बुलंद आवाज में राज ठाकरे का ऐलान- जिन मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरेगा, वहां हनुमान चालीसा होगी

 

खास खबरें लोकतंत्र प्रतिनिधित्व से चलता है, उसके लिए नुमायंदे बनाए जाते हैं, नुमायंदों को अपनी बात संसद में रखनी चाहिए’’: अनिल विज पर्यावरण संरक्षण को बनाएं जन आंदोलन : नायब सिंह सैनी ट्रीटेड पानी का वैज्ञानिक और योजनाबद्ध तरीके से उपयोग किया जाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी देश के युवा और किसान सड़कों पर हैं, लेकिन बातचीत करने के बजाय, भाजपा सरकार उनकी आवाज़ दबाने के लिए बल का इस्तेमाल कर रही है : बलतेज पन्नू मुख्यमंत्री से मिले नीट (स्नातक)-2026 में अखिल भारतीय स्तर पर द्वितीय रैंक प्राप्त करने वाले पंशुल बंसल मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मिर्जापुर माजरा व भूखड़ी पहुंचकर शोक संतप्त परिवारों को दी सांत्वना लोकतंत्र की मजबूती के लिए प्रत्येक व्यक्ति अपना वोट अवश्य बनवाए- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री मोदी ने देखते ही पहचाना, कार्यकर्ताओं के प्रति उनका स्नेह अतुलनीय : विनीत जोशी मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने की विशेष गहन पुनरीक्षण पर समीक्षा बैठक आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी कॉन्वोकेशन 2026: 506 स्टूडेंट्स को मिली डिग्रियां नाबार्ड ने बदली हरियाणा के ग्रामीण आँचल की तस्वीर विपुल गोयल की अध्यक्षता में एच.ए.डी.सी की 8वीं बोर्ड बैठक संपन्न आईटीआई छात्रों को हुनरमंद बनाकर आधुनिक उद्योगों से जोड़ना है सरकार का मुख्य लक्ष्य- राज्य मंत्री गौरव गौतम डॉ. हिमांशु अग्रवाल द्वारा सेवा केंद्र और सब-रजिस्ट्रार कार्यालय का औचक निरीक्षण जिला प्रशासन ने स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां शुरू की शाह के इशारों पर नाच रहे हैं मान: अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग प्रितपाल सिंह बलियावाल ने हलका साहनेवाल के बांधों की मरम्मत और अवैध खनन के लिए डिप्टी कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन पीएम आवास के बाहर प्रदर्शन, राहुल गांधी से डॉ. जितेंद्र सिंह ने की बातचीत ‘मुख्यमंत्री का कार्यकर्ताओं के साथ संवाद’ कार्यक्रम शुरू गुलाब चंद कटारिया ने समावेशी समाज के निर्माण का किया आह्वान ज्ञानेश कुमार ने ब्राजील के राजदूत से की मुलाकात

 

बुलंद आवाज में राज ठाकरे का ऐलान- जिन मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतरेगा, वहां हनुमान चालीसा होगी

Raj Thackeray , President , Maharashtra Navnirman Sena , Shiv Sena , Udhav Thackrey , Loudspeaker Case , Loudspeaker Row
Listen to this article

Web Admin

Web Admin

5 Dariya News

मुंबई , 04 May 2022

Last updated on: May 04, 2022, 00:00 IST

महाराष्ट्र में लाउडस्पीकर के खिलाफ MNS चीफ  राज ठाकरे ने अपनी आवाज बुलंद कर दी है। ठाकरे अजान के दौरान दोगुनी आवाज में हनुमान चालीसा बजाने के फैसले पर अभी भी अड़े हुए हैं। इस बीच आज राज ठाकरे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लाउडस्पीकर विवाद पर अपना पक्ष रखा है।राज ठाकरे ने कहा- लाउडस्पीकर पर अजान जारी रही तो हनुमान चालीसा भी जारी रहेगी। राज्य में कोई दंगे नहीं होने चाहिए और औरंगाबाद में भी जब मेरे भाषण के दौरान अजान सुनाई थी तो मैंने पुलिस से कहा कि इसे बंद करिए।

कई जगह मनसे कार्यकर्ताओं को नोटिस दिया। पुलिस पकड़ ले गई। मुझे समझ नहीं आ रहा कि जो नियम नहीं मान रहे हैं, उन पर कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। लेकिन, जो लोग नियम का पालन करवाने की कोशश कर रहे हैं उन्हें पकड़ा जा रहा है। आज मुंबई में 90% मस्जिदों में कम आवाज में अजान की गई। हम उनका धन्यवाद करते हैं। लेकिन, कई मस्जिदों में आज भी सुबह 5 बजे से पहले तेज आवाज में अजान हुई है। मुंबई पुलिस कमिश्नर से सवाल है कि यह कार्रवाई सिर्फ हम पर हुई है या नियम तोड़ने वालों पर भी हुई। हमारा मुद्दा सिर्फ मस्जिदों को लेकर नहीं बल्कि जहां कहीं तेज आवाज में लाउडस्पीकर लगते हैं और नियम तोड़े जाते हैं तो उन पर कार्रवाई होनी चाहिए। 

क्या है कोर्ट का आदेश

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार 45 से 50 डेसिबल के बीच लाउडस्पीकर चला सकते हैं। राज ठाकरे ने कहा- हमें गणपति में सिर्फ 10 दिन की इजाजत मिलती है और इन्हें 365 दिन की इजाजत कैसे मिल सकती है। आपको लाउडस्पीकर की जरूरत ही क्या है अगर आपको प्रार्थना करनी है तो मस्जिद में जाकर प्रार्थना करिए। यह 1 दिन का आंदोलन नहीं है, यह तब तक चलता रहेगा जब तक कि अवैध लाउडस्पीकर नहीं उतारे जाते। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पूरा पालन होना चाहिए। 

वीडियो शेयर किया- 

विवाद के बीच राज ठाकरे ने बाला साहेब का एक पुराना वीडियो शेयर किया है, इसमें बाला साहेब सरकार आने पर मस्जिदों से लाउडस्पीकर हटाने की बात कह रहे हैं। इस वीडियो में बाला साहेब कहते हैं, जिस समय मेरी सरकार महाराष्ट्र में आएगी उस समय रास्ते में हो रहे नमाज को बंद करवाएं बिना हम नहीं रहेंगे। लाउडस्पीकर मस्जिद से नीचे आएंगे।

 

Tags: Raj Thackeray , President , Maharashtra Navnirman Sena , Shiv Sena , Udhav Thackrey , Loudspeaker Case , Loudspeaker Row

 

 

related news

 

 

 

Photo Gallery

 

 

Video Gallery

 

 

5 Dariya News RNI Code: PUNMUL/2011/49000
© 2011-2026 | 5 Dariya News | All Rights Reserved
Powered by: CDS PVT LTD