्या डर है?' ऐसा कौन सा सच है जिसे सर्वे के जरिए ओवैसी बेनकाब नहीं करना चाहते ? यादव ने 2019 में राम जन्मभूमि मालिकाना हक विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का उदाहरण दिया कि मुसलमान को ज्ञानवापी मामले में भी अदालत के आदेश को भी वैसे ही स्वीकार करना चाहिए। लेकिन अवैसी आग में पानी नहीं बल्कि घी डालने का काम कर रहे हैं। उन्हें तुरंत जेल भेजा जाना चाहिए।

 

Tags: Asaduddin Owaisi , All India Majlis e Ittehadul Muslimeen , AIMIM , President , Hyderabad

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD