Thursday, 23 July 2026

 

 

खास खबरें गंगा मां की बेटियां: इंदिरा कृष्णन ने बताया दुर्गावती का सफर 'मिर्जापुर: द फिल्म' को लेकर श्वेता त्रिपाठी बोलीं- 'गोलू गुप्ता का सफर मेरे करियर का सबसे खास अनुभव' बाल गंगाधर तिलक की जयंती पर विशेष, जिन्होंने जन-जन तक पहुंचाई थी आजादी की चिंगारी जब पिता के निधन के बाद टूट गए थे एल. सुब्रमण्यम, एक साल तक नहीं छुआ वायलिन यादों में आजाद : चंद्रशेखर आजाद ऐसे बने भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के अजेय योद्धा पिछले तीन साल बेहद चुनौतीपूर्ण रहे, अब शांति वापस आ रही है : युम्नाम खेमचंद सिंह नीट विवाद पर कांग्रेस ने भाजपा दफ्तर का किया घेराव यादों में महमूद : जब मीना कुमारी के घर टेबल टेनिस सिखाने जाते थे कमीडियन, देखते ही उनकी बहन पर हार बैठे थे दिल मनीला में न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स से म‍िले जयशंकर फिल्म प्रशिक्षण के लिए झारखंड सरकार ने एसआरएफटीआई से किया एमओयू सीएम चंद्रबाबू नायडू ने पीएम मोदी से की मुलाकात, भोगापुरम एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए दिया न्योता ओडिशा के मुख्यमंत्री ने 'बहुदा यात्रा' की तैयारियों की समीक्षा की, भीड़ प्रबंधन पर दिया जोर हिमेश रेशमिया : 500 गानों का खजाना लेकर पहुंचे बॉलीवुड, इसी प्लानिंग ने बनाया म्यूजिक का सुपरस्टार सोनम वांगचुक ने कर दी घोषणा, वीडियो संदेश में कहा- 'आज अनशन तोड़ दूंगा, बस मेरी मांग मान ली जाए' मुख्यमंत्री रसोई योजना के तहत विधायक कुलवंत सिंह ने मटौर में 900 महिलाओं को वितरित की रसोई किटें पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने विधान सभा में 40 से अधिक फलदार पौधे लगाए एस.आई.आर.-2026: सी.ई.ओ. पंजाब द्वारा घर-घर गणना चरण को समय से पहले पूरा करने के लिए ई.आर.ओज़. का सम्मान राज्यपाल कविन्द्र गुप्ता ने ‘टीबी मुक्त भारत अभियान 2.0’ की समीक्षा की एलपीयू में वैश्विक अनुभव और उद्योग-एकीकृत शिक्षण के साथ आर्किटेक्चर एवं प्लानिंग कार्यक्रमों के लिए प्रवेश शुरू हरचंद सिंह बरसट ने सभी को 5-5 पौधे लगाने और संभालने के लिए किया प्रेरित विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने सरकारी स्कूल के विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल बैग वितरित किए

 

काउंटी में 17 छक्के मारकर स्टोक्स ने तोड़ा रिकॉर्ड

Sports News, Cricket, Cricketer, Player, Bowler, Batsman, England Cricket, England Test Captain, Ben Stokes, County Championship
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लंदन , 07 May 2022

Last updated on: May 07, 2022, 00:00 IST

इंग्लैंड के नए टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स ने काउंटी चैंपियनशिप मैच के दूसरे दिन डरहम के लिए रिकॉर्ड तोड़ शतक बनाया, जिसमें ऑलराउंडर ने 17 छक्के लगाए। स्टोक्स की विस्फोटक बल्लेबाजी के कारण डरहम ने 580/6 पर अपनी पारी घोषित की, जिसमें स्टोक्स ने 88 गेंद में 161 रन का योगदान दिया। जवाब में, वोस्टरशायर 169 रनों पर छह विकेट खो चुका है। ऑस्ट्रेलिया के एंड्रयू साइमंड्स (1995) और इंग्लैंड के ग्राहम नेपियर (2011) द्वारा क्रमश: ग्लॉस्टरशायर और एसेक्स के लिए हासिल किए गए 16 छक्कों को पीछे छोड़ते हुए स्टोक्स ने 17 छक्कों का रिकॉर्ड बनाया। स्टोक्स ने जोश बेकर के एक ओवर में 34 रन बनाए। इस प्रदर्शन को देखने वालों में दिग्गज क्रिकेटर और डरहम चेयर इयान बॉथम भी शामिल थे। इंग्लैंड के साथ 2 जून को लॉर्डस में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के साथ अपने कार्यक्रम की शुरुआत करने के लिए स्टोक्स की विस्फोटक बल्लेबाजी देखकर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) खुश होगा, क्योंकि इंग्लैंड ने खेले गए 17 टेस्ट में से सिर्फ एक में जीत हासिल की है।

 ग्रेनाडा में तीसरे टेस्ट में वेस्टइंडीज के खिलाफ इंग्लैंड की 10 विकेट की हार के बाद स्टोक्स की यह पहली पारी थी। स्टोक्स की पारी तब समाप्त हुई, जब उन्होंने ब्रेट डी'ओलिवेरा की गेंद पर जैक हेन्स को मिड-विकेट पर कैच थमा बैठे। स्टोक्स ने कहा, "यहां बल्लेबाजी करके मजा आया। मुझे लगता है कि मैच में हमारे शीर्ष-पांच (बल्लेबाजों) ने अच्छी बल्लेबाजी की। मुझे बस स्थिति को देखते हुए खेलना था और फिर, एक बार जब हमें पता चल गया कि हमें कब तक बल्लेबाजी करनी, तो हमने अधिक से अधिक रन बनाने पर ध्यान देना शुरू किया।"स्टोक्स ने कहा, "यह ऐसे रिकॉर्ड हैं, जिन्हें आप नहीं जानते (17 छक्के), और लोग उन्हें सामने लाते हैं। आप इस तरह की चीजों के लिए नहीं खेलते हैं।"

 

Tags: Sports News , Cricket , Cricketer , Player , Bowler , Batsman , England Cricket , England Test Captain , Ben Stokes , County Championship

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD