Thursday, 04 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आईपीएल : चेन्नई सुपर किंग्स को मिली सीजन की चौथी जीत, दिल्ली कैपिटल्स ने 91 रनों से गंवाया मैच

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, Indian Premier League, IPL, IPL 2022, #IPL2022, Chennai Super Kings, Devon Conway, Moeen Ali, Delhi Capitals
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 08 May 2022

Last updated on: May 08, 2022, 00:00 IST

मोईन अली (3/13) की गेंदबाजी और डेवोन कॉनवे (87) की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की वजह से यहां डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में रविवार को खेले गए आईपीएल 2022 के 55वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) ने दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) को 91 रनों से हरा दिया। चेन्नई ने 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। पारी में शानदार बल्लेबाजी करने के लिए कॉनवे 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए। चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा दिए गए 209 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत बेहद खराब रही। डेविड वार्नर और एसके भरत ने पारी की शुरुआत की। वहीं, सीएसके के गेंदबाज सिमरजीत सिंह ने दिल्ली को पहला झटका एसके भरत के रूप में दिया। उन्होंने बल्लेबाज को मोईन अली के हाथों कैच कराया। उनके आउट होने के बाद मिचेल मार्श क्रीज पर आए। महेश तीक्षणा के पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर दिल्ली को एक और झटका मिला। इस बार उनके ओपनर बल्लेबाज डेविड वार्नर शिकार बने और एलबीडब्ल्यू आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। 

हालांकि, वॉर्नर ने इस गेंद पर रिव्यू लिया था, लेकिन फैसला उनके पक्ष में नहीं आया। उन्होंने 12 गेंद पर 19 रन बनाए। सात ओवर के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर दो विकेट पर 71 रन था। वार्नर के आउट होने के बाद ऋषभ पंत क्रीज पर आए और मार्श क्रीज पर पहले से ही मौजूद थे। आठवें ओवर में मोईन अली ने दिल्ली कैपिटल्स को तीसरा झटका दिया। मिचेल मार्श मोईन अली की गेंद पर बड़े शॉट लगाने के चक्कर में फंस गए और ऋतुराज गायकवाड़ को कैच थमा बैठे। उन्होंने 20 गेंदों पर तीन चौके और एक छक्के की मदद से 25 रन बनाए। उनके बाद रोवमैन पॉवेल क्रीज पर आए। दिल्ली को अब जीत के लिए 72 गेंदों पर 136 रन की जरूरत थी। मोईन अली ने एक बार फिर मैच का रुख बदल दिया और अपने 10वें ओवर में दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की पहली गेंद पर ऋषभ पंत (21) को बोल्ड किया। इसके बाद रिपल पटेल चौथी गेंद पर बाउंड्री लाइन पर कॉनवे को कैच थमा बैठे। 10वें ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर पांच विकेट पर 82 रन था। उनके बाद अक्षर पटेल क्रीज पर आए और रोवमन पॉवेल के साथ पारी को आगे बढ़ाया। वहीं, एक बार फिर 11वें ओवर में दिल्ली को दो झटके लगे। जहां मुकेश चौधरी ने ओवर की पहली गेंद पर अक्षर पटेल को क्लीन बोल्ड किया और पांचवीं गेंद पर रोवमन पॉवेल को धोनी के हाथों कैच कराया। 11 ओवर के बाद दिल्ली का स्कोर सात विकेट पर 85 रन था। 

दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद अब क्रीज पर कुलदीप यादव और शार्दुल ठाकुर मौजूद थे। वहीं, 15वें ओवर पर सिमरजीत सिंह को दूसरी सफलता मिली। सिंह ने कुलदीप यादव को रॉबिन उथप्पा के हाथों कैच कराया। फिलहाल शार्दुल ठाकुर और एनरिक नॉत्र्जे क्रीज पर मौजूद थे। शुरुआत से विकेट की फिराक में घूम रहे डीजे ब्रावो ने भी अपने हाथ साफ करते हुए दो विकेट झटक लिए, जिसमें उन्होंने शार्दुल ठाकुर और खलील अहमद का विकेट लेकर दिल्ली की पारी का अंत किया। इस दौरान दिल्ली ने 17.4 ओवर में 10 विकेट खोकर 117 रन बनाए। इस जीत के साथ चेन्नई 11 मैचों में चार जीत और सात हार के साथ अंक तालिका पर आठवें नंबर पर पहुंच गई है। यहां से सीएसके को बाकी बचे तीनों मैच जीतने होंगे। वहीं, इस हार के साथ दिल्ली को तगड़ा झटका लगा है। उनके 11 मैचों में पांच जीत और छह हार के साथ 10 अंक हैं, जिससे टीम पांचवें स्थान पर है।

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , Indian Premier League , IPL , IPL 2022 , #IPL2022 , Chennai Super Kings , Devon Conway , Moeen Ali , Delhi Capitals

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD