Wednesday, 22 July 2026

 

 

खास खबरें ब्रह्मज्ञान को व्यवहार में उतारकर ही जीवन को सार्थक बनाये सी जी सी यूनिवर्सिटी मोहाली में नए अकादमिक सत्र का शुभारंभ मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों की मदद के लिए केजरीवाल ने दिनभर अस्पताल, थाने से लेकर जंतर-मंतर तक की भागदौड़ पंजाब कैबिनेट ने पंजाब विधानसभा का 13वां सत्र 3 से 10 अगस्त तक बुलाने को दी मंजूरी मोगा ग्रेनेड हमले में शामिल 3 मुख्य आरोपियों सहित 17 व्यक्ति गिरफ्तार पंजाब द्वारा आगामी खरीद के लिए भंडारण हेतु स्थान बनाने हेतु मासिक 12 लाख मीट्रिक टन अनाज की लिफ्टिंग पर जोर मुख्य सचिव ने चंडीगढ़ में लैंडस्टैक एवं नक्शा परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने दो आंगनवाड़ी वर्करों को नियुक्ति पत्र सौंपे विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने हमायूंपुर, तसिंबली, बसौली और कसौली में की जनसभाएं एवं लोक मिलनियां प्रदेश में 1 करोड़ 40 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य किया गया निर्धारित-नायब सिंह सैनी हरियाणा के राज्यपाल ने स्पोर्ट्स इंफ्रास्ट्रक्चर की समीक्षा की मोदी सरकार की बर्बरता के शिकार छात्रों के साथ खड़ी है आम आदमी पार्टी - अरविंद केजरीवाल पंजाब में बनाए जाएंगे 10 लाख नए राशन कार्ड : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी

 

कोरोना संक्रमण के कारण दुनियाभर में करीब डेढ़ करोड़ लोगों की मौत: डब्ल्यूएचओ

XE variant, Omicron Variant, Delta Plus Covid variant, Delta Covid-19 variant, Coronavirus, COVID 19, Novel Coronavirus, Fight Against Corona, Covaxin, Covishield, Covid-19 Vaccine, Oxygen, Oxygen Cylinders, SARS-CoV-2, Sputnik V, Oxygen Plants, Pfizer, Astra Zeneca, Oxygen Concentrator, Remdesivir, Covifor, Oximeter, World Health Organization, WHO
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

जिनेवा , 05 May 2022

Last updated on: May 05, 2022, 00:00 IST

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की गुरुवार को जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना संक्रमण की चपेट में आकर 2020 और 2021 में दुनियाभर में करीब 1.49 करोड़ लोगों की मौत हो गई। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि 'एक्सेस डेथ' यानी सभी कारणों की वजह से हुई मौत के दर्ज मामलों और पिछले रूझान के आधार पर अनुमानित मौतों की संख्या के बीच के अंतर के आधार पर कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली मौत की संख्या निर्धारित की गई है। डब्ल्यूएचओ के अनुसार, दुनिया के बस दस देशों में 'एक्सेस डेथ' के 68 प्रतिशत मामले हैं। दक्षिण पूर्व एशिया, यूरोप और अमेरिका में कुल मिलाकर 'एक्सेस डेथ' के 84 प्रतिशत मामले हैं। स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि बीते 24 माह के दौरान कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली कुल मौतों में से 81 प्रतिशत मामले मध्यम आयवर्ग वाले देशों के हैं। कम आयवर्ग वाले देशों में मौत के मामलों का आंकड़ा 53 प्रतिशत और उच्च तथा मध्यम आयवर्ग वाले देशों में मौत के मामले 28 फीसदी हैं। उच्च आयवर्ग वाले देशों में कोरोना संक्रमण के कारण हुई मौत का प्रतिशत 15 और निम्न आयवर्ग वाले देशों में चार प्रतिशत हैं। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक एदनम गेब्रसियस ने कहा कि ये आंकड़े सिर्फ कोरोना महामारी के प्रभाव को ही नहीं बताते बल्कि ये अधिक प्रभावी स्वास्थ्य प्रणाली में निवेश करने की जरूरत को भी बताते हैं। 

सभी देशों को ऐसी स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करने की जरूरत है, जो संकट के दौरान मजबूत स्वास्थ्य सूचना प्रणाली के साथ जरूरी स्वास्थ्य सेवायें मुहैया करा सके। डब्ल्यूएचओ के आंकड़े बताते हैं कि कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवाने वालों में पुरूष अधिक थे। कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ने वालों में 57 प्रतिशत पुरूष और 43 प्रतिशत महिलायें थीं। बुजुर्गो की मौत का आंकड़ा भी अधिक है। द लांसे में मार्च में प्रकाशित विश्लेषण में कहा गया था कि कोरोना संक्रमण के कारण होने वाली मौत के वास्तविक आंकड़े दर्ज मामलों से तीन गुना अधिक हो सकते हैं। आधिकारिक आंकडों के मुताबिक एक जनवरी 2020 से 31 दिसंबर 2021 के बीच 0.59 करोड़ कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा। नये अध्ययन में लेकिन बताया गया है कि समान अवधि में एक्सेस डेथ के अनुमानित मामले 1.82 करोड़ हैँ, जिनमें से 22 प्रतिशत मामले अकेले भारत के हैं। डब्ल्यूएचओ प्रमुख ने कहा कि कोरोना महामारी के प्रभाव को समझने के लिये एक्सेस डेथ को मापना बहुत ही जरूरी है। मौत के मामलों के रूझान में आये बदलाव से नीति निर्माताओं को जरूरी सूचनायें मिलती हैं, जिससे वे मृत्युदर को कम करने के लिये जरूरी नीतियां बना सकते हैं। उन्हें इससे भविष्य के संकटों से समुचित तरीके से निपटने में भी मदद मिलेगी।

 

Tags: XE variant , Omicron Variant , Delta Plus Covid variant , Delta Covid-19 variant , Coronavirus , COVID 19 , Novel Coronavirus , Fight Against Corona , Covaxin , Covishield , Covid-19 Vaccine , Oxygen , Oxygen Cylinders , SARS-CoV-2 , Sputnik V , Oxygen Plants , Pfizer , Astra Zeneca , Oxygen Concentrator , Remdesivir , Covifor , Oximeter , World Health Organization , WHO

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD