Tuesday, 21 July 2026

 

 

खास खबरें डॉ. जितेंद्र सिंह ने अदालती मामलों में कमी लाने और पेंशनभोगियों के बेहतर कल्याण के लिए पेंशन नियमों में सुधार का आह्वान किया स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ में मृतक के परिवार ने न्याय की मांग की एलपीयू प्लेसमेंट 2025-26: 2,000 से ज़्यादा छात्रों को ₹10 लाख से ज़्यादा के ऑफ़र मिले जीवनजोत कौर ने न्यू अमृतसर के 7 एकड़ पार्क में आधुनिक खेल अवसंरचना निर्माण कार्यों का किया शुभारंभ मान सरकार का संपत्ति पंजीकरण की भाषा को आम लोगों के लिए सरल बनाने का ऐतिहासिक निर्णय : जीवनजोत कौर जेपी नड्डा ने सीजेपी से बातचीत के बाद विरोध खत्म करने की अपील की यादों में सज्जाद हुसैन : हिंदुस्तानी सुरों में 'अरबी रंग' घोलने वाले उस्ताद, लता मंगेशकर भी थीं मुरीद डेराबस्सी विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री तीर्थ स्थान यात्रा योजना के तहत श्री हरिमंदिर साहिब एवं अन्य धार्मिक स्थलों के लिए रवाना फारूक अब्दुल्ला ने की जम्मू-कश्मीर का दर्जा बहाल करने के विरोध प्रदर्शन की अगुवाई जय कृष्ण सिंह रौड़ी ने गांव पदराना में किया डॉ. भीमराव अंबेडकर हॉल का शिलान्यास पंजाब को लगी नजर, 2027 में कांग्रेस ही उतारेगी: दिनेश बस्सी सीजेपी सदस्यों ने जे.पी. नड्डा से मुलाकात कर नीट मामले पर रखी मांगें द्रौपदी मुर्मु मोल्दोवा के दौरे पर भारत के साथ मोल्दोवा के संबंध आजादी और सम्मान के साझा मूल्यों पर आधारित : माइया सैंडू ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह ने धूरी में लोगों की समस्याएं सुनीं भारत और मोल्दोवा व्यापार, निवेश और सप्लाई चेन में सहयोग को मजबूत बनाने पर सहमत ओ.एस.डी. सुखवीर सिंह की उपस्थिति में गांव ढढोगल के बड़ी संख्या में परिवार आम आदमी पार्टी में हुए शामिल भारतीय सेना ने असम बाढ़ राहत के लिए 'ऑपरेशन जल राहत' शुरू किया द्रौपदी मुर्मु ने माइया सैंडू से की मुलाकात बरिंदर गोयल ने नीट-2026 के जिला टॉपर अर्नव जिंदल को किया विशेष सम्मानित मान सरकार द्वारा महिलाओं की मुफ्त बस यात्रा पर 298 करोड़ रुपये खर्च : डॉ. बलजीत कौर

 

सीजीसी लांडरां में धूमधाम से मनाया गया मदर्स डे

CGC Landran, Landran, Chandigarh Group Of Colleges, Satnam Singh Sandhu, Rashpal Singh Dhaliwal,Mother’s day, Sargun Mehta, Nimrat Khaira
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

लांडरां , 06 May 2022

Last updated on: May 06, 2022, 00:00 IST

चंडीगढ़ ग्रुप ऑफ कॉलेज (सीजीसी) लांडरां में मदर्स डे को बहुत ही धूमधाम से मनाया गया। वैसे तो हर दिन ही मदर्स डे है लेकिन इस खास दिन को 'मां-उत्सव' के रूप में मनाते हुए, सभी धाराओं के छात्रों ने कार्ड बनाने, फोटोग्राफी, कविता पाठ, पोस्टर बनाने, स्टैंड-अप कॉमेडी प्रस्तुतियों और खाना पकाने की प्रतियोगिताओं सहित कई अन्य गतिविधियों में बढ़ चढ़कर भाग लिया।(सीजीसी) लांडरां में नेहा बीएससी माइक्रोबायोलॉजी की प्रथम वर्ष की छात्रा है। कार्ड बनाने की प्रतियोगिता में पहला स्थान हासिल करने पर उन्होंने कहा, "मैं इस उपलब्धि और अपनी रचना को अपनी मां को समर्पित करती हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से मानती हूं कि माताओं के प्रेम को हर पल मनाया और पोषित किया जाना चाहिए। उनका अथक समर्पण, निस्वार्थ स्नेह और अपने परिवारों की देखभाल के लिए समर्पित समय उन्हें एक दिव्य आशीर्वाद बनाता है। ”

कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता' के विजेता और चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ हॉस्पिटैलिटी, सीजीसी लांडरा के द्वितीय वर्ष के छात्र शिवम शर्मा ने कहा कि वह इस मदर्स डे अपनी माँ से मिल नहीं सकते लेकिन जिस रेसिपी को बनाकर उन्होंने आज जीत हासिल की है, वो अपनी माँ के जन्मदिवस पर यही रेसिपी उन्हें उपहार सरूप देंगे ।समारोह का एक अन्य आकर्षण आगामी पंजाबी फिल्म सौकन सौंकने की टीम की सभी माताओं के लिए एक विशेष संदेश था, जिसमें अभिनेत्रियां सरगुन मेहता और निम्रत खैरा शामिल थीं, जो आज सीजीसी परिसर का दौरा कर रही थीं। हर जगह सभी माताओं को बधाई देते हुए, मातृ दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं, उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपनी माताओं को दिया और उनके लिए मजबूत और महान रोल मॉडल बनने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।कार्यक्रम मां-उत्सव के समापन के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं के लिए एक विशेष पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। उन्हें ट्रॉफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

 

Tags: CGC Landran , Landran , Chandigarh Group Of Colleges , Satnam Singh Sandhu , Rashpal Singh Dhaliwal , Mother’s day , Sargun Mehta , Nimrat Khaira

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD