Friday, 05 June 2026

 

 

खास खबरें डोनाल्ड ट्रंप ने युद्ध शक्तियों पर संसद के मतदान को बताया 'फिजूल' सरबजीत सिंह झिंझर की ‘बोलेगा घनौर बदलेगा दौर’ पदयात्रा के छठे दिन घनौर में पेयजल संकट की हकीकत आई सामने इंडोनेशिया ओपन : पीवी सिंधु और आयुष शेट्टी की हार के साथ भारत का सिंगल्स अभियान समाप्त तेल आयात कम करने से लेकर किसानों की समृद्धि तक : हरदीप सिंह पुरी ने पहले फ्लेक्स-फ्यूल यात्री वाहन का शुभारम्भ किया भारत और ब्रिटेन ने महत्वपूर्ण खनिज आपूर्ति श्रृंखला वेधशाला शुरू की 144 वर्षों में किसी सरकार ने नहरों का पानी नहीं लेने दिया, मुख्यमंत्री भगवंत मान किसानों के मसीहा बने : मनविंदर सिंह ग्यासपुरा पीएम मोदी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर ने देखा ऐतिहासिक बदलाव : सीएम पेमा खांडू हरपाल सिंह चीमा ने मुलाजिम यूनियनों से की मुलाकात मंत्रिमंडल की बैठकों में लिए गए 99 प्रतिशत निर्णय पूरी तरह कार्यान्वितः जगत सिंह नेगी मंत्रिमंडलीय उप-समिति की बैठक आयोजित एमवाई भारत ने 3.9 लाख क्विज़ पार्टिसिपेंट्स के साथ गिनीज़ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जितिन प्रसाद ने आईआईएफटी में जीबीआरसी 2026 का उद्घाटन किया शिमला पहाड़ी चौक की वर्षों पुरानी जलभराव समस्या का समाधान पंजाब पुलिस ने बड़ी आतंकी साजिश को किया नाकाम रोटरी क्लब रोपड़ सेंट्रल के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रवि प्रकाश का आधिकारिक दौरा सरकार 2027 तक 5,000 ई85 फ्यूल स्टेशन शुरू करेगी : हरदीप सिंह पुरी 1 किलोवाट उपभोक्ताओं के घर बिना बैंक गारंटी लगेगा सोलर सिस्टम, बिजली बिल होगा शून्य : अनिल विज सीएम मोहन चरण माझी ने बैठक में आपदा जोखिम कम करने पर ब्रिक्‍स के बीच सहयोग की अपील की नशों के खिलाफ अभियान को और मजबूत बनाने के लिए अमृतसर केंद्रीय में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित नशाविरोधी अभियान के दौरान हवलदार शहीद भारत की ओर बढ़ रहा है दीर्घकालिक वैश्विक निवेश, निवेशकों के लिए सबसे भरोसेमंद गंतव्य बना देश : पीयूष गोयल

 

आपदाओं में नुकसान से बचाने में कारगर सिद्ध होगा जूआरे-उपायुक्त

विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला में एक साथ सभी पंचायतों में होगा जुआरे का प्रदर्शन, जागरूकता से जुड़ी अनूठी पहल स्थापित करेगी विश्व रिकार्ड

Deputy Commissioner Shutosh Garg,  DC Kullu, Himachal, Himachal Pradesh
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

कुल्लू , 06 May 2022

Last updated on: May 06, 2022, 00:00 IST

जिला आपदा प्रबंधन कुल्लू ने विभिन्न प्रकार की आपदाओं से निपटने तथा आपदा आने पर नुकसान से बचने के लिये जागरूकता की एक अद्धितीय पहल ‘जूआरे’ नाटक तैयार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए उपायुक्त ने कहा कि जूआरे एक शानदार नाटकीय विधा है जिसमें आपदाओं से निपटने के तौर-तरीकों को बेहद प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया है। समाज का प्रत्येक व्यक्ति जूआरे को देखें और जानें ताकि वह किसी भी प्राकृतिक अथवा मानव निर्मित आपदा से सुरक्षित रह सके। जूआरे में आगजनी की घटनाएं, भूकॅम्प, ग्लेशियर, भूःस्खलन, बाढ़, बादल फटना जैसी घटनाओं में बचाव के बारे में लोगों को प्रभावी ढंग से जागरूक करने का प्रयास है। 

शुतोष गर्ग ने कहा कि जूआरे के लेखक और निदेशक नितिश है और इसकी अवधि 40 मिनट की है। नितिश ने जूआरे का निर्देशन आकर्षक ढंग से किया है जिसे सभी लोग पसंद करेंगे। उपायुक्त ने कहा कि जूआरे मंचन का उद्देश्य स्थानीय लोगों को आपदाओं के दौरान किन बातों का ध्यान रखना चाहिए तथा स्थानीय स्तर पर कौन से संसाधनों का प्रयोग किया जा सकता है, इसके बारे में जानकारी व जागरूकता प्रदान करना है। इसके अलावा, प्रत्येक पंचायत में स्कूल स्तर के बच्चों द्वारा संसाधनों की सूचि तैयार करना है जो आपदा के दौरान उपयोग में लाए जा सकते हैं। स्थानीय क्षेत्र किन-किन आपदाओं के लिये संवेदनशील है, इसका मैप भी तैयार करवाना जूआरे का उद्देश्य है। 

स्थानीय लोगों व बच्चों की स्थानीय तौर पर एक टास्क फोर्स तैयार करना भी इसका उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि स्थानीय कार्यबल को समय-समय पर प्रशिक्षण के माध्यम से उनका क्षमता निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जिला की 235 ग्राम पंचायतों में एक ही दिन एक ही समय पर जूआरे के मंचन के लिये प्रशिक्षित अध्यापक नाटक मण्डली के निदेशक के तौर पर कार्य करेंगे। जूआरे को यू-ट्यूब पर भी अपलोड किया गया है।  आशुतोष गर्ग ने कहा कि जूआरे का मंचन आगामी 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर जिला की सभी ग्राम पंचायतों में एक साथ किया जाएगा। आपदाओं से नुकसान को कम करने तथा आपदाओं के बारे में जानने से जुड़ा जूआरे एक दिन में जिला के सैंकड़ों स्थानों पर प्रदर्शित कर विश्व रिकार्ड कायम करने का एक प्रयास रहेगा। 

जूआरे का प्रदर्शन पंचायत घर, सामुदायिक भवन, स्कूल अथवा किसी अन्य खुले स्थान पर किया जाएगा जहां अधिक से अधिक लोग नाटक के साक्षी बनें। जूआरे के बारे में अटल सदन कुल्लू में जिला के वरिष्ठ माध्यमिक स्कूलों के अध्यापकों को प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला आपदा प्रबंधन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एडीएम प्रशांत सिरकैक की देख-रेख में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने जूआरे की प्रस्तुति भी दी। प्रशांत सिरकैक ने बताया कि जिला के प्रत्येक भाग से अध्यापकों को जूआरे की जानकारी प्रदान की गई। 

अध्यापक जूआरे को अपने स्कूली बच्चों को तैयार करवाएंगे। सरकारी व निजी सभी स्कूलों के अध्यापकों ने कार्यशाला में भाग लिया। उन्होंने कहा कि जूआरे नाटक की वीडियो भी स्कूलों को उपलब्ध करवाई जाएगी ताकि वे आसानी से बच्चों को इस अनूठी नाटक विधा को तैयार करवा सके। उप-निदेशक उच्च शिक्षा शांति लाल शर्मा, जिला भाषा अधिकारी सुनीला ठाकुर सहित अन्य लोग इस अवसर पर उपस्थित थे।

 

Tags: Deputy Commissioner Shutosh Garg , DC Kullu , Himachal , Himachal Pradesh

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD