Mother’s Day special: ये 5 पंजाबी फिल्में आप मदर्स डे पर अपनी मां के साथ देख सकते हैं

Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

Mother’s Day special: ये 5 पंजाबी फिल्में आप मदर्स डे पर अपनी मां के साथ देख सकते हैं

Mothers Day , Mothers Day 2022 , Asees , Punjab 1984 , Ardaas , Daana Paani , Maa , 8 May 2022 , Mother
Listen to this article

5 Dariya News

5 Dariya News

5 Dariya News

07 May 2022

Last updated on: May 07, 2022, 00:00 IST

माँ कहने के लिए तो मात्र एक शब्द है लेकिन एक बच्चे के लिए इस शब्द के बिना पूरी दुनियाँ ही अधूरी है।मां के प्यार और त्याग के एहसानों को कभी नहीं चुकाया जा सकता, क्योंकि मां का प्रेम अनमोल है। उसके त्याग का कोई मोल नहीं अगर हम पूरे जीवन भी मां की सेवा में गुजार दें, तो उसके किए गए समर्पण का सौवां हिस्सा भी नहीं चुका सकते। वैसे तो मां के लिए एक दिन क्या साल के पुरे दिन भी कम है लेकिन Mother’s Day के स्पेश्ल अवसर पर हम आपको कुछ ऐसी 5 पंजाबी फिल्मों के बारे में बातएंगे जिनमें न सिर्फ मां और बच्चे के बीच का मजबूत रिश्ता दिखाया गया है, बल्कि मां का एक सशक्त और मजबूत रूप भी दिखाया गया है। हर मां और संतान को ये फिल्में जरूर देखनी चाहिए।


1 . Asees

2018 में रिलीज़ हुई फिल्म राणा रणबीर की पहली निर्देशित फिल्म है, जिसमें उन्होंने मुख्य भूमिका भी निभाई थी। फिल्म को बहुत ही खूबसूरती से दिखाया कि कोई भी भौतिक सुख माँ के प्यार के बराबर भी नहीं कर सकता। फिल्म में आप राणा रणबीर और रूपिंदर रूपी के बीच प्योर मां-बेटे के प्यारे रिश्ते को देखेंगे।जिस तरह से उसे अपने बेटे पर पूरा विश्वास है, वह एक तरह माँ निस्वार्थ प्यार है, और लोग क्या कहते हैं, इसकी परवाह नहीं करती बल्कि हर समय और हर जगह आपके साथ खड़ी रहती है। कहानी सिर्फ उसके बिना शर्त प्यार के बारे में नहीं है, बल्कि उसके बेटे की भक्ति के बारे में भी है।


2. Punjab 1984

पंजाब 1984, सामाजिक जीवन पर 1984-86 के पंजाब विद्रोह के प्रभाव को प्रदर्शित करने वाली एक फिल्म है। और उसी विद्रोह के कारण एक माँ सतवंत कौर ने अपने बेटे को खो दिया। सतवंत कौर का किरदार किरण खेर ने निभाया था और शिवजीत सिंह मान उर्फ ​​शिवा (दिलजीत दोसांझ) ने उनके बेटे की भूमिका निभाई थी। यह फिल्म निश्चित रूप से मां और बेटे के रिश्ते को दर्शाने वाली सर्वश्रेष्ठ फिल्मों में से एक है।इसे आप नेटफ्लिक्स(Netflix)  पर देख सकतें है। फिल्म में खेर भावनाओं का प्रतीक हैं, जो अपने बेटे के लिए लड़ने के लिए काफी मजबूत हैं। वास्तविक दुनिया में ऐसी माताएँ होती हैं, जो उनके जैसी ही होती हैं, भावुक होती हैं, फिर भी सबसे मजबूत होती हैं।



3 Ardaas 

अरदास दर्शकों के बीच और बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त हिट फिल्म रही थी। इस फिल्म में मां-बच्चे के रिश्ते को भी बेहद खूबसूरत तरीके से दिखाया गया है। दर्शकों के दिलों को छूने वाले दृश्यों में से एक मेहर विज( Meher Vij’s) की भूमिका के दौरान है जहां उसे एक अजन्मी लड़की को मारने के लिए मजबूर किया गया था। इसके अलावा अलग-अलग कहानी का हर पार्ट हमारा दिल जीत लेता है। अरदास पंजाबी इंडस्ट्री में सबसे अलग कॉन्सेप्ट था, क्योंकि इससे पहले, हमने किसी भी फिल्म को इतने सारे सामाजिक मुद्दों को उठाते हुए नहीं देखा था। इस शानदार फिल्म को आप यूट्यूब पर फ्री में देख सकते हैं।

4. Daan Paani

फिल्म दानी पानी का निर्देशन तरणवीर जगपाल (Taranvir Jagpal) ने किया है। यह एक मां और बेटी के रिश्ते पर आधारित थी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे पारिवारिक परिस्थितियों के चलते मां-बेटी को एक-दूसरे को छोड़ना पड़ता है। लेकिन नियति उन्हें सालों बाद फिर से मिलाती है, और फिर वे जीवन भर साथ रहते हैं। इस फिल्म में सिमी चहल की एक्टिंग की हर किसी ने तारीफ की है. जिस सीन में सिमी चहल सालों बाद अपनी मां से मिलती है वह फिल्म के बेहतरीन सीन में से एक है। खूबसूरत कहानी की बात करें तो इसे जस ग्रेवाल ने लिखा है। यह फिल्म यूट्यूब पर फ्री में देखने के लिए उपलब्ध है।


5. Maa

मां एक मां मंजीत कौर (दिव्या दत्ता) और उनके दो बेटों जोरा (गिप्पी ग्रेवाल) और तकदीर (बब्बल राय) की कहानी है। हालांकि जोरा गोद लिया हुआ बेटा है, तो मंजीत अपने दोनों बेटों के साथ एक जैसा व्यवहार करती हैं।, इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म में सबसे ज्यादा इमोशन को दिखाया है। फ़िल्म में दिखाया की बेटा चाहे कितना भी बदल क्यों न जाये या अपनी माँ के ख़िलाफ़ खड़ा हो जाए,माँ कभी अपने बच्चों के लिए बदलती नहीं है। 

बाकि अगर फिल्म की बात करू तो ये एक नई फ़िल्म है जिसे आप Mother’s Day पर अपने निजी सिनेमाघरों में देख सकते हैं।

इसलिए, ये कुछ भावनात्मक फिल्में हैं और वास्तव में सार्थक हैं। आप Mother’s Day पर स्वादिष्ट भोजन के साथ अपने दिन को ख़ास बना सकते हैं। साथ ही कई लोग मदर्स डे डेट्स को लेकर कंफ्यूज रहते हैं। इसके अलावा आपको बता दें की, यह हर साल मई के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इस साल यह 8 मई को है।

 

Tags: Mothers Day , Mothers Day 2022 , Asees , Punjab 1984 , Ardaas , Daana Paani , Maa , 8 May 2022 , Mother's Day 2022 , Gippy Grewal , Divya Dutta , Jimmy Shergill , Diljit Dosanjh , Rana Ranbir

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD