Monday, 22 June 2026

 

 

खास खबरें द्रौपदी मुर्मु जबलपुर में आयोजित रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2026 : राजनाथ सिंह ने शिलांग स्थित पूर्वी वायु कमान मुख्यालय में लगभग 1,000 सैनिकों के साथ योगाभ्यास किया सी. पी. राधाकृष्णन ने नागरिकों से योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया कोलकाता में नरेन्‍द्र मोदी ने 3 स्वदेशी युद्धपोतों को नौसेना में किया शामिल नरेन्द्र मोदी ने पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित रेड रोड से 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के राष्ट्रीय आयोजन का नेतृत्व किया नितिन नवीन ने पंजाब में योग दिवस समारोह में हिस्सा लिया राजकोट बनेगा भारत का पहला '15-मिनट योग शहर', मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने योग दिवस पर की घोषणा झारखंड में उत्साह के साथ मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, संजय सेठ ने रांची में किया योग 'ग्रेट निकोबार प्रोजेक्ट कोई मजाक नहीं', किरेन रिजिजू ने बोला राहुल गांधी पर हमला योग भारत की विरासत, प्रकृति के साथ रहकर जीवन को संतुलित बनाएं : योगी आदित्यनाथ चमका सूर्यवंशी का 'वैभव', 20 साल पुराने रिकॉर्ड को 11 गेंदों पर ही तोड़ा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस : बिहार के कई जिलों में कार्यक्रम आयोजित, पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योगाभ्यास 22 जून का पंचांग : अभिजित मुहूर्त में सुबह 11:36 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक करें शुभ काम, पूर्व में जाने से बचें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर उत्तर प्रदेश में विशेष कार्यक्रम, झांसी में सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया योगाभ्यास त्रिपुंड, चंद्रमा और मुंड माला से सजे बाबा महाकाल, भांग से शृंगार और रमाई गई भस्म आंध्र प्रदेश में हर गांव में खुलेंगे योग केंद्र, सीएम चंद्रबाबू नायडू का बड़ा ऐलान, योग को घर-घर पहुंचाने का लक्ष्य फीफा वर्ल्ड कप : जापान ने दर्ज की 4-0 से ऐतिहासिक जीत, हार के साथ ट्यूनीशिया टूर्नामेंट से बाहर योग मानवता के लिए भारत का अमूल्य उपहार : अमित शाह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिल्ली में ओम बिरला से लेकर एस. जयशंकर तक ने किया योग 12 साल में हमने देश की तरक्की के लिए काम किया, विपक्ष सिर्फ दिखा रहा 'जादू' : अश्विनी वैष्णव "योग दुनिया भर के लोगों को धर्म, जाति और पंथ से परे एकजुट करता है : डॉ. वीरेंद्र कुमार

 

अखिलेश ने कहा शिवपाल अपने दल को करें मजबूत

Akhilesh Yadav, Samajwadi Party, Lucknow, Uttar Pradesh, Jhansi
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

झांसी , 05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने झांसी में प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव को लेकर कहा कि उन्हें अपने दल को मजबूत करना चाहिए। अखिलेश यादव गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत में कहा कि चाचा शिवपाल सिंह यादव अपनी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और उन्हें अपने दल को मजबूत करना चाहिए। साथ ही आजम खां को लेकर पूछे गए सवाल पर बोले कि समाजवादी पार्टी उनके साथ है। विधानसभा चुनाव में इटावा के जसवंतनगर से मैदान में उतरने के लिए समाजवादी पार्टी ने उन्हें केवल सिंबल दिया और जब कोई सिंबल देता है तो सदस्य बनाना पड़ता है। अब सिंबल देने का मतलब यह तो नहीं कि कोई उस दल को अपनी पार्टी ही बताने लगे। 

सीतापुर जेल में बंद आजम खां के बारे में उन्होंने कहा कि हम हर स्तर पर उनके साथ हैं। वह इतने पर ही नहीं रुके और उन्होंने कहा था कि जो भाजपा से मिल गया है वह समाजवादी पार्टी में नहीं रह सकता है। सपा अध्यक्ष ने यह भी पूछा कि भाजपा उनके चाचा को शामिल करने में देर क्यों कर रही है। अखिलेश यादव ने कहा, गोरखपुर में व्यापारी की मौत को ही देख लीजिए, चाहे दो बहनों को पीटने का मामला ले लीजिए। आखिर उप्र की पुलिस को अधिकार किसने दिए। कोर्ट के स्टे के बावजूद जहां चाहे बुल्डोजर चला देते हैं।उन्होंने झांसी में समाजवादी पार्टी के नेता तथा कार्यकतार्ओं से जनता के लिए संघर्ष करने को कहा। कार्यकर्ताओं से कहा कि जनता के लिए संघर्ष करो। इस सरकार में अपराध तेजी से बढ़ रहा है जो पीड़ित हैं उनके साथ कार्यकर्ता पूरी लड़ाई लड़ें। पार्टी को मजबूत करना है इसके लिए जनता के बीच में रहे।

 

Tags: Akhilesh Yadav , Samajwadi Party , Lucknow , Uttar Pradesh , Jhansi

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD